Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Chhath Puja |
  • Ind vs Aus |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘जाने भी दो यारों’ फेम सतीश शाह के जाने से दुखी हुए CM फडणवीस, कही ये बात

Satish Shah Passes Away: बॉलीवुड और टीवी की मशहूर अभिनेता सतीश शाह के निधन से हर कोई शोक में है। ऐसे में अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है।

  • By स्नेहा मौर्या
Updated On: Oct 25, 2025 | 07:33 PM

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सतीश शाह को दी श्रद्धांजलि (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Satish Shah Tribute Maharashtra CM: कॉमेडी फिल्मों और टीवी शो में अपने अविस्मरणीय किरदारों से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले सतीश शाह का निधन हो गया। 74 वर्ष की उम्र में उनका निधन कला और मनोरंजन जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया और सतीश शाह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि सतीश शाह एक बहुमुखी अभिनेता थे, जिन्होंने फिल्म, रंगमंच और टेलीविजन तीनों माध्यमों में अपनी अद्वितीय पहचान बनाई। उनकी सहज और प्रभावशाली अदाकारी ने उनके द्वारा निभाई गई भूमिकाओं को दर्शकों के दिलों में अमर बना दिया। हास्यपूर्ण किरदारों से लेकर गंभीर और चरित्र भूमिकाओं तक, सतीश शाह ने हर तरह के अभिनय में निपुणता दिखाई।

मराठी फिल्मों में भी सतीश शाह ने किया था अभिनय

सतीश शाह ने मराठी फिल्मों में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उन्होंने दादा कोंडके की फिल्मों में काम किया और मराठी दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई। उनकी कला ने पीढ़ियों को जोड़ने वाला एक सेतु काम किया और इंडस्ट्री में कई कलाकारों के लिए मार्गदर्शक का काम किया।

भारतीय सिनेमा जगत के प्रख्यात अभिनेता श्री सतीश शाह जी के निधन की खबर से स्तब्ध हूँ। ‘जाने भी दो यारों’, ‘मैं हूँ ना’, ‘कहो ना प्यार है’, ‘हम साथ साथ हैं’, ‘जुड़वा’ जैसी फ़िल्में एवं ’साराभाई वर्सेस साराभाई’ जैसे धारावाहिक में अपने अभिनय और अपनी अद्भुत हास्य शैली से उन्होंने… pic.twitter.com/JEOJTFgklj — Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) October 25, 2025


मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भी सतीश शाह को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा कि वे भारतीय सिनेमा के प्रख्यात अभिनेता सतीश शाह के निधन की खबर से स्तब्ध हैं और उनकी कला को हमेशा याद किया जाएगा।

‘जाने भी दो यारों’ समेत इन फिल्मों से बनाई थी खास पहचान

सतीश शाह ने कई लोकप्रिय फिल्मों में काम किया, जिनमें ‘जाने भी दो यारों,’ ‘मैं हूं ना,’ ‘कहो ना प्यार है,’ ‘हम साथ साथ हैं,’ और ‘जुड़वा’ शामिल हैं। टीवी में उन्होंने ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ जैसे धारावाहिक में अपनी अद्भुत हास्य शैली से दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी। उनके अभिनय ने कॉमिक किरदारों को भी वास्तविकता और जीवन्तता दी, जिससे उनका हर रोल दर्शकों के लिए यादगार बन गया।

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 19: तान्या मित्तल के सपोर्ट में उतरे सलमान खान, मालती चाहर के बिहेवियर पर उठाया सवाल

आपको बता दें, उनके निधन से भारतीय कला और मनोरंजन क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के लिए यह समय अत्यंत कठिन है। हम प्रार्थना करते हैं कि भगवान उनकी आत्मा को शांति दें और परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Satish shah passes away tribute maharashtra cm devendra fadnavis

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 25, 2025 | 07:33 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News

सम्बंधित ख़बरें

1

Bigg Boss 19: तान्या मित्तल के सपोर्ट में उतरे सलमान खान, मालती चाहर के बिहेवियर पर उठाया सवाल

2

दो बार रिजेक्ट, तीसरी बार मिली मंजूरी, ऐसे थी सतीश शाह की फिल्मी प्रेम कहानी

3

‘जाने भी दो…से साराभाई वर्सेस साराभाई’ तक, सतीश शाह ने बिखेरा जलवा, 11 साल तक इंडस्ट्री से रहे दूर

4

मनोज तिवारी से अक्षरा समेत कई भोजपुरी सितारे छठ महापर्व पर हुए मग्न, दूसरी बार बिन शादी रखेंगी व्रत

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.