Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 2 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

उमरा यात्रियों से लाखों की ठगी, धुले के 50 हाजी सऊदी में फंसे; फर्जी टिकट से ट्रैवल एजेंट फरार

Dhule Umrah Fraud Case: धुले के करीब 50 उमरा यात्री फर्जी रिटर्न टिकट के कारण सऊदी अरब में फंस गए हैं। ट्रैवल एजेंट पर लाखों रुपये की ठगी कर फरार होने का आरोप है।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Apr 02, 2026 | 02:20 PM

Dhule Fake Flight Tickets Scam( Source: Social Media )

Follow Us
Follow Us:

Dhule Fake Flight Tickets Scam: धुले उमरा की पवित्र यात्रा पर गए धुले के करीब 50 हाजियों के साथ बड़े धोखे का मामला सामने आया है। ट्रैवल एजेंट द्वारा फर्जी रिटर्न टिकट थमाकर लाखों रुपये की ठगी किए जाने के कारण सभी यात्री सऊदी अरब में फंस गए हैं।

इनमें बुजुर्ग, पैरालिसिस के मरीज और गंभीर बीमार लोग भी शामिल हैं, जो अब बिना दत्रा और भोजन के वहां कड़े संघर्ष के बीच दिन काट रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, शहर के ‘अल-अफान टुर्स एंड ट्रेवल्स’ के संचालक समद पठान ने रमजान के दौरान उमरा के लिए 50 लोगों का ग्रुप 13 मार्च को सऊदी भेजा था।

यात्रियों को 22 मार्च को वापसी का भरोसा दिया गया था, लेकिन जब वे एयरपोर्ट पहुंचे, तो एयरलाइन ने उनके टिकट को फर्जी बताते हुए बोर्डिंग से रोक दिया। परिजनों का आरोप है कि एजेंट ने दोबारा टिकट कराने के नाम पर भी पैसे लिए, लेकिन कोई व्यवस्था नहीं की और अब वह फरार है।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट

4 मर्डर करके आया हूं… अगला नंबर तुम्हारा है, पनवेल-CSMT लोकल में नशेड़ी का तांडव, देखें वायरल VIDEO

चेंबूर स्कूल बस हादसे में BMC की बड़ी गाज; सब-इंजीनियर सस्पेंड, विभागीय जांच और कड़े एक्शन के आदेश

सिर्फ 2 घंटे की बारिश में सड़कें बनीं दरिया, संभाजीनगर मनपा मुख्यालय भी डूबा; यही थी प्री-मानसून तैयारी?

फंसे यात्रियों की हालत गंभीर

सऊदी में फंसे यात्रियों में कई व्हीलचेयर पर हैं, जिन्हें नियमित चिकित्सा देखभाल की आवश्यकता है ग्रुप में पैरालिसिस के मरीज और बुजुर्ग शामिल हैं, जिनकी दवाइयां समाप्त हो रही हैं।

यात्रियों के पास नकद राशि खत्म हो चुकी है, जिससे उनके सामने रहने, खाने और इलाज का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। विदेशी जमीन पर फंसे इन नागरिकों की सुरक्षा को लेकर धुले में उनके परिजन बेहद चिंतित हैं।

यह भी पढ़ें:-जलगांव में अभय शास्ती योजना हिट, 26 दिन में 23.84 करोड़ की वसूली; नागरिकों ने भरा बकाया कर

घटना से गुस्साए परिजन बड़ी संख्या में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और आरोपी एजेंट के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि धार्मिक आस्था के नाम पर यह एक सुनियोजित ठगी है।

Dhule umrah pilgrims fake tickets fraud saudi stranded

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 02, 2026 | 02:20 PM

Topics:  

  • Dhule News
  • Latest Hindi News
  • Maharashtra News
  • Travel

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.