रोहित चंदेल पर लगे आरोपों के बाद बंटी राय, मदिराक्षी मुंडले बोलीं- दोनों तरफ की बात सुननी चाहिए
Rohit Chandel Case: रोहित चंदेल पर लगाए गए आरोपों के बीच उनकी सह-कलाकार मदिराक्षी मुंडले उनके समर्थन में सामने आई। उन्होंने कहा कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले दोनों पक्षों की बात सुनना चाहिए।
- Written By: सोनाली झा
मदिराक्षी मुंडले और रोहित चंदेल (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Rohit Chandel Controversy: टीवी अभिनेता रोहित चंदेल इन दिनों गंभीर आरोपों के चलते सुर्खियों में हैं। उनकी 16 वर्षीय सह-अभिनेत्री द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की और संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इस बीच टीवी अभिनेत्री मदिराक्षी मुंडले, जो रोहित के साथ धारावाहिक ‘सैराब’ में काम कर रही हैं, अभिनेता के समर्थन में सामने आई हैं।
मदिराक्षी मुंडले ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि किसी भी मामले में निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले दोनों पक्षों की बात सुनी जानी चाहिए। मदिराक्षी मुंडले ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि मेरा मानना है कि किसी भी मामले में फैसला करने से पहले दोनों तरफ की बात सुननी चाहिए। अभी हम केवल एक पक्ष की बात सुन रहे हैं, इसलिए दूसरे पक्ष को भी अपनी बात रखने का अवसर मिलना चाहिए।
मदिराक्षी मुंडले ने रखी अपनी बात
मदिराक्षी मुंडले ने आगे लिखा कि मैं आपके साथ हूं रोहित। सच सामने आने के लिए थोड़ा समय देना चाहिए। उनकी इस पोस्ट के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर नई बहस शुरू हो गई है। कुछ लोग उनकी राय का समर्थन कर रहे हैं, जबकि कई यूजर्स का कहना है कि जांच पूरी होने तक किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा।
सम्बंधित ख़बरें
S Janaki Death: राजकीय सम्मान के साथ दी गई एस जानकी को अंतिम विदाई, नम आंखों से फैंस ने कहा अलविदा
प्रियंका चोपड़ा ने लंदन वेकेशन से शेयर की फैमिली टाइम की झलक, बेटी मालती संग क्यूट मोमेंट्स हुए वायरल
Divya Khosla Vacation: समंदर की लहरों के बीच सनबाथ एंजॉय करती दिखीं दिव्या खोसला, फैंस ने लुटाया प्यार
जाह्नवी कपूर ने ब्लैक डिजाइनर लहंगे में ढाया कहर, ट्रेडिशनल लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुईं वायरल
नाबालिग सह-अभिनेत्री ने लगाए गंभीर आरोप
मामले की शुरुआत तब हुई जब रोहित चंदेल की 16 वर्षीय सह-अभिनेत्री ने उन पर पीछा करने, लगातार फोन कर परेशान करने और मारपीट करने जैसे गंभीर आरोप लगाए। शिकायत के अनुसार, अभिनेत्री का दावा है कि दिसंबर 2025 से जुलाई 2026 के बीच उन्हें कई बार परेशान किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए रोहित चंदेल को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज
प्रारंभिक पूछताछ में अभिनेता ने यह स्वीकार किया कि वह शिकायतकर्ता से मिलने जाते थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रोहित चंदेल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के अलावा भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इनमें पीछा करने और शारीरिक चोट पहुंचाने से जुड़ी धाराएं भी शामिल हैं। फिलहाल जांच एजेंसियां मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही हैं। रोहित चंदेल और मदिराक्षी मुंडले की जोड़ी टीवी शो ‘सैराब’ में दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रही है।
