लखनऊ में दिखा संजय दत्त का जलवा, मुंबइया स्टाइल में युवाओं को दिया बड़ा मैसेज, बोले-पौधा लगाओ, पानी बचाओ
Sunjay Dutt Video: संजय दत्त लखनऊ में नेट जीरो कार्यक्रम में शामिल हुए। रोड शो के दौरान फैंस बेकाबू दिखे। वहीं, मंच से उन्होंने युवाओं को पौधा लगाने और पानी बचाने का खास संदेश दिया।
- Written By: स्नेहा मौर्या
संजय दत्त (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Sanjay In Dutt Lucknow Viral Video: बॉलीवुड स्टार संजय दत्त रविवार को मुंबई से लखनऊ पहुंचे, जहां उनका जबरदस्त स्वागत हुआ। सरोजनी नगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के आमंत्रण पर वह नेट जीरो कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम आशियाना के बंगला बाजार में आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग उन्हें देखने पहुंचे।
कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने से पहले संजय दत्त ने करीब एक किलोमीटर लंबा रोड शो किया। जैसे ही वह खुली जीप पर सवार हुए, फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस को व्यवस्था संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। रास्ते भर लोगों ने उन पर फूल बरसाए, यहां तक कि घरों की छतों से भी गुलाब की पंखुड़ियां उड़ाई गईं। संजय दत्त ने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया।
संजू बाबा ने मुंबइया अंदाज में युवाओं को दिया खास संदेश
मंच पर पहुंचकर संजू बाबा ने अपने खास मुंबइया अंदाज में युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “ओए मामू, सब लोग सुनने का। जिंदगी में दो काम करने का एक पौधा लगाने का, दूसरा पानी बचाने का। अगर ये नहीं किया तो अपनी ही वाट लगाने का।” उनके इस अंदाज पर युवाओं ने तालियां बजाकर स्वागत किया। हालांकि, अब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Aamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
रोहित चंदेल पर लगे आरोपों के बाद बंटी राय, मदिराक्षी मुंडले बोलीं- दोनों तरफ की बात सुननी चाहिए
S Janaki Death: राजकीय सम्मान के साथ दी गई एस जानकी को अंतिम विदाई, नम आंखों से फैंस ने कहा अलविदा
प्रियंका चोपड़ा ने लंदन वेकेशन से शेयर की फैमिली टाइम की झलक, बेटी मालती संग क्यूट मोमेंट्स हुए वायरल
कार्यक्रम के दौरान विधायक राजेश्वर सिंह ने उन्हें ‘भैया’ कहकर संबोधित किया और आगामी फिल्म ‘धुरंधर-2’ का जिक्र भी किया। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को इस मौके पर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला। जब संजय दत्त गाड़ी की ओर बढ़े, तो राजेश्वर सिंह खुद ड्राइविंग सीट पर बैठ गए। शुरुआत में संजय दत्त बीच की सीट पर थे, लेकिन जैसे ही उन्होंने विधायक को स्टेयरिंग संभालते देखा, वह आगे की सीट पर आ बैठे। समर्थकों की भीड़ के बीच काफिला रवाना हुआ।
ये भी पढ़ें- लंदन की सड़कों पर हाथों में हाथ डाले घूमते दिखे कृति सेनन-कबीर बहिया, फैंस बोले- शादी कर लो
एक्टर ने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी तस्वीर
बता दें, इससे पहले 21 फरवरी को संजय दत्त ने इंस्टाग्राम पर राजेश्वर सिंह के साथ तस्वीर साझा करते हुए लखनऊ आने की खुशी जताई थी। उन्होंने लिखा था कि लखनऊ और यहां के लोगों से उन्हें हमेशा खास लगाव रहा है और वह इस कार्यक्रम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल संजय दत्त का यह दौरा न सिर्फ उनके फैंस के लिए खास रहा, बल्कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने का मजबूत संदेश भी दे गया।
