धर्मेंद्र को याद कर संजय खान ने शेयर किया लद्दाख का यादगार पल, दिलचस्प है 1966 का किस्सा
Sanjay Khan ने धर्मेंद्र को याद करते हुए 1966 का किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि फिल्म हकीकत की लेह शूटिंग के दौरान एक रात संतरी ने बंदूक तानी, जिससे सभी घबरा गए, लेकिन यह पल हंसी में बदल गया।
- Written By: सोनाली झा
धर्मेंद्र को याद कर संजय खान ने शेयर किया लद्दाख का यादगार पल
Dharmendra and Sanjay Khan 1966 Story: बॉलीवुड के लिए साल 2025 बेहद दुखद साबित हुआ है। इस साल फिल्म इंडस्ट्री ने कई दिग्गज कलाकारों को खोया, जिनमें असरानी, पंकज धीर, कामिनी कौशल और सुपरस्टार धर्मेंद्र देओल शामिल हैं। उनके निधन ने न केवल फिल्म जगत को बल्कि उनके चाहने वालों को भी गहरे सदमे में डाल दिया। एक्टर के निधन के बाद उनके चाहने वाले और फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारे उनके साथ बिताए पलों को याद कर रहे हैं।
एक्टर संजय खान ने धर्मेंद्र को याद करते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया। पोस्ट में संजय खान ने धर्मेंद्र के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वे धर्मेंद्र, सलमान खान और उनकी पत्नी जरीन के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। संजय खान ने पोस्ट में लिखा कि दुनिया ने धरम जी को बस स्टार बनने के बाद जाना, लेकिन मैं उन्हें तब से जानता हूं, जब वे एक जवान लड़के के तौर पर लद्दाख की कड़ाके की ठंड को भी अपनी शरारतों से हंसी-मज़ाक में बदल देते थे।
1966 का एक खास किस्सा
संजय खान ने आगे 1966 का एक खास किस्सा शेयर किया कि जब वे चेतन आनंद की फिल्म ‘हकीकत’ की शूटिंग के लिए लेह में थे। संजय खान ने लिखा कि एक रात सभी कलाकार और ऑफिसर्स मेस की तरफ जा रहे थे, तभी एक संतरी ने अचानक बंदूक तानकर जोर से चिल्लाया। सभी डर गए, लेकिन यह पल जल्द ही हंसी में बदल गया। संजय खान ने कहा कि उस छोटी-सी खतरनाक लेकिन मजेदार रात ने उनकी दोस्ती की नींव रख दी।
सम्बंधित ख़बरें
Jagapathi Babu Reaction: जान्हवी कपूर के सपोर्ट में बोलें जगपति बाबू, कहा- ‘उन्होंने निर्देशों का पालन किया’
Ameesha Patel Birthday: गोल्ड मेडलिस्ट हैं अमीषा पटेल, करोड़ों की नौकरी छोड़ चुना अभिनय का रास्ता
जब 13 साल की उम्र में छेड़छाड़ का शिकार हुई थीं Sonam Kapoor, जानें एक्ट्रेस के जीवन के अनसुने किस्से
Jaya Bachchan Reaction: जया बच्चन ने ‘पेद्दी’ विवाद पर दिया रिएक्शन, जान्हवी कपूर को लेकर कही बड़ी बात
ये भी पढ़ें- आमिर खान ने बताई धर्मेंद्र की प्रेयर मीट मिस करने की वजह, बोले- मैं मुंबई में था ही नहीं
धर्मेंद्र का निधन
संजय खान ने अंत में लिखा कि मेरे प्यारे धरम, जो लोग तुम्हें करीब से जानते थे, वे तुम्हें कभी नहीं भूलेंगे। मेरे दोस्त, अब शांति से आराम करो। धर्मेंद्र कई समय से उम्र संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे और उन्हें मुंबई के कैंडी ब्रीच अस्पताल में भर्ती भी करवाया गया था। बाद में उनकी स्थिति स्थिर होने के बाद इलाज घर पर ही चल रहा था। 24 नवंबर, 2025 को धर्मेंद्र ने दुनिया को अलविदा कह दिया, लेकिन उनके अभिनय और जिंदादिली के किस्से हमेशा याद रहेंगे।
