South Film Update: ना टकराव, ना विलेन, रजनीकांत और कमल हासन की फिल्म होगी हल्की-फुल्की एंटरटेनर
Rajinikanth Kamal Reunion: रजनीकांत और कमल हासन 40 साल बाद एक साथ ‘थलाइवर 173’ में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह हल्की-फुल्की स्लाइस ऑफ लाइफ एंटरटेनर होगी, जिसमें दोनों दोस्त के किरदार निभाएंगे।
- Written By: सोनाली झा
रजनीकांत और कमल हासन (फोटो- सोशल मीडिया)
Rajinikanth and Kamal Haasan Film: साउथ फिल्म इंडस्ट्री से फैंस के लिए एक बड़ी और बेहद खास खबर सामने आ रही है। तमिल सिनेमा के दो सबसे बड़े सुपरस्टार रजनीकांत और कमल हासन करीब 40 साल बाद एक बार फिर एक ही फिल्म में स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। इस खबर ने साउथ ही नहीं, बल्कि पूरे देश के सिनेप्रेमियों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। दोनों दिग्गज कलाकारों को आखिरी बार साथ देखने के बाद से दर्शक लंबे समय से इस पल का इंतजार कर रहे थे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म फिलहाल ‘थलाइवर 173’ के टेंटेटिव टाइटल से बनाई जा रही है, जिसका बजट करीब 275 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म की शूटिंग 2026 तक पूरी होने की संभावना है, जबकि इसे जनवरी 2027 में रिलीज करने की तैयारी चल रही है। इतने बड़े बजट और दो मेगा स्टार्स की मौजूदगी ने इस प्रोजेक्ट को पहले ही साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल कर दिया है।
कैसी होगी फिल्म की कहानी
मूवीज सिंगापुर की रिपोर्ट के अनुसार, रजनीकांत और कमल हासन की यह फिल्म कोई भारी-भरकम या इंटेंस ड्रामा नहीं होगी। इसे एक स्लाइस ऑफ लाइफ एंटरटेनर बताया जा रहा है, जिसमें हल्की-फुल्की कहानी और इमोशनल टच देखने को मिलेगा। सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म में दोनों कलाकार एक-दूसरे के आमने-सामने या विरोधी किरदारों में नहीं, बल्कि दोस्तों के रोल में नजर आएंगे। यही वजह है कि फैंस इस फिल्म को लेकर और ज्यादा एक्साइटेड हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
मुंबई की बारिश ने इस एक्टर को किया मजबूर, कार छोड़ मेट्रो के सफर पर निकला ये सुपरस्टार
वर्क फ्रंट पर दोनों स्टार्स
रजनीकांत के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जेलर 2’ की तैयारी में जुटे हैं, जिसका निर्देशन नेल्सन दिलीप कुमार कर रहे हैं। इस फिल्म में मोहनलाल और शिवराजकुमार जैसे दिग्गज कलाकार भी नजर आएंगे, जबकि विद्या बालन और मिथुन चक्रवर्ती अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। वहीं कमल हासन अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘इंडियन 3’ को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म मई में रिलीज हो सकती है और इसे लेकर दर्शकों में पहले से ही जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।
ये भी पढ़ें- The 50 Reality Show: रजत दलाल के बर्ताव पर नेहल चुडासमा का फूटा गुस्सा, जमकर हुई बहसबाजी
फैंस में जबरदस्त उत्साह
40 साल बाद रजनीकांत और कमल हासन को एक साथ देखना फैंस के लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर चर्चाएं तेज हो चुकी हैं और दर्शक बेसब्री से इसके ऑफिशियल ऐलान और फर्स्ट लुक का इंतजार कर रहे हैं। साफ है कि यह फिल्म रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच सकती है।
