दीया मिर्जा ने किया सोनम वांगचुक का सपोर्ट, वीडियो शेयर कर दिया बड़ा बयान

Sonam Wangchuk Protest: जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस द्वारा शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक को हटाए जाने के बाद एक्ट्रेस दिया मिर्जा ने उनके सपोर्ट में अपनी आवाज बुलंद की है।
Sonakshi Sinha, Dia Mirza Support Sonam Wangchuk
सोनाक्षी सिन्हा और दिया मिर्जा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Dia Mirza supports Sonam Wangchuk: राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच शनिवार को एक बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रख रहे प्रसिद्ध पर्यावरणविद और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक को पुलिस अचानक वहां से हटाकर ले गई। इस प्रशासनिक कार्रवाई के बाद न सिर्फ आंदोलनकारी भड़क उठे, बल्कि फिल्म जगत की दिग्गज हस्तियों ने भी इस पर कड़ा ऐतराज जताया है।

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और दीया मिर्जा ने इस पूरे घटनाक्रम पर नाराजगी जाहिर करते हुए सोनम वांगचुक का खुलकर समर्थन किया है। अभिनेत्रियों ने सोशल मीडिया पर वीडियो और संदेश शेयर कर प्रशासन के इस कदम पर गंभीर सवाल उठाए हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक विशेष वीडियो जारी कर इस पूरी प्रक्रिया को गलत ठहराया।

दीया मिर्जा ने भी उठाई अधिकारों की आवाज

एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने भी इस मुहिम को अपना पूरा नैतिक सपोर्ट दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए साफ शब्दों में कहा कि वह देश के छात्र समुदाय की जायज मांगों के साथ खड़ी हैं।

उन्होंने मौजूदा व्यवस्था में जरूरी बदलाव, पारदर्शिता और जवाबदेही की वकालत की। दिया मिर्जा ने सोनम वांगचुक के साथ-साथ आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अन्य प्रमुख चेहरों का नाम लेते हुए कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करना लोकतंत्र का मूल अधिकार है और वह इस अधिकार की रक्षा के लिए हर कदम पर साथ हैं।

दूसरी तरफ अपने मैसेज में सोनाक्षी सिन्हा ने मुश्किल हालातों के बीच भी हिम्मत न हारने वाले युवाओं की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों की घटनाओं से यह साफ हो गया है कि हजारों लोग इस मुहिम के पीछे एकजुट हैं।

लगातार गिरता स्वास्थ्य बना चिंता का सबब

इस पूरे विवाद के बीच सबसे ज्यादा परेशान करने वाली खबर सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर आ रही है। पिछले 20 दिनों से लगातार जारी भूख हड़ताल के कारण उनका शरीर बेहद कमजोर हो चुका था, जिसके बाद उनकी तबीयत अचानक काफी बिगड़ गई।

बिगड़ते हालात को देखते हुए उन्हें तुरंत सफदरजंग अस्पताल में दाखिल कराया गया। फिलहाल डॉक्टरों की स्पेशल टीम उनके स्वास्थ्य की पल-पल निगरानी कर रहा है और उन्हें उचित इलाज का सुझाव दिया जा रहा है, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।

Navbharat Live
navbharatlive.com