KSBKBT 2 Spoiler: पार्थ के मास्टरप्लान का शिकार बनेगी तुलसी, पार्थ की चाल से बदल जाएगी पूरी कहानी!

KSBKBT 2 Twist: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में एक खौफनाक मोड़ आने वाला है, जहां पार्थ की बदतमीजी का जवाब देने के लिए तुलसी को सख्त कदम उठाना पड़ेगा और कहानी में 10 साल का लंबा लीप आएगा।
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Upcoming Twist
समृति ईरानी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Twist: फेमस टेलीविजन शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी-2' ने छोटे पर्दे से लेकर सोशल मीडिया तक हर तरफ तहलका मचा रखा है। शो को लेकर आए दिन नई-नई चर्चाएं गर्म रहती हैं, कुछ समय पहले तक जहां इस शो के बंद होने की अफवाहें उड़ रही थीं, वहीं अब 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी-2' मेकर्स ने कहानी में एक ऐसा धमाकेदार मोड़ लाने की तैयारी कर ली है जो दर्शकों के होश उड़ा देगा। सीरियल में जल्द ही 10 साल का लंबा समय बीतने वाला है, लेकिन इस लीप से ठीक पहले एक ऐसा भयानक खूनी खेल खेला जाएगा जिससे कहानी में नया ट्विस्ट आ जाएगा।

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी-2' में पार्थ अब पूरी तरह से खलनायक के रूप में सामने आ चुका है। वह अपनी सारी हदें पार करते हुए आधी रात को वैष्णवी के कमरे में घुस जाता है। कमरे के भीतर जाते ही वह वैष्णवी के साथ बेहद गलत व्यवहार और जबरदस्ती करने की कोशिश करता है। वैष्णवी खुद को बचाने के लिए जद्दोजहद करती है, लेकिन पार्थ के इरादे बेहद खतरनाक होते हैं।

वैष्णवी को बचाने के लिए तुलसी ने उठाया जानलेवा कदम

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी-2' में जब तुलसी भी वैष्णवी के कमरे के पास पहुंच जाती है। अंदर का नजारा देखकर तुलसी के पैरों तले जमीन खिसक जाती है और वह अंदर से बुरी तरह कांप उठती है। अपनी आंखों के सामने वैष्णवी के साथ होती बदसलूकी को देखकर एक मां का सब्र पूरी तरह टूट जाता है।

तुलसी विरानी बिना एक पल गंवाए वैष्णवी को बचाने के लिए पार्थ से भिड़ जाती है। इस हाथापाई के बीच गुस्साया पार्थ तुलसी पर जानलेवा हमला कर देता है, जिसमें बीच-बचाव करने आई वैष्णवी भी बुरी तरह लहूलुहान हो जाती है। तभी वैष्णवी की बुरी हालत देखकर तुलसी पास में पड़ा एक भारी डंडा उठा लेती है और पूरी ताकत से पार्थ के सिर पर दे मारती है।

10 साल के लिए जेल की सजा काटेगी तुलसी विरानी

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी-2' में इस पूरी घटना के बाद सबसे बड़ा उलटफेर तब देखने को मिलेगा जब वैष्णवी को बचाने की कोशिश में जुटी तुलसी को ही जेल भेज दिया जाएगा। वह किसी और के किए गए गुनाह की इतनी बड़ी सजा भुगतेगी कि उसे पूरे 10 साल जेल की अंधेरी कोठरी में गुजारने पड़ेंगे।

सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी-2' में आने वाला यह 10 साल का लीप दर्शकों के लिए बेहद इमोशनल और चौंकाने वाला होगा। जेल की सजा काटकर जब तुलसी विरानी वापस लौटेगी, तो उसके अपने ही बच्चे उसके साथ बेहद कड़वा बर्ताव करेंगे और उसे अपनाने से इनकार कर देंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com