Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 27 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मिर्जापुर में मुन्ना भैया नहीं थे दिव्येंदु शर्मा पहली पसंद, बबलू पंडित का रोल हुआ था ऑफर, फिर ऐसे पलटी किस्मत

Divyenndu Sharma Reaction: 'मिर्जापुर' में मुन्ना भैया का रोल पहले अमित सियाल को ऑफर किया गया था, लेकिन बाद में यह किरदार दिव्येंदु शर्मा को मिला। दिव्येंदु को शुरुआत में बबलू पंडित का रोल ऑफर हुआ था।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jun 27, 2026 | 08:30 PM

दिव्येंदु शर्मा (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Divyenndu Sharma On Munna Bhaiya Role: प्राइम वीडियो की सुपरहिट वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ एक बार फिर चर्चा में है। इस बार वजह है ‘मिर्जापुर: द मूवी’, जो 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म को लेकर फैंस खासे उत्साहित हैं क्योंकि दूसरे सीजन में खत्म हो चुके मुन्ना भैया के किरदार की बड़े पर्दे पर वापसी होने वाली है। इसी बीच सीरीज की कास्टिंग से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी सामने आया है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है।

अभिनेता अमित सियाल ने एक पुराने इंटरव्यू में खुलासा किया था कि ‘मिर्जापुर’ में मुन्ना भैया का किरदार सबसे पहले उन्हें ऑफर किया गया था। हालांकि, बाद में मेकर्स को लगा कि वह पंकज त्रिपाठी के बेटे के रूप में फिट नहीं बैठेंगे। इसके बाद इस किरदार के लिए दूसरे अभिनेता की तलाश शुरू हुई। अमित सियाल ने कहा था कि उन्हें इस बात का कोई अफसोस नहीं है, क्योंकि सीरीज में निभाया गया उनका एसीपी मौर्या का किरदार भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ और उन्हें उससे पूरी संतुष्टि मिली।

दिव्येंदु शर्मा को मिला था बबलू पंडित का ऑफर

वहीं, दिव्येंदु शर्मा ने भी एक इंटरव्यू में बताया था कि शुरुआत में उन्हें गुड्डू पंडित के छोटे भाई बबलू पंडित का रोल ऑफर किया गया था। यह वही किरदार है जिसे बाद में विक्रांत मैसी ने निभाया। दिव्येंदु ने बताया कि स्क्रिप्ट पढ़ते समय उनकी नजर मुन्ना भैया के किरदार पर भी गई और उन्हें लगा कि यह रोल बेहद दमदार और अलग है। हालांकि, उस समय तक उन्हें इसकी उम्मीद नहीं थी कि यह किरदार उन्हें मिल सकता है।

सम्बंधित ख़बरें

जब बिंदु ने बिकिनी पहनने से कर दिया था साफ इनकार, दो घंटे तक रुकी रही यश चोपड़ा की फिल्म ‘जोशीला’ की शूटिंग

‘इश्क कमीना’ के नए वर्जन पर हुमा कुरैशी का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मैं नर्वस थी, लेकिन किसी की नकल नहीं की’

कृति सैनन के कथित बॉयफ्रेंड की दूसरी लड़की संग तस्वीरों ने मचाई हलचल, सोशल मीडिया पर उठे ब्रेकअप के सवाल

यूपी-बिहार में गूंजा अक्षरा सिंह का नाम, ‘वेलकम टू द जंगल’ के बाद बढ़ा स्टारडम

ये भी पढ़ें- जब बिंदु ने बिकिनी पहनने से कर दिया था साफ इनकार, दो घंटे तक रुकी रही यश चोपड़ा की फिल्म ‘जोशीला’ की शूटिंग

एक फोन कॉल ने बदल दी किस्मत

दिव्येंदु शर्मा ने बताया कि ऑडिशन के करीब एक हफ्ते बाद एक्सेल एंटरटेनमेंट की ओर से उन्हें फोन आया और पूछा गया कि अगर उन्हें मुन्ना भैया का रोल दिया जाए तो क्या वह इसे निभाना चाहेंगे। उन्होंने तुरंत हामी भर दी और इसके बाद मेकर्स ने उन्हें इस आइकॉनिक किरदार के लिए फाइनल कर लिया। ‘मिर्जापुर’ के पहले दो सीजन में दिव्येंदु शर्मा के मुन्ना भैया को दर्शकों ने जबरदस्त प्यार दिया। अब ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के जरिए एक बार फिर बड़े पर्दे पर मुन्ना भैया का भौकाल देखने को मिलेगा, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Divyenndu sharma on munna bhaiya role mirzapur the movie prime video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 27, 2026 | 08:29 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.