Aamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
Shekhar Suman Reaction: यूट्यूब शो 'शेखर टूनाइट' में शेखर सुमन ने आमिर खान की तीसरी शादी पर व्यंग्य करते हुए इसे 'महागठबंधन' बताया। उन्होंने आमिर की निजी जिंदगी की तुलना राजनीतिक गठबंधन से की।
- Written By: सोनाली झा
शेखर सुमन, आमिर खान और गौरी स्प्रैट (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Shekhar Suman On Aamir Khan: अभिनेता और होस्ट शेखर सुमन अपने मजाकिया अंदाज और बेबाक टिप्पणियों के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में अपने यूट्यूब टॉक शो ‘शेखर टूनाइट’ में उन्होंने आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर ऐसा बयान दिया, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया। शेखर ने आमिर की शादी की तुलना राजनीतिक गठबंधन और ‘ट्रिपल इंजन सरकार’ से करते हुए कहा कि इसे ‘महागठबंधन’ कहना चाहिए।
शो के दौरान शेखर सुमन ने आमिर खान पर एक लंबा व्यंग्यात्मक मोनोलॉग पेश किया। उन्होंने कहा कि इस शख्स ने आने वाली पीढ़ियों को एक अनोखा विजन दिया है, और वो ये है कि अपने लक्ष्य को पाने के लिए तब तक कोशिश करते रहो, जब तक उसे हासिल न कर लो। उन्होंने कहा कि आमिर खान किसी भी काम को तब तक करते रहते हैं, जब तक उसमें परफेक्शन हासिल न कर लें। उन्होंने आमिर की निजी जिंदगी पर भी कटाक्ष किया।
राजनीतिक गठबंधन से की तुलना
शेखर सुमन ने आमिर खान की शादियों की तुलना राजनीतिक गठबंधन से करते हुए कहा कि राजनेताओं को उनसे गठबंधन बनाने की कला सीखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अक्सर कहा जाता है कि राजनेता गठबंधन बनाना जानते हैं, लेकिन उन्हें इस शख्स से गठबंधन बनाने की कला सीखनी चाहिए। आमिर खान की पहली शादी रीना दत्ता और दूसरी शादी किरण राव से हुई थी। दोनों रिश्ते तलाक के साथ खत्म हुए। अब आमिर ने गौरी स्प्रैट के साथ तीसरी शादी की है।
सम्बंधित ख़बरें
रोहित चंदेल पर लगे आरोपों के बाद बंटी राय, मदिराक्षी मुंडले बोलीं- दोनों तरफ की बात सुननी चाहिए
S Janaki Death: राजकीय सम्मान के साथ दी गई एस जानकी को अंतिम विदाई, नम आंखों से फैंस ने कहा अलविदा
प्रियंका चोपड़ा ने लंदन वेकेशन से शेयर की फैमिली टाइम की झलक, बेटी मालती संग क्यूट मोमेंट्स हुए वायरल
Divya Khosla Vacation: समंदर की लहरों के बीच सनबाथ एंजॉय करती दिखीं दिव्या खोसला, फैंस ने लुटाया प्यार
सरकार दो इंजन नहीं चला पा रही
शेखर ने आगे कहा कि आमिर के पहले दो गठबंधन टूट गए, लेकिन अब उनका तीसरा गठबंधन यानी गौरी स्प्रैट के साथ रिश्ता महागठबंधन कहलाने लायक है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि हमारी सरकार दो इंजन भी सही से नहीं चला पा रही है और वो ट्रिपल इंजन चला रहे हैं। इसके बाद उन्होंने आमिर की तुलना एक ऐसे इंजन ड्राइवर से की, जो हर स्टेशन पर नई बोगी जोड़ता जाता है और अंत में पूरी ट्रेन को आगे बढ़ाता है।
परिवार की मौजूदगी रही चर्चा में
आमिर खान की तीसरी शादी पहले से ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। खास बात यह रही कि शादी समारोह में उनकी पूर्व पत्नियां रीना दत्ता और किरण राव भी मौजूद थीं। इसके अलावा उनके बच्चे और परिवार के अन्य सदस्य भी इस खास मौके का हिस्सा बने। हालांकि शेखर सुमन ने यह टिप्पणी हास्य और व्यंग्य के अंदाज में की, लेकिन उनका ‘महागठबंधन’ और ‘ट्रिपल इंजन’ वाला बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
