सांसद प्रतिभा धानोरकर की बड़ी पहल, रेल मंत्री से मुलाकात कर चंद्रपुर के लिए नई ट्रेनों और स्टॉपेज की मांग की
Chandrapur Train: सांसद प्रतिभा धानोरकर ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर चंद्रपुर-पुणे नई ट्रेन, सेवाग्राम एक्सप्रेस की बहाली और बाबूपेठ स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव जैसी महत्वपूर्ण मांगें रखीं।
- Written By: रूपम सिंह
प्रतिभा धानोरकर, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Railway Minister Ashwini Vaishnaw: सांसद प्रतिभा धानोरकर ने चंद्रपुर जिले में रेलवे संपर्क को नई रफ्तार देने और यात्रियों की लंबित मांगों को पूरा करने के लिए दिल्ली में रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव से चर्चा की। अपने लोस क्षेत्र में रेलवे सुविधाओं और यात्रियों की अलग-अलग समस्याओं के बारे में एक विस्तृत ज्ञापन भी दिया। सांसद धानोरकर ने दावा किया कि इस चर्चा में रेल मंत्री ने सभी मांगों पर सकारात्मक बातचीत करने और जनता के हित में इन मुद्दों पर जल्द से जल्द सुलझाने का भरोसा दिया है।
इसके साथ ही, उन्होंने मंत्री का खास ध्यान उन छोटे जमीन मालिकों और भूमिहिन किसानों के मुद्दों की ओर दिलाया, जिनकी चौथी रेलवे लाइन के लिए जमीन दी गई है। रेल मंत्री ने संबंधित विभागों को इन सभी तकनीकी और सार्वजनिक हित की मांगों पर तुरंत अध्ययन करने और कार्यवाही का निर्देश दिया है।
तमिल संगमम एक्सप्रेस रोककर मुख्य स्टेशन पर पैसा बचेगा, ऐसा धानोर
पुणे, मुंबई और कोलकाता के लिए ट्रेन सांसद धानोरकर व्दारा रेल मंत्री को दिये ज्ञापन में मुख्य रूप से रेलवे संपर्क बढ़ाते हुए, पुणे में पढ़ाई के लिए जाने वाले छात्रों के लिए एक अलग ‘चंद्रपुर-पुणे रेलवे’, कोरोना काल से बंद ‘सेवाग्राम एक्सप्रेस’ को फिर से शुरू करने और एक नई रेलवे ट्रेन ‘कोलकाता-बल्लारपुर’ की मांग पर जोर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
RRB Technician 2026: रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, 10वीं पास वाले भी कर सकते है आवेदन, जानें प्रक्रिया
नसरापुर दुष्कर्म-हत्या केस में 15 दिन में चार्जशीट, पुलिस ने पेश किए 1100 पन्नों के सबूत
पुणे के दगडूशेठ गणपति मंदिर को सरकार का बड़ा सम्मान, धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
यवतमाल जिले के पुसद वन विभाग पर करोड़ों के दुरुपयोग का आरोप, शिकायत पहुंची नागपुर; उच्चस्तरीय जांच की मांग
ज्ञापन में कहा गया है कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इन ट्रेनों का शुरू होना बहुत जरूरी है। चूंकि चंद्रपुर में बंगाली समुदाय की एक बड़ी आबादी है, इसलिए उन्होंने कोलकाता के लिए सीधी ट्रेन सेवा देने का विशेष अनुरोध किया।
यह भी पढ़ें :- गोंदिया पुलिस ‘भरोसा सेल’ की बड़ी कामयाबी वर्ष 2025-26 में टूटने की कगार पर पहुंचे 369 परिवारों को फिर से जोड़
बाबूपेठ स्टेशन पर रुके 3 गाडियां
बेंगलुरु-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को चंद्रपुर स्टेशन पर और मुंबई-नागपुर दुरंतो एक्सप्रेस को वर्धा में तुरंत रोकने की जोरदार मांग भी इस ज्ञापन में की गई है। चंद्रपुर एक बड़ा औद्योगिक हब है, इसलिए यह नागरिकों का अधिकार है कि राजधानी एक्सप्रेस सहित कई अहम ट्रेने यहां रुके
इसके साथ ही, तीन लंबी दूरी की ट्रेनों, वास्को-डी-गामा-जसीडीह, चेन्नई-बिलासपुर और काशी तमिल संगमम एक्सप्रेस को बाबूपेठ के चांदा फोर्ट स्टेशन पर रोककर मुख्य स्टेशन पर भीड़ कम करने से यात्रियों का समय और पैसा बचेगा, ऐसा धानोरकर ने कहा।
