Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘धुरंधर 2’ की सफलता ने बदली सारा अर्जुन की किस्मत, अब भंसाली की फिल्म में निभाएंगी बड़ा किरदार

Sara Arjun Madhubala Biopic: ‘धुरंधर 2’ में दमदार एक्टिंग से चर्चा में आईं सारा अर्जुन अब मधुबाला का किरदार निभाने जा रही हैं। यह फिल्म उनके करियर का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट मानी जा रही है।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Apr 09, 2026 | 06:15 PM

सारा अर्जुन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Sara Arjun Role Dhurandhar 2: फिल्म Dhurandhar 2 की सफलता के बाद एक्ट्रेस सारा अर्जुन लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म में उनके दमदार अभिनय ने दर्शकों और समीक्षकों दोनों का ध्यान खींचा। खासकर कम उम्र में उनकी परफॉर्मेंस को काफी सराहा गया, जिसके बाद अब उनके हाथ एक बेहद बड़ा और खास प्रोजेक्ट लगा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सारा अर्जुन अब हिंदी सिनेमा की दिग्गज अदाकारा मधुबाला के किरदार को बड़े पर्दे पर निभाती नजर आएंगी। यह रोल उनके करियर के लिए एक बड़ा माइलस्टोन साबित हो सकता है।

जसमीत रीन की फिल्म में दिखेगा सारा का नया अंदाज

बताया जा रहा है कि फिल्ममेकर जसमीत रीन की आगामी फिल्म में सारा अर्जुन को मधुबाला की भूमिका के लिए चुना गया है। इस फिल्म को मशहूर निर्देशक-प्रोड्यूसर संजय लीला भंसाली प्रोड्यूस करने वाले हैं, जिससे इस प्रोजेक्ट को लेकर इंडस्ट्री में उत्सुकता और बढ़ गई है।

सम्बंधित ख़बरें

Sunil Dutt Career: 25 रुपये की सैलरी से शुरू हुआ था सफर, संघर्षों को मात देकर सुनील दत्त ने बनाई अलग पहचान

Bobby Deol Struggle: संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुए बॉबी देओल, बोले- दाढ़ी बढ़ाने पर लोग उड़ाते थे मजाक

Uorfi Javed ने रीक्रिएट की मेट गाला 2026 की वायरल बबल ड्रेस, BTS वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल

Mouni Roy Look: मौनी रॉय ने कान्स 2026 में डीपनेक गाउन में बिखेरा जलवा, ग्लैमरस लुक ने जीता फैंस का दिल

फिलहाल यह फिल्म प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है और इसकी शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू होने की योजना बनाई जा रही है। फिल्म की कहानी हिंदी सिनेमा के स्वर्णिम दौर को पर्दे पर जीवंत करने पर आधारित होगी।

मधुबाला जैसा लुक पाने के लिए करेंगी खास तैयारी

मधुबाला का किरदार निभाना किसी भी कलाकार के लिए बड़ी चुनौती माना जाता है। ऐसे में सारा अर्जुन इस भूमिका के लिए खास तैयारी करने वाली हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह इस किरदार के लिए फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन से गुजरेंगी, ताकि उनकी पर्सनैलिटी और लुक मधुबाला के करीब दिखाई दे सके।

इसके साथ ही उनके कॉस्ट्यूम डिजाइन, मेकअप, संवाद अदायगी और बोलने के अंदाज पर भी खास ध्यान दिया जाएगा। फिल्म की टीम उस दौर की झलक को सटीक तरीके से दर्शाने के लिए हर छोटे-बड़े पहलू पर बारीकी से काम करने की योजना बना रही है।

‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी से मिली नई पहचान

गौरतलब है कि धुरंधर और ‘धुरंधर 2’ में सारा अर्जुन ने यालीना जमाली का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस भूमिका में उन्होंने अपने अभिनय से किरदार को जीवंत बना दिया था।

ये भी पढ़ें- नए ‘प्रेम’ की लव स्टोरी में म्यूजिक का तड़का, हिमेश रेशमिया पर बड़जात्या ने लगाया बड़ा दांव

सारा अर्जुन ने बहुत छोटी उम्र से ही फिल्म इंडस्ट्री में काम करना शुरू कर दिया था और धीरे-धीरे अपनी पहचान मजबूत की है। अब मधुबाला जैसा प्रतिष्ठित किरदार निभाने का मौका मिलना उनके करियर के लिए एक बड़ा पड़ाव माना जा रहा है।

फिलहाल इस खबर के सामने आने के बाद सारा अर्जुन के फैंस बेहद उत्साहित हैं और उन्हें बड़े पर्दे पर मधुबाला के रूप में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Sara arjun to play madhubala in sanjay leela bhansali produced film after dhurandhar 2

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 09, 2026 | 06:15 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Sanjay Leela Bhansali

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.