‘सर्च: द नैना मर्डर केस 2’ में खुलेंगे किलर के राज, जानें कब और कहां रिलीज होगी सीरीज
Konkona Sen Sharma New Series: कोंकणा सेन शर्मा की हिट क्राइम सीरीज 'सर्च: द नैना मर्डर केस' का दूसरा सीजन अक्टूबर 2026 में OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगा, जिसमें पहले सीजन के रहस्य सुलझेंगे।
- Written By: स्नेहा मौर्या
सर्च: द नैना मर्डर केस (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Search The Naina Murder Case Second Season: कॉनकणा सेन शर्मा की लोकप्रिय क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘सर्च: द नैना मर्डर केस’ का दूसरा सीजन आने वाला है। पहले सीजन में नैना नाम की लड़की की हत्या की रहस्यपूर्ण कहानी दिखाई गई थी, जिसे एसीपी संयुक्ता दास (कोंकणा सेन शर्मा) अपनी टीम के साथ सुलझाने की कोशिश करती हैं। हालांकि, पहले सीजन के अंत तक किलर का पता नहीं चल पाया था और कई सवाल अनसुलझे रह गए थे।
अब सीरीज के दूसरे सीजन को हरी झंडी मिल गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शूटिंग अप्रैल 2026 में शुरू होगी। कोंकणा सेन शर्मा एसीपी संयुक्ता दास का किरदार फिर से निभाएंगी। उनके साथ सूर्या शर्मा भी होंगे, जिन्होंने पहले सीजन में एसीपी जय कंवल का रोल निभाया था। नए सीजन में पहले सीजन की अधूरी कहानी वहीं से शुरू होगी, जहां आखिरी एपिसोड खत्म हुआ था।
क्या होगी सीरीज की कहानी?
सीरीज के मेकर्स ने यह भी बताया कि सोशल मीडिया पर चल रही फैंस की थ्योरीज को दूसरे सीजन में शामिल किया जाएगा। गायब फोन, राजनीतिक हस्तक्षेप, क्राइम सेल के भीतर लीक्स और अन्य सवालों के जवाब इस सीजन में सामने आएंगे। इसके साथ ही फैंस की ऑनलाइन चर्चाओं और अनुमानित थ्योरीज को भी कहानी में जगह दी जाएगी, जिससे दर्शकों का अनुभव और रोमांचक बने।
सम्बंधित ख़बरें
Arijit Singh Singing Retirement: ‘तुम ही हो’ से मिली अरिजीत सिंह को पहचान, करियर के पीक पर लिया संन्यास
Abhay Deol Dev D: बिना डायलॉग के भी छा गए अभय देओल, ‘देव डी’ से जुड़ा दिलचस्प किस्सा किया शेयर
Ayushmann Khurrana ने साउथ में शुरू की नई बैकवॉटर थ्रिलर की शूटिंग, रिलीज से पहले ही दूसरे प्रोजेक्ट में जुटे
‘सुनो ना दिल’ में दिखी Kapil Sharma और सादिया खातिब की शानदार केमिस्ट्री, फैंस बोले- दिल छू लेने वाला गाना
OTT प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर इस सीजन को अक्टूबर 2026 में रिलीज़ किया जाएगा। इस बार का फोकस मुख्य रूप से नैना का किलर कौन है, राजनीतिक षड्यंत्र किसने रचा और क्राइम सेल में लीक्स किसने किए, जैसे अनसुलझे रहस्यों को सुलझाने पर रहेगा।
ये भी पढ़ें- IVF फ्रॉड केस में फंसे विक्रम भट्ट, पुलिस ने किया गिरफ्तार, पत्नी समेत 6 अन्य आरोपी का नाम शामिल
‘सर्च: द नैना मर्डर केस’ आएंगे नजर
‘सर्च: द नैना मर्डर केस’ के पहले सीजन में कोंकणा सेन शर्मा के अलावा श्रद्धा दास, शिव पंडित, सूर्या शर्मा, इरावती हर्षे, गोविंद नामदेव और ध्रुव सहगल जैसे कलाकार नजर आए थे। इसे डायरेक्ट किया था रोहन सिप्पी ने। दूसरे सीजन में इन कलाकारों के साथ नए ट्विस्ट और रहस्यपूर्ण घटनाएँ जोड़ने की संभावना है, जिससे दर्शकों को फिर से थ्रिल और सस्पेंस का भरपूर अनुभव मिलेगा।
फैंस पहले सीजन की तरह ही नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अक्टूबर 2026 तक इस सीरीज में सभी सवालों के जवाब मिलने की उम्मीद है, जिससे ‘सर्च: द नैना मर्डर केस’ का नया अध्याय और भी रोमांचक बन जाएगा।
