-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Sara Ali Khan Visited Mallikarjun Jyotirling Share Photo On Social Media
सारा अली खान ने किए मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन, माथे पर चंदन..सिर पर दुपट्टा, बाबा की भक्ति में लीन दिखीं एक्ट्रेस
- Written By: स्नेहा मौर्या
सारा अली खान अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस साल के पहले सोमवार को श्रीशैलम मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने पहुंची थीं। जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

सारा अली खान पहुंचीं मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड क्वीन सारा अली खान अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस ने आए अपने ग्लैमरस की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इन्हीं सबके बीच एक्ट्रेस बीते दिन यानी साल के पहले सोमवार श्रीशैलम मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग दर्शन पहुंची थीं। सारा ने अपने दर्शन की फोटोज इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की है।
दरअसल, सारा अली खान को अक्सर महादेव के दर्शन करते हुए देखा जाता है। एक्ट्रेस को घूमने के साथ काफी आध्यात्मिक भी हैं। ऐसे में अब उन्होंने श्रीशैलम मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन एक झलक इंस्टा अकाउंट पर शेयर दिखाई है। सामने आई इन तस्वीरों में एक्ट्रेस आंध्र प्रदेश के श्रीशैलम मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर मंदिर में माथा टेका।
एक्ट्रेस ने शेयर की मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन की फोटो
हालांकि, सारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो तस्वीरें शेयर की हैं। उसमें एक्ट्रेस माथे पर चंदन का तिलक लगाए भक्कती में लीन नजर आ रही हैं। साथ ही वह व्हाइट कलर के सिंपल सूट में सिर पर दुपट्टा लिए हुए दिखाई दे रही हैं। एक तस्वीर में सारा प्रतिमा के आगे माथा टेकती हुई दिख रही हैं। सारा ने मंदिर में दर्शन करते हुए अपनी कई फोटोज भी क्लिक कराईं। जिसमें वह काफी खूबसूरत और खुश लग रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
छात्रों के समर्थन में आई करीना कपूर और सारा अली खान, बोलीं- युवाओं की आवाज सुनना हमारी जिम्मेदारी
2026 की मोस्ट अवेटेड एक्ट्रेसेज़, रकुल प्रीत से रश्मिका तक हर किरदार करेगा सरप्राइज
लीक हुआ ‘उड़ता तीर’ का रोमांटिक डांस वीडियो, शाहरुख खान के आइकॉनिक गाने पर थिरके सारा-आयुष्मान?
Pati Patni Aur Woh Do Collection: मंडे टेस्ट में पास हुई ‘पति पत्नी और वो दो’, चौथे दिन कमाए इतने करोड़
इन फोटो को शेयर करते हुए सारा ने कैप्शन भी दिया। जिसमें उन्होंने लिखा कि “सारा के साल का पहला सोमवार, जय भोलेनाथ।” अब एक्ट्रेस की ये सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं और लोग भर-भर के अपना प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
सारा के फिल्मी करियर
अगर सारा के फिल्मी करियर की बात करें, तो एक्ट्रेस जल्द ही अक्षय कुमार, वीर पहाड़िया और निमरत कौर के साथ स्काईफोर्स में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का कुछ दिन पहले ट्रेलर भी रिलीज किया गया था। इसके अलावा एक्ट्रेस पहली बार एक अपकमिंग एक्शन कॉमेडी फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। वहीं पहली बार इस जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के फैंस बेहद एक्साइटेड हो रहे हैं। यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शंस और सिख्या एंटरटेनमेंट के जरिए बनने वाली है। फिल्म का टाइटल अभी क्लियर नहीं किया है। लेकिन इसका निर्देशन आकाश कौशिक के करने की उम्मीद है।
Sara ali khan visited mallikarjun jyotirling share photo on social media
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गिरते पत्थरों के बीच 7 महीने के मासूम को गोद में उठाकर निकला एंबुलेंस कर्मी, हिमाचल का VIDEO जीत रहा दिल
Jul 23, 2026 | 09:25 PMदतिया में आचार संहिता के बीच छात्रों का बड़ा प्रदर्शन; राजगढ़ चौराहे पर नीट पेपर लीक को लेकर गरमाया माहौल
Jul 23, 2026 | 09:12 PMबिना कोर्ट आर्डर फोन की जांच और अवैध हिरासत, महाराष्ट्र कांग्रेस ने DGP को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी
Jul 23, 2026 | 09:11 PMमाता-पिता से कहा ‘बाहर जा रही हूं’, अकेले फ्लाइट पकड़कर पहुंच गई जंतर-मंतर; युवती की कहानी हुई वायरल
Jul 23, 2026 | 09:11 PMNEET प्रदर्शन के बीच जंतर-मंतर पर 1.5 किमी दायरे में इंटरनेट बंद, CP में दुकानों पर लगा ताला; सरकार सख्त
Jul 23, 2026 | 09:09 PM‘सैराब’ से रोहित चंदेल के बाहर होते ही कृष्णा कौल की एंट्री, मदिराक्षी मुंडले संग दिखेगी नई जोड़ी
Jul 23, 2026 | 09:06 PMNEET UG 2026 Result: मुंबई हाईकोर्ट ने NTA से मांगी मूल OMR शीट, एक सप्ताह में कोर्ट में हाजिर करने के निर्देश
Jul 23, 2026 | 09:06 PMवीडियो गैलरी

29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM
Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM














