Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 25 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

The India Story Collection Day 1: पहले ही दिन लड़खड़ाई फिल्म, बेहद धीमी रही शुरुआत, 16 लाख से खोला खाता

Kajal Aggarwal The India Story Collection Story: हाल ही में रिलीज हुई काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपदे की फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर केवल 16 लाख रुपये ही कमा सकी।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Jul 25, 2026 | 02:44 PM

काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपदे (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

The India Story Box Office Collection Day 1: काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपदे की नई हिंदी फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। कृषि व्यवस्था में कीटनाशकों के ज्यादा इस्तेमाल और इंसानी स्वास्थ्य पर इसके गंभीर दुष्प्रभावों जैसे संवेदनशील विषय को केंद्र में रखकर बनाई गई यह फिल्म दर्शकों को आकर्षित करने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। सिनेमाघरों में इस फिल्म को देखने के लिए कुछ ही लोग ही पहुंचे, जिससे इसके पहले दिन का कलेक्शन बेहद निराशाजनक रहा।

फिल्म में काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपदे के अलावा मुरली शर्मा, मनीष वधवा, अतुल तिवारी और कमलेश सावंत जैसे बेहतरीन कलाकारों ने अहम किरदार निभाए हैं। इतने अनुभवी कलाकारों की टोली होने के बावजूद सिनेमाघरों में भीड़ जमा नहीं हो पाई। आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले दिन महज 16 लाख रुपये का कलेक्शन किया।

भारी-भरकम बजट और महीनों की मेहनत पर फिरा पानी

चेतन डी.के. के डायरेक्शन और सागर बी. शिंदे के निर्माण में बनी इस फिल्म को तैयार करने में लगभग 20 से 30 करोड़ रुपये का खर्च आया था। फिल्म की शूटिंग पिछले साल जनवरी में महाराष्ट्र के पुणे और कोल्हापुर जैसे खूबसूरत शहरों में शुरू हुई थी और अक्टूबर तक चली थी।

सम्बंधित ख़बरें

एक्शन, रोमांस और एंटरटेनमेंट का तड़का! ‘किक’ के 12 साल पर याद करें सलमान-जैकलीन के बेस्ट मोमेंट्स

NEET मुद्दे पर बोले मुनव्वर फारूकी, कहा- ‘अचानक सब बोलने लगे’, पीएम मोदी का लिया नाम

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में कौन बने हैं जटायू? अमिताभ नहीं, इस दिग्गज स्टार की हुई एंट्री, जानिए पूरी डिटेल

‘सलमान खान डर गया?’ ट्रोलर्स को भाईजान का करारा जवाब, सुबह 3 बजे फोटो शेयर कर दिया संदेश

मेकर्स ने इसे केवल हिंदी ही नहीं बल्कि तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी एक साथ जारी किया था। उन्हें उम्मीद थी कि यह गंभीर सामाजिक मुद्दा देश भर के दर्शकों से जुड़ाव बनाएगा। लेकिन रिलीज के पहले ही दिन मिले इस ठंडे रिव्यू ने पूरी टीम के प्रयासों पर पानी फेर दिया है।

सामाजिक संदेश पर भारी पड़ी दर्शकों की बेरुखी

‘द इंडिया स्टोरी’ के जरिए खेती-किसानी में रसायनों के बढ़ते इस्तेमाल और उससे होने वाली बीमारियों जैसे गंभीर विषय को पर्दे पर लाने की कोशिश की काफी सराहना की जा सकती है। इसके बावजूद आज के दौर में दर्शक केवल मैसेज के बल पर सिनेमाघर तक आने को तैयार नहीं हैं।

ये भी पढ़ें: एक्शन, रोमांस और एंटरटेनमेंट का तड़का! ‘किक’ के 12 साल पर याद करें सलमान-जैकलीन के बेस्ट मोमेंट्स

बॉक्स ऑफिस के शुरुआती आंकड़ों से साफ जाहिर होता है कि काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपदे की फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ को लेकर प्रचार की कमी और कमजोर बज का सीधा असर इसके कारोबार पर पड़ा है। अब आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या सकारात्मक समीक्षाओं के दम पर यह फिल्म अपनी लागत का कुछ हिस्सा निकाल पाती है या नहीं।

The india story box office collection day 1 kajal aggarwal shreyas talpade film

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 25, 2026 | 02:44 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Entertainment
  • Kajal Aggarwal
  • New Movie

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.