प्रिया सचदेव ने बनाई फर्जी वसीयत! करिश्मा कपूर के बेटे का नाम गलत लिखा, कोर्ट में वकील का दावा
Sunjay Kapur Will Dispute: संजय कपूर की ₹30,000 करोड़ की वसीयत को करिश्मा कपूर के बच्चों ने दिल्ली HC में 'फर्जी' बताया। वकील ने प्रिया सचदेव पर बच्चों को वंचित रखने का आरोप लगाया।
- Written By: अनिल सिंह
संजय कपूर वसीयत विवाद: करिश्मा के बच्चों ने सौतेली मां प्रिया सचदेव पर लगाए 'फर्जी वसीयत' के आरोप
Sunjay Kapur Property Dispute: दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर (Sanjay Kapur) की ₹30,000 करोड़ की संपत्ति और वसीयत का विवाद अब दिल्ली हाईकोर्ट पहुँच गया है। संजय कपूर की पूर्व पत्नी करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) के बच्चों, समायरा और कियान ने पिता की प्रॉपर्टी में हिस्सा मांगा है। सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान, बच्चों की पैरवी कर रहे वकील महेश जेठमलानी ने संजय कपूर की वसीयत को ‘फर्जी’ बताते हुए चौंकाने वाला दावा किया है।
वकील महेश जेठमलानी ने कोर्ट में कहा कि संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव (Priya Sachdev) ने जानबूझकर यह सुनिश्चित किया कि करिश्मा के बच्चों को प्रॉपर्टी से वंचित रखा जाए। उन्होंने वसीयत में कई गंभीर कमियां बताते हुए कहा कि वसीयत में ‘काफी चीजें छिपाई गई हैं’, जिसमें संजय कपूर का तक नाम सही से दर्ज नहीं है। वकील ने आगे कहा कि बच्चों के साथ संजय कपूर का गहरा रिश्ता था, इसलिए अगर उन्होंने खुद वसीयत लिखी होती, तो वह न तो बच्चों का नाम गलत लिखते और न ही बेटी का पता गलत दर्ज करते।
सम्बंधित ख़बरें
Ameesha Patel Birthday: गोल्ड मेडलिस्ट हैं अमीषा पटेल, करोड़ों की नौकरी छोड़ चुना अभिनय का रास्ता
जब 13 साल की उम्र में छेड़छाड़ का शिकार हुई थीं Sonam Kapoor, जानें एक्ट्रेस के जीवन के अनसुने किस्से
Sonam Kapoor Career: फ्लॉप फिल्म से डेब्यू, फिर बनीं फैशन क्वीन, देखें सोनम कपूर की ये शानदार फिल्में
Jaya Bachchan Reaction: जया बच्चन ने ‘पेद्दी’ विवाद पर दिया रिएक्शन, जान्हवी कपूर को लेकर कही बड़ी बात
वसीयत में गलतियां दिखाकर उठाया सवाल
करिश्मा के बच्चों के वकील ने वसीयत में मौजूद गलतियों को कोर्ट के सामने रखा। उन्होंने बताया कि वसीयत में संजय कपूर की बेटी समायरा (Samaira) का पता गलत लिखा गया है। इतना ही नहीं, बेटे कियान (Kiaann) के नाम की स्पेलिंग भी वसीयत में बार-बार गलत लिखी गई है। इन गलतियों को आधार बनाकर यह तर्क दिया गया कि वसीयत किसी ऐसे व्यक्ति द्वारा तैयार की गई है जो संजय कपूर के बच्चों के बारे में ठीक से नहीं जानता था, और यह दर्शाती है कि वसीयत जानबूझकर फर्जी बनाई गई है। इस मामले में सुनवाई आज यानी मंगलवार को भी जारी रहेगी।
ये भी पढ़ें- टीवी के ओम ने किया खुलासा शो में वापसी को लेकर की बात
क्या है ₹30,000 करोड़ की संपत्ति का मामला?
करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन 12 जून 2025 को हुआ था। उनके निधन के बाद संजय कपूर की मां ने दावा किया था कि प्रिया सचदेव ने ‘गैरकानूनी ढंग से’ पूरी प्रॉपर्टी पर कब्जा कर लिया है और उन्हें बिजनेस से अलग कर दिया है। इसके बाद करिश्मा कपूर के बच्चों ने ₹30,000 करोड़ की प्रॉपर्टी में अपना हक मांगा। बच्चों ने आरोप लगाया कि उन्हें पिता की संपत्ति में उनका हक होने के बावजूद वसीयत नहीं दिखाई गई, जिसके बाद कोर्ट ने प्रिया को वसीयत पेश करने का आदेश दिया था, जिसे उन्होंने ‘बंद लिफाफे’ में जमा किया।
बच्चों ने प्रिया सचदेव पर लगाए आरोप
समायरा और कियान ने आरोप लगाए हैं कि उनकी सौतेली मां प्रिया कपूर ने नकली वसीयत तैयार की है, जिसके माध्यम से वह पूरी संपत्ति पर कंट्रोल पाना चाहती हैं। बच्चों का दावा है कि इस नकली वसीयत में उनका कहीं भी जिक्र नहीं किया गया है। कोर्ट में इन आरोपों पर आज भी सुनवाई जारी रहेगी, जिससे यह संपत्ति विवाद जल्द ही एक नया मोड़ ले सकता है।
