Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शाहरुख खान बन गए हैं रोल मॉडल, उनकी देखा-देखी स्मोकिंग छोड़ रहे हैं लोग

शाहरुख खान सिर्फ बॉलीवुड के ही किंग नहीं हैं बल्कि वह अब अपने चाहने वालों के दिलों के बेताज बादशाह भी बन गए हैं। शाहरुख खान इस समय एक रोल मॉडल बन गए हैं। उनकी देखा देखी लोग स्मोकिंग छोड़ रहे हैं।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Nov 04, 2024 | 08:55 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: शाहरुख खान का 59वां जन्मदिन कई मायनों में खास रहा। जन्मदिन के मौके पर उन्होंने फैंस को अपकमिंग फिल्म के बारे में जानकारी दी। फैंस पर प्यार लुटाया और एक बड़ी अनाउंसमेंट भी कर दिया कि उन्होंने सिगरेट छोड़ दी है। यह सुनकर उनके फैंस बेहद खुश नजर आए। इतना ही नहीं उनके कई प्रशंसक ऐसे भी हैं जिन्होंने शाहरुख खान से प्रेरित होकर स्मोकिंग छोड़ने का फैसला किया है। उसके बाद से शाहरुख खान को रोल मॉडल बताया जा रहा है।

शाहरुख खान सिगरेट छोड़कर लोगों के बीच रोल मॉडल तो बन गए हैं। लेकिन उनका एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह बता रहे हैं कि वह कोई रूल मॉडल नहीं हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे शाहरुख खान के फैन पेज पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो में शाहरुख खान बोल रहे हैं, ‘जब-जब जिंदगी में जैसा अच्छा लगे वह करो, मैं कोई ऐसा रोल मॉडल नहीं हूं।’ शाहरुख खान का यह वीडियो भी लोगों का दिल जीत रहा है। इसे देख शाहरुख खान के बड़प्पन की बात कह रहे हैं। लाखों लोगों का रोल मॉडल ये बात कर रहा है कि वो कोई रोल मॉडल नहीं है।

ये भी पढ़ें- आकांक्षा पुरी की भोजपुरी फिल्मों में एंट्री, खेसारी लाल यादव संग करेंगी…

सम्बंधित ख़बरें

Sangli Zilla Parishad: भाजपा का ‘चमत्कार’ फेल, सांगली में महाविकास अघाड़ी का फिर बजा डंका

Ladki Bahin Yojana: 68 लाख खाते हुए बंद; जानें अब कब तक है मौका और कैसे सुधारें गलती?

सांसद प्रतिभा धानोरकर की बड़ी पहल, रेल मंत्री से मुलाकात कर चंद्रपुर के लिए नई ट्रेनों और स्टॉपेज की मांग की

उमरा यात्रियों से लाखों की ठगी, धुले के 50 हाजी सऊदी में फंसे; फर्जी टिकट से ट्रैवल एजेंट फरार

शाहरुख खान ने जन्मदिन के मौके पर फिल्म किंग का ऐलान किया। इस फिल्म में वह अपनी बेटी सुहाना खान के साथ नजर आएंगे। शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म किंग में विलेन की भूमिका में अभिषेक बच्चन होंगे। अभिषेक बच्चन इससे पहले भी पर्दे पर खतरनाक विलेन की भूमिका निभा चुके हैं। उनकी वेब सीरीज ब्रीद में उनका नेगेटिव किरदार था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। ऐसे में शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म किंग को लेकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि अभिषेक की भूमिका उसमें दमदार होगी। फैंस शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म किंग का भी सभी से इंतजार कर रहे हैं। खबर के मुताबिक 2025 में फिल्म की शूटिंग की शुरुआत होगी। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म की रिलीजिंग डेट का ऐलान कब किया जाता है।

Shah rukh khan fans quit smoking to follow the footprints of role model

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 04, 2024 | 08:41 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.