Shah Rukh Khan: दिलजीत दोसांझ के लिए शाहरुख खान ने जताया आभार
Diljit Dosanjh: आर्यन खान की वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में दिलजीत दोसांझ के गाने को सुनकर शाहरुख खान भावुक हो गए, उन्होंने इसके लिए दिलजीत दोसांझ को शुक्रिया अदा किया है।
- Written By: अनिल सिंह
आर्यन की वेबसीरीज में दिलजीत दोसांझ का गाना सुन शाहरुख खान हुए इमोशनल
Bads of Bollywood: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इन दिनों बेटे आर्यन की पहली सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने शुक्रवार को गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ का आभार व्यक्त करते हुए पोस्ट किया।
अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें दिलजीत ‘तेनु की पता’ सॉन्ग रिकॉर्ड कर रहे हैं, और आर्यन रिकॉर्डिंग रूम में बैठकर गाना सुन रहे हैं। वीडियो के अंत में आर्यन दिलजीत की बात शाहरुख से वीडियो कॉल पर करवाते हैं, फिर आर्यन और दिलजीत एक-दूसरे के गले लगते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘मां इंटी बंगाराम’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दूसरे दिन समांथा रुथ प्रभु की फिल्म ने तोड़े कई रिकॉर्ड
‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में समय रैना ने आलिया भट्ट पर किए ताबड़तोड़ जोक्स, कान्स विवाद पर भी लिया मजेदार तंज
Cocktail 2 Collection: ‘कॉकटेल 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, दूसरे दिन फिल्म ने दर्ज की बड़ी छलांग
कौन हैं परस्तू अहमदी, जिन्हें बिना हिजाब लाइव कॉन्सर्ट के बाद मिली 74 कोड़ों की सजा, लगा 2 साल का बैन
ये भी पढ़ें- Smriti Irani: टीवी की तुलसी ने बताया सेलिब्रिटी होने का नुकसान, कमतर आंकते हैं लोग!
दिलजीत पाजी को दिल से धन्यवाद
शाहरुख खान ने पोस्ट का कैप्शन दिया, “दिलजीत पाजी को दिल से धन्यवाद और एक बड़ी झप्पी। आप बहुत दयालु और प्यारे हैं। उम्मीद है आर्यन ने आपको ज्यादा परेशान नहीं किया होगा। ढेर सारा प्यार। ‘तेनु की पता’ रिलीज हो चुका है। ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ 18 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।” ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का तीसरा गाना ‘तेनु की पता’ रिलीज हो चुका है। गाने की खास बात यह है कि इसमें आर्यन, दिलजीत दोसांझ और उज्ज्वल गुप्ता ने आवाज दी है। इसके बोल कुमार ने लिखे हैं। वहीं, इसे उज्ज्वल गुप्ता ने कंपोज, अरेंज और प्रोड्यूस किया है।
गौरी खान ने प्रोड्यूस किया है
यह आर्यन की पहली निर्देशित सीरीज है, जिसे गौरी खान ने प्रोड्यूस किया है। इसके कुछ गाने और ट्रेलर रिलीज कर दिए गए हैं। ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का ट्रेलर एक्शन से भरपूर है। इस सीरीज में तीनों खान, आमिर, शाहरुख और सलमान, पहली बार एक साथ दिखाई देंगे। ट्रेलर में रणवीर सिंह, सारा अली खान, एसएस राजामौली, बादशाह और दिशा पटानी की झलक भी दिखाई गई है।
18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी द बैड्स ऑफ बॉलीवुड
इस अपकमिंग सीरीज को 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा रहा है। इसमें बॉबी देओल, लक्ष्य, सहर बाम्बा, राघव जुआल, मनोज पहवा, मोना सिंह, मनीष चौधरी, अन्या सिंह, विजयंत कोहली, गौतमी कपूर, और रजत बेदी जैसे सितारे नजर आएंगे।
