-
शनि, 25 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Salman Khan Reply To Trolls Viral Post At 3 Am Instagram Response
‘सलमान खान डर गया?’ ट्रोलर्स को भाईजान का करारा जवाब, सुबह 3 बजे फोटो शेयर कर दिया संदेश
- Written By: यति सिंह
Salman Khan Viral Post: नीट मामले पर बयान देने के बाद ट्रोल हुए बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने सोशल मीडिया पर सुबह 3 बजे एक तस्वीर शेयर करते हुए ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।

सलमान खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Salman Khan Reply To Trolls: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सलमान खान इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने बयानों और गतिविधियों को लेकर लगातार चर्चा के केंद्र में बने हुए हैं। नीट परीक्षा से जुड़े विवाद पर दिए गए अपने पिछले बयान के बाद जब उन्हें भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, तो उन्होंने एक नया और बेहद अनोखा तरीका अपनाकर ट्रोलर्स की बोलती बंद कर दी। तड़के 3 बजे जिम से अपनी एक नई तस्वीर शेयर करते हुए सलमान खान ने ऐसा पोस्ट लिखा है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पर 2 तस्वीरें पोस्ट की हैं, जो जिम में कड़े वर्कआउट के फौरन बाद की। इन तस्वीरों में सलमान खान अपनी बेहतरीन फिटनेस और एब्स को दर्शाते हुए नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट का समय और इसके साथ लिखा गया कैप्शन ही सबसे ज्यादा ध्यान खींच रहा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि सलमान खान डर गया, इसके बाद उन्होंने फेमस डायलॉग को जोड़ते हुए आगे लिखा कि जो डर गया वो मर गया। उनका यह अंदाज ट्रोलर्स को साफ और सीधा संदेश दे रहा है।
नीट और सोनम वांगचुक वाले बयान से बढ़ा था विवाद
इस पूरे मामले की शुरुआत तब हुई जब सलमान खान ने नीट पेपर लीक विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर एक एक पोस्ट शेयर किया था। उस पोस्ट में उन्होंने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से अपना अनशन समाप्त करने का अनुरोध किया था।
सलमान खान ने कहा था कि देश के प्रधानमंत्री ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है, इसलिए अब छात्रों और उनके परिवारों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने सोनम को अपने घर से भोजन भेजने की बात भी कही थी, जिसके बाद यूजर्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया था।
सम्बंधित ख़बरें
NEET मुद्दे पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान! आज देशभर में कैंडल मार्च और सत्याग्रह, सभी जिलों में प्रदर्शन
दिल्ली आंदोलन के चलते महाराष्ट्र में हाई अलर्ट, CM आवास ‘वर्षा’ और मंत्रालय की सुरक्षा मजबूत; पुलिस तैनात
89% कर्मचारी कॉन्ट्रैक्ट पर, सिर्फ 11% पक्के; NEET पेपर लीक के बाद खुले NTA के राज
Jana Nayagan Collection Day 2: दो दिनों में 50 करोड़ के पार पहुंची ‘जन नायकन’, शनिवार को भी बरकरार रहा जलवा
अनशन और जंतर मंतर पर पुलिस की कार्रवाई का संदर्भ
प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और नीट पेपर लीक के विरोध में सोनम वांगचुक लगातार 21 दिनों से अनशन पर थे। उनकी मुख्य मांग परीक्षा प्रणाली में पूरी पारदर्शिता लाने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की थी।
परिस्थिति को देखते हुए और स्वास्थ्य बिगड़ने के हवाला देकर दिल्ली पुलिस ने उन्हें जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में भर्ती कराया था। इसी संदर्भ में सलमान खान ने सभी से शांति बनाए रखने और सरकार पर भरोसा जताने की अपील की थी, जो बाद में विवाद का कारण बन गई।
ये भी पढ़ें: Jana Nayagan Collection Day 2: दो दिनों में 50 करोड़ के पार पहुंची ‘जन नायकन’, शनिवार को भी बरकरार रहा जलवा
फैंस और ट्रोलर्स के बीच सोशल मीडिया पर बंटी राय
सलमान खान के इस नए क्रिप्टिक पोस्ट के आते ही सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंट गया है। एक तरफ जहां उनके फैंस एक्टर की फिटनेस और बेबाक रवैये की जमकर तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके आलोचक इस पोस्ट को उनके पुराने बयान से जोड़कर देख रहे हैं।
हालांकि, सलमान खान ने साफ कर दिया है कि वह ट्रोलर्स से पीछे हटने वाले नहीं हैं। हमेशा की तरह उनका यह अंदाज यह साबित करता है कि वह अपनी बात को बेबाकी से रखने के लिए जाने जाते हैं।
Salman khan reply to trolls viral post at 3 am instagram response
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘सलमान खान डर गया?’ ट्रोलर्स को भाईजान का करारा जवाब, सुबह 3 बजे फोटो शेयर कर दिया संदेश
Jul 25, 2026 | 08:12 AMलैंडस्लाइड का असर: इंदौर-दौंड एक्सप्रेस 27 जुलाई तक रद्द, कई ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी
Jul 25, 2026 | 08:09 AMYeh Rishta Kya Kehlata Hai में आएगा 2 साल का लीप, शो में होगी 11 नए कलाकारों की एंट्री
Jul 25, 2026 | 08:07 AMEU Trade Probe: ईयू के भारी जुर्माने के बाद ट्रंप ने किया कड़ा पलटवार, दिए ट्रेड जांच के सख्त आदेश
Jul 25, 2026 | 07:58 AMअमेरिकी सेना ने ईरानी नाकेबंदी तोड़ रहे जहाज का इंजन रूम उड़ाया, मिडिल ईस्ट में भारी तनाव
Jul 25, 2026 | 07:57 AMNavabharat Nishanebaaz: देवता ही नहीं, सरकार भी सो जाती है चातुर्मास में गहरी नींद आती है
Jul 25, 2026 | 07:51 AMप्रोटेस्ट के बीच महाराष्ट्र में MBBS छात्रों को मिली बड़ी राहत, 1 साल के बॉन्ड से आजादी, राज्य सरकार का फैसला
Jul 25, 2026 | 07:50 AMवीडियो गैलरी

दुबई के पब में रशियन डांसर्स पर उड़ते थे करोड़ों! साइबर ठगी के सुल्तान मिर्जा की अय्याशी, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 11:14 PM
अब सरकार की खैर नहीं! हरियाणा के ताऊ ने मोदी सरकार को दे दिया सीधा अल्टीमेटम, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 10:00 PM
संसद में हिम्मत है तो बोलिए! NEET पेपर लीक पर खड़गे का पीएम मोदी पर सबसे तीखा हमला, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 09:35 PM
कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM














