Two Much Trailer: सलमान खान ने खुद खोली अपनी पोल, बोले- अब तक 3 ही एक्सप्रेशन पर चल रहा हूं
Salman Khan: काजोल और ट्विंकल खन्ना के शो टू मच विद काजोल और ट्विंकल का ट्रेलर जारी हो गया है। जहां सलमान खान खुद की ही पोल खोलते हुए नजर आए हैं। उनके बयान पर चर्चा हो रही है।
- Written By: अनिल सिंह
‘टू मच विद काजोल और ट्विंकल’ का ट्रेलर लॉन्च, शो में सलमान खान और आमिर खान भी होंगे गेस्ट
Salman Khan Revealed His Top Secret: काजोल और ट्विंकल खन्ना के शो में गेस्ट के तौर पर ट्रेलर में कई सितारे नजर आ रहे हैं, लेकिन सबसे दिलचस्प बात सलमान खान की रही, जिन्होंने अपनी ही पोल खोल दी और बताया कि वह अब तक तीन एक्सप्रेशन पर ही इंडस्ट्री में टिके हुए हैं, जिसके बाद एक तरफ उनके इस बयान को मजाकिया बयान बताया जा रहा है, तो दूसरी तरफ अब इस पर सवाल भी उठने लगे हैं।
अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना और काजोल दोनों मिलकर नया शो होस्ट कर रही हैं। इस टॉक शो का नाम है ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’। आज इसका ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया। इसके ट्रेलर को देखकर आपको करण जौहर के शो कॉफी विद करण की याद आ जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
Sunny Leone Career: पुरानी पहचान छोड़ भारत आईं सनी लियोनी, बिग बॉस ने बदली जिंदगी, जिस्म 2 से चमकी किस्मत
Kunickaa Sadanand ने पीएम मोदी की अपील पर उठाए सवाल, बोलीं- इंदिरा गांधी ने अपनी जूलरी तक दान कर दी थी
सोशल मीडिया की नेगेटिविटी पर छलका Ayushmann Khurrana का दर्द, बोले- अच्छी फिल्म हमेशा जीतती है
Pati Patni Aur Woh 2 Review: तिग्मांशु-विजय संग सारा की दमदार परफॉरमेंस, आयुष्मान का दिखा एंटरटेनिंग अवतार
ये भी पढ़ें- कौन हैं ओवेन कूपर, जिनकी ऐतिहासिक जीत पर प्रियंका चोपड़ा और नेहा धूपिया ने जताया गर्व
कैसा है ये शो
‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ में बॉलीवुड स्टार्स की दुनिया और उनकी फिल्मों की बातें होंगी। यहां वो फिल्म और अपने जीवन से जुड़ी कुछ मजेदार घटनाओं के बारे में बताते दिखाई देंगे। इसका ट्रेलर शेयर करते हुए मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “कोई स्क्रिप्ट नहीं, कोई फिल्टर नहीं, वे बस बहुत मजे कर रहे हैं। नया टॉक शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ 25 सितंबर से प्राइम वीडियो पर देखें।”
काजोल और ट्विंकल खन्ना का एक अलग ही अंदाज
इसके ट्रेलर में काजोल और ट्विंकल खन्ना का एक अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। दोनों अपने गेस्ट से मजेदार सवाल पूछती दिख रही हैं, जैसे कि सलमान खान से पूछा जाता है, “आप शो का प्रचार कैसे करेंगे?” तो सलमान खान ‘ट्विंकल-ट्विंकल लिटिल स्टार’ कविता गाने लगते हैं।
अब तक तीन ही एक्सप्रेशन पर चल रहा हूं
ट्रेलर में आमिर खान भी दिखाई दिए हैं। आमिर और सलमान खान साथ में गेस्ट बनकर यहां आए और कुछ मजेदार गेम्स खेलते दिखाई दिए। इसके ट्रेलर में सलमान और आमिर की भाई वाली केमिस्ट्री दिखाई दी और करण और जाह्नवी की मजेदार नोकझोंक दिखाई दी। ट्रेलर में गोविंदा और चंकी पांडे का कॉमिक अंदाज भी नजर आ रहा है। सलमान खान से जब उनके स्माइलिंग एक्प्रेशन पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अब तक तीन ही एक्सप्रेशन पर चल रहा हूं।
मसालेदार गॉसिप-लिंक-अप की बातें होंगी
इसका ट्रेलर दर्शकों को उनके पसंदीदा स्टार्स की दुनिया की एक झलक देता है। इसमें मस्ती, यादगार पल और मसालेदार गॉसिप-लिंक-अप की बातें होंगी। काजोल ने इस शो के लॉन्च के मौके पर कहा था कि यह शो उनके लिए दोस्तों से मिलने जैसा था, लेकिन दर्शकों के लिए यह अपने पसंदीदा सितारों को एक ऐसे तरीके से देखने का, उनको करीब से जानने का मौका होगा।
शो की गेस्ट लिस्ट
शो की गेस्ट लिस्ट में सलमान खान, आमिर खान, अक्षय कुमार, आलिया भट्ट, वरुण धवन, करण जौहर, कृति सेनन, विक्की कौशल, गोविंदा, जाह्नवी कपूर और कई बड़े बॉलीवुड स्टार्स शामिल हैं। इस शो का प्रीमियर 25 सितंबर को प्राइम वीडियो पर होगा। हर गुरुवार को इसका नया एपिसोड जारी किया जाएगा।
