Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 25 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

NEET मुद्दे पर बोले मुनव्वर फारूकी, कहा- ‘अचानक सब बोलने लगे’, पीएम मोदी का लिया नाम

Munawar Faruqui on NEET Protest: NEET पेपर लीक मामले में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के सपोर्ट में बॉलीवुड हस्तियों की देर से आई प्रतिक्रिया पर स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने कड़ा ऐतराज जताया।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Jul 25, 2026 | 09:44 AM

मुनव्वर फारूकी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Munawar Faruqui NEET Statement: नीट परीक्षा में हुई कथित धांधली को लेकर देश की राजधानी में छात्र जंतर-मंतर पर हजारों युवा अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर डटे हुए हैं। इस पूरे घटनाक्रम के बीच अब तक खामोश रहे हिंदी सिनेमा के कई बड़े सितारों ने आखिरकार सोशल मीडिया के जरिए अपनी आवाज उठाई है। हालांकि, लंबे इंतजार के बाद सामने आए इन बयानों पर अब सवाल भी खड़े होने लगे हैं। फेमस कॉमेडियन और एक्टर मुनव्वर फारूकी ने फिल्मी हस्तियों के इस बदले रुख पर तीखा हमला बोला है।

मुनव्वर फारूकी ने सोशल मीडिया एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी नाराजगी जताई है। उनका मानना है कि जब छात्र हफ्तों से लाठियां खा रहे थे, तब किसी भी बड़े सितारे ने उनका साथ नहीं दिया। जब स्थिति पूरी तरह सुरक्षित हो गई और माहौल बदल गया, तब सब सहानभूति जताने सामने आ रहे हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि किसी मुद्दे पर स्टैंड लेना तब मायने रखता है जब जोखिम हो, न कि तब जब परिस्थितियां आपके अनुकूल बन चुकी हों।

जंतर-मंतर पर छात्रों के संघर्ष की पूरी कहानी

नीट मामले को लेकर छात्र पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। जंतर-मंतर पर चल रहे इस प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है। 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस बल प्रयोग भी हुआ था।

सम्बंधित ख़बरें

धिक्कार है ऐसे देश पर… अनशन पर उठे सवाल तो टूटा सोनम वांगचुक का सब्र, बोले- अब चरित्र प्रमाण पत्र देना होगा?

तुम्हारे पास बंदूकें, तो हमारे पास तिरंगा, मुंबई में छात्रों की हुंकार, उद्धव ठाकरे का सरकार पर बड़ा हमला

CJP-सरकार की निर्णायक बैठक आज, धर्मेंद्र प्रधान पर होगा फैसला, नहीं मानी मांगें तो संसद मार्च!

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में कौन बने हैं जटायू? अमिताभ नहीं, इस दिग्गज स्टार की हुई एंट्री, जानिए पूरी डिटेल

लाठीचार्ज की इस घटना के बाद से ही सोशल मीडिया पर फिल्मी सितारों के बयान आने शुरू हुए। इससे पहले सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी छात्रों के सपोर्ट में 26 दिनों की भूख हड़ताल कर चुके हैं।

जन्नत जुबैर ने भी जताई थी अपनी आपत्ति

केवल मुनव्वर ही नहीं, बल्कि उनसे पहले टीवी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर जन्नत जुबैर ने भी बॉलीवुड की इस कार्यशैली पर सवाल उठाए थे। उन्होंने भी सेलेब्स की इस देर से जागी सहानुभूति को सहूलियत का कदम करार दिया था।

छात्रों का सपोर्ट कर रहे संगठनों का साफ कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है।

बॉलीवुड की इस चुप्पी के पीछे का कड़वा सच

फिल्म इंडस्ट्री के लोगों का यह दोहरा रवैया अक्सर चर्चा का विषय बनता रहा है। जब देश का युवा सड़कों पर अपने भविष्य की लड़ाई लड़ रहा होता है, तब बड़ी हस्तियां अक्सर शांत रहती हैं। जब जनता का दबाव बढ़ता है, तब जाकर औपचारिक प्रतिक्रियाएं आती हैं।

मुनव्वर फारूकी का यह बयान इसी मानसिकता पर सीधा प्रहार करता है। उनका कहना है कि अगर यही प्रभावशाली आवाजें कुछ हफ्ते पहले उठी होतीं, तो शायद छात्रों को इस तरह सड़कों पर परेशान नहीं होना पड़ता।

ये भी पढ़ें: नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में कौन बने हैं जटायू? अमिताभ नहीं, इस दिग्गज स्टार की हुई एंट्री, जानिए पूरी डिटेल

वहीं दूसरी तरफ नीट स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए दावा किया है कि इस मौजूद छात्र आंदोलन को लेकर कई लोग और पॉलिटिकल ग्रुप्स टीवी एक्टर-एक्ट्रेस और कंटेंट किएटर्स से कॉन्टेक्ट कर रहे हैं और पॉलिटिकल कैंपेन में शामिल होने के लिए पैसे ऑफर किए जा रहे हैं।

Munawar faruqui neet statement pm modi mention suddenly everyone raising voice viral

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 25, 2026 | 09:44 AM

Topics:  

  • Entertainment
  • Munawar Faruqui
  • NEET Paper Leak

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.