Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 26 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

60 की उम्र में सलमान खान की सॉलिड फिटनेस ने मचाया तहलका, मजेदार कैप्शन ने खींचा फैंस का ध्यान

Salman Khan Latest Photos: 60वें जन्मदिन से पहले सलमान खान की लेटेस्ट जिम तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दमदार फिटनेस के साथ मजेदार कैप्शन ने फैंस का ध्यान खींच लिया है।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: May 15, 2026 | 03:24 PM

सलमान खान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Salman Khan 60th Birthday: हिंदी सिनेमा के सुल्तान सलमान खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वजह है उनकी लेटेस्ट तस्वीरें, जो उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। कुछ ही दिनों में 60 साल के होने जा रहे सलमान ने इन फोटोज के जरिए यह साफ कर दिया है कि उम्र उनके फिटनेस जुनून के आगे टिक नहीं पाती। जिम से सामने आई इन तस्वीरों में भाईजान की दमदार बॉडी और जबरदस्त मसल्स फैंस को हैरान कर रही हैं।

सलमान खान ने सोमवार को अपने ऑफिशियल एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर ये तस्वीरें पोस्ट कीं। तस्वीरों में वह जिम के अंदर वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। उनकी टोंड लेग्स, मजबूत बाइसेप्स और फिट बॉडी इस बात का सबूत हैं कि 60 की उम्र के करीब पहुंचकर भी सलमान खुद को बेहतरीन शेप में बनाए हुए हैं।

लेटेस्ट फोटो में सलमान खान दिखे जबरदस्त फिट

हालांकि, तस्वीरों से ज्यादा चर्चा उनके कैप्शन की हो रही है। सलमान ने पोस्ट के साथ लिखा, “काश 60 साल की उम्र में मैं ऐसा दिख पाता।” यह लाइन मजाकिया अंदाज में लिखी गई है, क्योंकि फैंस अच्छी तरह जानते हैं कि सलमान पहले से ही जबरदस्त फिट हैं। उनके इस हल्के-फुल्के कैप्शन ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया है।

सम्बंधित ख़बरें

Welcome To The Jungle Movie Review: हंसाने के साथ रुलाती भी है अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी की ये फैमिली एंटरटेनर

इंडिया गॉट लेटेंट में आलिया भट्ट की ‘स्पेशल पानी’ वाली बोतल बनी चर्चा का विषय, जानें इसकी कीमत और खासियत

सूरज नांबियार से अलगाव की खबरों के बीच मौनी रॉय का बड़ा बयान, बोलीं- लोगों को माफ करके आगे बढ़ जाना चाहिए

26/11 मुंबई हमले की कानूनी लड़ाई पर आधारित प्रहार का टीजर रिलीज, उज्ज्वल निकम के किरदार में छाए राजकुमार राव


जैसे ही तस्वीरें सामने आईं, वे तेजी से वायरल हो गईं। फैंस कमेंट सेक्शन में सलमान की फिटनेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कोई उन्हें “रियल फिटनेस आइकॉन” बता रहा है तो कोई कह रहा है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है और सलमान इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं।

सुपरस्टार के 60वें जन्मदिन पर होगा बड़ा धमाका

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान का 60वां जन्मदिन उनके फैंस के लिए भी खास होने वाला है। इसी मौके पर उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘किक 2’ की आधिकारिक घोषणा किए जाने की चर्चा तेज है। निर्माता साजिद नाडियाडवाला पहले ही इस प्रोजेक्ट की पुष्टि कर चुके हैं। हाल ही में ‘बिग बॉस 19’ के ग्रैंड फिनाले के दौरान खुद सलमान ने भी फिल्म को लेकर संकेत दिए थे।

ये भी पढ़ें- कॉमेडी सबसे ईमानदार कला है, दिखावा नहीं…कुणाल खेमू ने बताया एक्टिंग से डायरेक्शन तक का सफर

खबरों के मुताबिक, ‘किक 2’ में साउथ सिनेमा के अभिनेता उन्नी मुकुनंद विलेन की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, इस बार फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस की जगह कृति सेनन के होने की भी अटकलें लगाई जा रही हैं। कुल मिलाकर, सलमान खान का जन्मदिन फिटनेस और बड़े ऐलान दोनों के लिए खास होने वाला है।

Salman khan latest gym photos 60th birthday kick 2 update

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 22, 2025 | 07:52 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Gym
  • Salman Khan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.