Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Sanchet Parampara के घर गुंजी किलकारी, पहले बच्चे का कपल ने किया स्वागत

फेमस सिंगर जोड़ी संचेत परंपरा के घर किलकारी गूंजी है। कपल ने घर में पहले बच्चे का स्वागत किया है। वीडियो जारी करके कपल ने इस बात की खुशखबरी अपने फैंस को दी है कि उन्हें बेटा हुआ है।

  • By अनिल सिंह
Updated On: Dec 23, 2024 | 02:16 PM

संचेत परंपरा के घर आया नन्हा मेहमान, कपल ने बेटे का किया स्वागत

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: मशहूर सिंगर जोड़ी संचेत परंपरा के घर खुशियों ने दस्तक दी है। उनके घर बेटा पैदा हुआ है। कपल माता-पिता बन गए हैं। संचेत और परंपरा ने पहली संतान का स्वागत घर में धूमधाम से किया है। वीडियो जारी करके कपल ने अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी है। 4 साल पहले 27 नवंबर 2020 को संचेत टंडन और परंपरा ठाकुर ने शादी की थी। 4 साल बाद उनके घर नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है। कपल को फैंस भी अब शुभकामनाएं दे रहे हैं।

परंपरा टंडन के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है। इसमें कपल ने अपने नवजात शिशु की पहली झलक दिखाई है। बेबी बॉय का चेहरा रिवील नहीं किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, महादेव के आशीर्वाद से हम यह बताते हुए बेहद खुश है कि हमारे घर नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है। हमारा बेटा आ गया है। हमारी जिंदगी के इस खूबसूरत लम्हें को शुभकामनाएं और आशीर्वाद से खास बना दें। नमः पार्वती पतये हर हर महादेव। जय माता दी।

ये भी पढ़ें- 5 साल बाद फिर फैलेगी हथौड़ा त्यागी की दहशत, पाताल लोक 2 की रिलीज डेट का हुआ एलान

ये भी पढ़ें- ऐश्वर्या राय और आराध्या ने फिर भरी उड़ान, फैंस बोले विदेश में है नए साल के जश्न का प्लान!

संचेत और परंपरा द्वारा जारी किए गए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि बच्चों के खिलौने के रूप में बेबी टॉय नजर आ रहा है। वहीं इसमें संचेत और परंपरा बच्चे का हाथ अपने हाथों में थामे नजर आ रहे हैं। वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। फैंस और सेलेब्स का बधाई देने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर फैंस इन्हें शुभकामनाएं और बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। करीब 2 महीने पहले ही संचेत और परंपरा ने गुड न्यूज़ सुनाई थी। वहीं इन दोनों शादी साल 2020 में हुई थी। संचेत परंपरा काफी समय से प्लेबैक सिंगिंग कर रहे हैं। लेकिन इन्हें असली पहचान कबीर सिंह के सुपरहिट गाने बेख्याली से मिली थी।

Sanchet parampara blessed with baby boy couple shared the video fans giving wishes

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 23, 2024 | 02:16 PM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

Anupama Spoiler: मां के हक के लिए राही बनी ढाल, पेपर्स जलते ही पलटेगा खेल, रजनी की हार तय

2

Pune Land Scam में बड़ा झटका, अदालत ने मानी पद के दुरुपयोग की बात

3

दिल्ली में बंदर भगाने के लिए निकली भर्ती, लंगूर की आवाज निकालना होगा, 8 घंटे की शिफ्ट में होगा काम

4

हम हिंदुत्व नहीं चलने देंगे…नहीं कहेंगे जय श्रीराम, महबूबा मुफ्ती की बेटी ने फिर दिखाए तेवर

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.