दर्शन थुगुदीपा के वकील की चौंकाने दलील, रेणुकास्वामी को नेशनल हीरो बता रहे हैं लोग !

रेणुकास्वामी मर्डर केस में कन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीपा की जमानत याचिका पर मंगलवार को हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान के वकील ने बताया कि रेणुकास्वामी को नेशनल हीरो बताया जा रहा है। जबकि दर्शन को समाज विलेन की तरह देख रहा है।
Darshan Thoogudeepa Lawyer Plea in Karnataka High Court
Published on
Updated on

मुंबई: रेणुकास्वामी मर्डर केस में मुख्य आरोपी कन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीपा के वकील ने कर्नाटक हाईकोर्ट में चौंकाने वाली बात कही है। उन्होंने बताया है कि रेणुका स्वामी जैसे लोग समाज के लिए खतरा हैं, जो महिलाओं का सम्मान नहीं करते, उन्हें अश्लील मैसेज भेजते हैं। दर्शन थुगुदीपा के वकील सीवी नागेश ने कहा की रेणुकास्वामी को नेशनल हीरो की तरह पेश किया जा रहा है। जबकि पर्दे की हीरो रहे दर्शन थुगुदीपा को समाज में विलेन की तरह पेश किया जा रहा है।

9 जून को ऑटो ड्राइवर रेणुकास्वामी का शव मिला था। इसके बाद कथित तौर पर रेणुकास्वामी को अगवा कर उसकी बुरी तरह से पिटाई की गई और उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। 11 जून को इस मामले में कन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीपा को किडनैपिंग और मर्डर के चार्ज में गिरफ्तार किया गया।

रेणुकास्वामी पर आरोप था कि पवित्र गौड़ा को अश्लील मैसेज भेजे थे और दर्शन थुगुदीपा से दूर रहने की सलाह दी थी, क्योंकि वो पहले से शादीशुदा हैं। दरअसल कुछ समय पहले ही इस बात का खुलासा हुआ था कि दर्शन और पवित्र रिलेशनशिप में हैं। इसी खबर से रेणुकास्वामी (जो दर्शन का डाई हार्ड फैन था) बहुत नाराज था।

पुलिस ने रेणुकास्वामी हत्या मामले में पवित्र गौड़ा और दर्शन थुगुदीपा सहित कल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपनी चार्जशीट में सनसनीखेज दावा किया है और बताया है कि उन्हें 200 से अधिक सबूत मिले हैं जिनसे साबित होता है कि दर्शन थुगुदीपा ने ही रेणुकास्वामी की हत्या करवाई थी और इस हत्या को बड़ी ही बर्बरता के साथ अंजाम दिया गया था। वकील नागेश दर्शन थुगुदीपा की जमानत का प्रयास कर रहे हैं। आपको बता दें कि दर्शन और उनके सह आरोपियों ने सेशन कोर्ट में भी जमानत याचिका दायर की थी, जिसे खारिज कर दिया गया। अब उन्होंने हाईकोर्ट का रास्ता अपनाया है। हाईकोर्ट में अब 28 नवंबर को दर्शन की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com