Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 1 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Dhurandhar 2 के इस गाने को कंपोज करने से पहले टूट गए थे शाश्वत, रिलीज से कुछ दिन पहले पूरा हुआ था गाना

Phir Se Song: धुरंधर फ्रेंचाइजी में अपने शानदार और धमाकेदार म्यूजिक के लिए पहचान बनाने वाले शाश्वत ने एक अहम बात बतायी है। उन्होंने बताया कि किस तरह फिर से कंपोज करने से पहले वो पूरी तरह टूट गए थे।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Aug 01, 2026 | 06:55 PM

शाश्वत सचदेव फिर से सॉन्ग स्पेशल स्टोरी (सौ. डिजाइन फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Dhurandhar 2 Phir Se Song Shashwat Sachdev: आदित्य धर की फ्रेंचाइजी फिल्म धुरंधर 2 भारतीय सिनेमा की सबसे सक्सेसफुल फिल्म रही है। इस कहानी को सबसे ज्यादा खास बनाने में इसके म्यूजिक का अहम रोल रहा है।

जहां एक ओर इस फिल्म के सभी गानों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला, तो वहीं एक ऐसा भी गाना है जिसे कंपोज करने में म्यूजिक कंपोजर के आंसू निकल गए थे। हम बात कर रहे है इस फिल्म के सबसे इमोशनल गाने फिर से की।

शाश्वत ने सुनायी अनोखी कहानी

हाल ही में शाश्वत सचदेव ने इस गाने को लेकर बड़ी बात शेयर की है। उन्होंने बताया कि धुरंधर के क्लाइमेक्स में आने वाला ये गाना फिल्म की रिलीज से सिर्फ कुछ ही दिन पहले कंपोज हुआ था। साथ ही शाश्वत ने ये भी बताया कि इस गाने को कंपोज करने से पहले वे फूट-फूटकर रोए थे।

सम्बंधित ख़बरें

तनुश्री दत्ता ने युवा पीढ़ी से की संयम बरतने की अपील, बोलीं- देश की लीडरशिप को काम करने दीजिए

Monalisa Post: ग्लैमर छोड़ सादगी में नजर आईं मोनालिसा, तस्वीरों में चप्पलों ने भी खींचा लोगों का ध्यान

Vicky Jain Birthday: अंकिता लोखंडे के पति ने लॉन्च किया प्रोडक्शन हाउस, पहली फिल्म में टाइगर श्रॉफ-एल्विश यादव

धनश्री वर्मा से लेकर शाहनील गिल तक, आखिर क्यों हर रियलिटी शोज में हो रही है क्रिकेटर्स के परिवार की एंट्री?

भावुक दौर में नहीं बन पा रही थी धुन

एक इंटरव्यू के दौरान शाश्वत सचदेव ने बताया कि जब वह पहली बार इस गाने को कंपोज करने बैठे, तब वह निजी तौर पर बेहद इमोशनल दौर से गुजर रहे थे। उन्होंने कहा कि करीब 15 से 30 मिनट तक कोशिश करने के बावजूद कोई धुन नहीं बन पाई। उस समय उनकी मानसिक स्थिति ऐसी थी कि वह खुद को संभाल नहीं सके और फूट-फूटकर रोने लगे थे।

टीम ने बढ़ाया हौसला, मंदिर जाने के बाद मिला आत्मविश्वास

शाश्वत सचदेव ने बताया कि उनकी स्थिति देखकर फिल्म के प्रोड्यूसर लोकेश धर उन्हें संभालने के लिए कमरे में आए और भरोसा दिलाया कि गाना जरूर बन जाएगा। इसके बाद पूरी टीम मंदिर गई। वापस लौटते समय निर्देशक आदित्य धर ने शाश्वत से कहा कि वह जो धुन गुनगुना रहे थे, उसमें कुछ खास बात है और उसे खोने नहीं देना चाहिए। शुरुआत में शाश्वत को लगा कि यह सिर्फ उनका हौसला बढ़ाने के लिए कहा जा रहा है, लेकिन यही धुन आगे चलकर गाने की नींव बनी।

रिलीज से कुछ दिन पहले पूरा हुआ गाना

शाश्वत के अनुसार, फिल्म रिलीज से महज कुछ दिन पहले आदित्य धर उनके पास पहुंचे और पुराने वॉइस नोट्स दोबारा सुनने का सुझाव दिया। दोनों ने मिलकर धुन पर काम किया और धीरे-धीरे ‘फिर से’ का फाइनल रूप तैयार हो गया। इसके बाद गीतकार इरशाद कामिल ने इसके बोल लिखे, जिससे यह गीत पूरी तरह तैयार हो सका।

ये भी पढ़ें :- Vicky Jain Birthday: अंकिता लोखंडे के पति ने लॉन्च किया प्रोडक्शन हाउस, पहली फिल्म में टाइगर श्रॉफ-एल्विश यादव

आदित्य धर ने बताया अपना बेस्ट सॉन्ग

जब तैयार गाना आदित्य धर को सुनाया गया तो उन्होंने तुरंत महसूस किया कि यह कुछ खास बन गया है। शाश्वत सचदेव के अनुसार, आदित्य धर ने इसे उनका अब तक का सबसे बेस्ट सॉन्ग बताया है। रिलीज के बाद दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया ने भी इस बात को साबित किया कि ‘फिर से’ फिल्म के सबसे यादगार गीतों में शामिल हो गया।

Dhurandhar 2 phir se song shashwat sachdev emotional story

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 01, 2026 | 06:55 PM

Topics:  

  • Aditya Dhar
  • Bollywood News
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.