DDLJ 30 Years: लंदन में लगा राज-सिमरन का ब्रॉन्ज स्टैच्यू, शाहरुख-काजोल ने किया अनावरण
Shah Rukh Khan Kajol Bronze Statue: DDLJ के 30 साल पूरे होने पर लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में राज-सिमरन का स्टैच्यू लगा। शाहरुख-काजोल ने अनावरण किया। सम्मान पाने वाली पहली भारतीय फिल्म।
- Written By: अनिल सिंह
काजोल और बच्चों संग शाहरुख ने लीसेस्टर स्क्वायर में किया DDLJ स्टैच्यू का उद्घाटन
DDLJ के 30 साल पूरे: बॉलीवुड की टाइमलेस क्लासिक फ़िल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ (DDLJ) के 30 साल पूरे होने पर लंदन में एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला। फ़िल्म की इस वर्षगांठ पर लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में राज और सिमरन की ब्रॉन्ज स्टैच्यू (कांस्य प्रतिमा) का अनावरण किया गया। इसका अनावरण करने के लिए खुद बॉलीवुड के आइकॉनिक राज और सिमरन यानी शाहरुख खान और काजोल मौजूद थे।
यह प्रतिमा फ़िल्म के सुपरहिट गाने ‘मेहंदी लगा के रखना’ के लोकप्रिय डांसिंग पोज़ पर आधारित है। 1995 में रिलीज़ हुई ‘DDLJ’ हिंदी सिनेमा के इतिहास में सबसे लंबे समय तक चलने वाली फ़िल्म है। इस सम्मान के साथ, DDLJ हॉलीवुड की हैरी पॉटर, ब्रिजेट जोन्स और बैटमैन जैसी फ़िल्मों की सूची में शामिल होने वाली पहली भारतीय फ़िल्म बन गई है, जिसे ‘सीन्स इन द स्क्वायर ट्रेल’ में सम्मानित किया गया है।
शाहरुख खान ने फैंस के लिए लिखा भावुक नोट
इस खास मौके पर शाहरुख खान ने काजोल के साथ एक साझा सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया और अपनी खुशी ज़ाहिर की। उन्होंने फ़िल्म के सबसे मशहूर डायलॉग का इस्तेमाल करते हुए लिखा:
सम्बंधित ख़बरें
‘देश की ड्यूटी पर तो नहीं जाना’, रितेश देशमुख के बयान से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, रवि किशन से जोड़ रहे फैंस
Salman Khan Alliance: भाई सोहेल का हौसला बढ़ाने ‘अलायंस’ पहुंचे सलमान, टाइट सिक्योरिटी के बीच शूट हुआ एपिसोड
Gen-Z विवाद में कूदे सोनू सूद, कंगना रनौत को दी नसीहत, बोले- युवा ही आपको स्टार बनाते हैं
Apoorva Makhija Eviction: शो से बाहर होते ही अपूर्वा मखीजा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं किसी से हारकर नहीं गई
“बड़े बड़े देशों में, ऐसी छोटी-छोटी बातें होती रहती हैं, सेनोरिटा! आज लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में राज और सिमरन की ब्रॉन्ज स्टैच्यू का अनावरण करते हुए बहुत खुश हूं, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (DDLJ) के 30 साल पूरे होने का जश्न मना रहा हूं!”
शाहरुख ने कहा कि DDLJ को सच्चे दिल से बनाया गया था, और यही वजह है कि फ़िल्म का असर 30 साल से भी ज्यादा समय तक रहा है। उन्होंने कहा कि फ़िल्म प्यार की कहानी थी, जो बताती है कि प्यार कैसे रुकावटों को दूर कर सकता है और दुनिया को बेहतर बना सकता है।
ये भी पढ़ें- Year Ender 2025: दर्शन रावल से प्राजक्ता कोली तक, 2025 में शादी के बंधन में बंधे ये सेलेब्स
काजोल ने ताज़ा किए इतिहास के पल
काजोल इस इवेंट में अपनी बेटी न्यासा और बेटे युग के साथ पहुंची थीं। उन्होंने शाहरुख के साथ स्टैच्यू का उद्घाटन करते हुए अपनी खुशी ज़ाहिर की।
काजोल ने कहा, “यह देखना अविश्वसनीय है कि ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ को 30 साल बाद भी इतना प्यार मिल रहा है। लंदन में स्टैच्यू का अनावरण होते देखना ऐसा लगा जैसे हम अपने इतिहास के एक हिस्से को फिर से जी रहे हों।” उन्होंने कहा कि यह कहानी सच में पीढ़ियों से चली आ रही है।
‘सिनेमा का एक एहसास’ DDLJ
आदित्य चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी DDLJ भारतीय सिनेमा की सबसे खूबसूरत प्रेम कहानियों में से एक है। राज और सिमरन (शाहरुख और काजोल) की आइकॉनिक केमिस्ट्री और फ़िल्म के यादगार डायलॉग इसे सिर्फ एक फ़िल्म नहीं, बल्कि सिनेमा का एक एहसास बनाते हैं। यह फ़िल्म आज भी कुछ खास थिएटर में चल रही है।
