Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 25 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

परिवार संग लंदन पहुंचे शाहरुख खान, CJP विरोध प्रदर्शन पर चुप्पी को लेकर नेटिजन्स ने उठाए सवाल

Shah Rukh Khan Family Vacation: शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग से समय निकालकर लंदन में छुट्टियों बिता रहे हैं। इस बीच छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर उनकी चुप्पी ने सोशल मीडिया परबहस छेड़ दी है

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Jul 25, 2026 | 03:51 PM

परिवार संग लंदन पहुंचे शाहरुख खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Shah Rukh Khan London Vacation: हिंदी सिनेमा के फेमस एक्टर शाहरुख खान इन दिनों अपनी अगली बड़ी फिल्म की शड्यूल से थोड़ा समय निकालकर विदेश में समय बिता रहे हैं। वह अपनी पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना खान के साथ लंदन की खूबसूरत सड़कों पर घूमते हुए नजर आए हैं।

लाइमलाइट से दूर परिवार संग क्वालिटी टाइम बिताते उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। हालांकि, एक तरफ जहां फैंस उनकी झलक पाकर खुश हैं, वहीं दूसरी तरफ देश में जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर उनके कोई प्रतिक्रिया न देने को लेकर सोशल मीडिया पर एक नई चर्चा शुरू हो गई है।

शूटिंग के बिजी शेड्यूल के बीच निकाला फुर्सत का समय

किंग खान के नाम से फेमस अभिनेता इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किंग’ की तैयारियों और शूटिंग में बिजी थे। काम के इसी दबाव के बीच उन्होंने परिवार को प्राथमिकता देते हुए लंदन का रुख किया।

सम्बंधित ख़बरें

The India Story Collection Day 1: पहले ही दिन लड़खड़ाई फिल्म, बेहद धीमी रही शुरुआत, 16 लाख से खोला खाता

एक्शन, रोमांस और एंटरटेनमेंट का तड़का! ‘किक’ के 12 साल पर याद करें सलमान-जैकलीन के बेस्ट मोमेंट्स

NEET मुद्दे पर बोले मुनव्वर फारूकी, कहा- ‘अचानक सब बोलने लगे’, पीएम मोदी का लिया नाम

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में कौन बने हैं जटायू? अमिताभ नहीं, इस दिग्गज स्टार की हुई एंट्री, जानिए पूरी डिटेल

वहां के आम रास्तों पर साधारण अंदाज में टहलते शाहरुख, गौरी और सुहाना की तस्वीरों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। चमक-धमक की दुनिया से दूर परिवार के साथ बिताए जा रहे इन पलों को उनके फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। हालांकि, इस खुशनुमा माहौल के बीच नेटिजंस का एक वर्ग उनके रुख से कुछ खास खुश नजर नहीं आ रहा है।

Latest our King Khan spotted in London with his family. What a look @iamsrk 😍#ShahRukhKhan #KING pic.twitter.com/YB7nmaYGau — Team Aryan Khan (@srkaryanknights) July 25, 2026

सामाजिक मुद्दों पर मौन रहने से नाराज दिखे कई नेटिजंस

देश में चल रहे छात्रों के विरोध प्रदर्शन को लेकर बॉलीवुड के कई सितारे लगातार सोशल मीडिया के जरिए अपनी आवाज उठा रहे हैं। ऐसे समय में शाहरुख खान की तरफ से कोई बयान या संदेश न आने पर सोशल मीडिया यूजर्स सवाल खड़े कर रहे हैं।

लोगों का कहना है कि इतने बड़े और प्रभावशाली मंच का मालिक होने के बावजूद उन्होंने युवाओं के हित में एक शब्द भी नहीं कहा। कई सोशल मीडिया पर यूजर्स ने सवाल उठाया है कि जब पूरी फिल्म इंडस्ट्री संवेदनशील मामलों पर अपनी राय जाहिर कर रही है, तब सुपरस्टार का शांत रहना निराश करता है।

ये भी पढ़ें: The India Story Collection Day 1: पहले ही दिन लड़खड़ाई फिल्म, बेहद धीमी रही शुरुआत, 16 लाख से खोला खाता

कई दिग्गज सितारों ने दिया प्रदर्शनकारी छात्रों का खुलकर साथ

इस पूरे घटनाक्रम के बीच फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे छात्रों के सपोर्ट में आगे आए हैं। सलमान खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर न सिर्फ आंदोलनकारी युवाओं का पक्ष लिया, बल्कि अनशन पर बैठे एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर भी चिंता जताई।

उनके अलावा आलिया भट्ट, करीना कपूर खान, अनन्या पांडे, नसीरुद्दीन शाह, दीया मिर्जा और वरुण धवन जैसी हस्तियों ने भी अपनी बात रखी है। दिलजीत दोसांझ, सारा अली खान, रवीना टंडन, भूमि पेडनेकर और प्रीति जिंटा ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं के संघर्ष के प्रति अपनी एकजुटता दिखाई है।

Shah rukh khan london vacation netizens question silence on cjp protest

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 25, 2026 | 03:51 PM

Topics:  

  • Bollywood
  • Entertainment
  • shahrukh khan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.