Samay Raina के अमिताभ बच्चन पर जोक से मचा विवाद, एजाज खान ने लगाई फटकार, बोले- इज्जत से चलना सीखो
Ajaz Khan On Samay Raina Roast: समय रैना के ‘स्टिल अलाइव’ शो में अमिताभ बच्चन पर किए गए विवादित जोक ने बवाल खड़ा कर दिया है। इस पर एजाज खान ने कड़ी नाराजगी जताते हुए उन्हें जमकर फटकार लगाई है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
समय रैना, अमिताभ बच्चन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Samay Raina Roast Amitabh Bachchan: करीब 14 महीने तक विवादों से दूर रहने के बाद कॉमेडियन समय रैना ने अपने नए शो ‘Still Alive’ के जरिए धमाकेदार वापसी की है। जैसे ही यह वीडियो यूट्यूब पर रिलीज हुआ, वैसे ही यह तेजी से वायरल हो गया और शुरुआती 24 घंटों में ही रिकॉर्ड व्यूज हासिल कर चर्चा का विषय बन गया।
हालांकि इस शो में किए गए कुछ मजाक अब उनके लिए नई मुसीबत खड़ी करते नजर आ रहे हैं। खासतौर पर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को लेकर किया गया एक जोक सोशल मीडिया पर विवाद का कारण बन गया है।
शो में बताई विवादित योजना
अपने ‘Still Alive’ शो के दौरान समय रैना ने खुलासा किया कि उनके मन में कई बार अजीब और ‘उल्टे-सीधे’ विचार आते हैं, लेकिन वह उन्हें हर बार बोलते नहीं हैं। इसी दौरान उन्होंने बताया कि वह मशहूर शो कौन बनेगा करोड़पति में जाने पर अमिताभ बच्चन से एक विवादित सवाल पूछने का प्लान बना चुके थे।
सम्बंधित ख़बरें
लाल साड़ी में दुल्हन बनीं आकांक्षा रंजन कपूर, फिल्ममेकर शरण शर्मा संग शादी की पहली तस्वीरें हुईं वायरल
S Janaki Death: गायिका एस. जानकी का 88 वर्ष की उम्र में निधन, छोड़ गईं 48 हजार से ज्यादा गीतों की विरासत
रामायण का ट्रेलर इस दिन देगा दस्तक, रणबीर कपूर के भगवान श्रीराम अवतार का बढ़ा इंतजार, फैंस में जबरदस्त उत्साह
Jana Nayagan Update: A सर्टिफिकेट मिलने के बाद बढ़ा क्रेज, एडवांस बुकिंग खुलते ही एक घंटे में बिके हजारों टिकट
कॉमेडियन ने मजाक में कहा कि वह बिग बी से पूछना चाहते थे आपने पोलियो के इतने विज्ञापन किए, फिर भी अपने बेटे अमिताभ बच्चन को ‘पांव पर क्यों नहीं खड़ा कर पाए?’ हालांकि उन्होंने यह भी माना कि यह सिर्फ एक विचार था, जिसे उन्होंने कभी असल में कहा नहीं।
एजाज खान का तीखा रिएक्शन
समय रैना के इस बयान पर अभिनेता एजाज खान ने कड़ी नाराजगी जताई है। मीडिया से बातचीत में एजाज खान ने कहा कि इतने बड़े और सम्मानित कलाकार के बारे में इस तरह की बातें करना गलत है। उन्होंने गुस्से भरे अंदाज में कहा कि अमिताभ बच्चन जैसे महानायक, जिन्होंने दशकों तक देश का मनोरंजन किया, उनके परिवार पत्नी जया बच्चन और बेटे अभिषेक को लेकर इस तरह का मजाक करना बेहद आपत्तिजनक है।
एजाज खान ने यह भी कहा कि वह खुद अमिताभ बच्चन के बड़े प्रशंसक हैं और इस तरह की टिप्पणी किसी भी कलाकार की गरिमा के खिलाफ है। उन्होंने समय रैना को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें अपनी भाषा और मजाक की सीमा समझनी चाहिए।
ये भी पढ़ें- Rashmika Mandanna Gift: रश्मिका मंदाना को 30वें जन्मदिन पर मिला खास तोहफा, पिता ने गिफ्ट किया ‘सेरेनिटी’ बंगला
फिर से विवादों में घिरे समय रैना
गौरतलब है कि समय रैना पहले भी अपने रोस्ट और डार्क ह्यूमर को लेकर विवादों में रह चुके हैं। अब ‘Still Alive’ शो के इस मजाक ने एक बार फिर उन्हें सुर्खियों में ला दिया है।
फिलहाल सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर दो तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं कुछ लोग इसे कॉमेडी की स्वतंत्रता बता रहे हैं, जबकि कई यूजर्स इसे सीमाओं से परे मजाक मानते हुए आलोचना कर रहे हैं। आने वाले दिनों में यह विवाद और कितना बढ़ेगा, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
