The 50 Reality Show: रजत दलाल के बर्ताव पर नेहल चुडासमा का फूटा गुस्सा, जमकर हुई बहसबाजी
The 50 Promo Fight: द 50 के नए प्रोमो में रजत दलाल और नेहल चुडासमा के बीच तीखी बहस देखने को मिली। रजत के बर्ताव पर नेहल भड़क उठीं और इसे पर्सनल बताया। इस टकराव ने शो में नया ट्विस्ट जोड़ दिया है।
- Written By: सोनाली झा
रजत दलाल और नेहल चुडासमा (फोटो- सोशल मीडिया)
Rajat Dalal And Nehal Chudasama Controversy: रियलिटी शो ‘द 50’ अपने अनोखे कॉन्सेप्ट और हाई-वोल्टेज ड्रामे की वजह से लगातार चर्चा में बना हुआ है। शो में देश के अलग-अलग फील्ड से आए 50 कंटेस्टेंट्स हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें एक्टर्स, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स और स्पोर्ट्स से जुड़े चेहरे शामिल हैं। ‘बिग बॉस’ की तर्ज पर यहां भी कंटेस्टेंट्स के बीच रणनीति, दोस्ती और टकराव देखने को मिल रहा है। हाल ही में रिलीज हुए नए प्रोमो में नेहल चुडासमा और रजत दलाल के बीच हुई तीखी बहस ने दर्शकों का ध्यान खींच लिया है।
जियो हॉटस्टार द्वारा जारी किए गए प्रोमो में शुरुआत हल्के-फुल्के माहौल से होती है, जहां सभी कंटेस्टेंट्स हंसी-मजाक करते नजर आते हैं। लेकिन कुछ ही पलों में यह माहौल तनाव में बदल जाता है, जब रजत दलाल और नेहल चुडासमा के बीच बहस शुरू हो जाती है। प्रोमो में रजत का अंदाज काफी आक्रामक और दबंग दिखाई देता है, जिस पर नेहल खुलकर नाराजगी जताती हैं।
नेहल चुडासमा ने कही ये बात
नेहल चुडासमा ने रजत के व्यवहार को लेकर अपनी बात मजबूती से रखते हुए कहा कि उनका रवैया बेहद पर्सनल था। नेहल ने साफ शब्दों में कहा कि रजत का बर्ताव बहुत पर्सनल था। एक महिला के तौर पर मैं इससे काफी हर्ट हुई। उनकी यह बात सुनकर वहां मौजूद बाकी कंटेस्टेंट्स भी हैरान नजर आते हैं। प्रोमो के आखिरी हिस्से में दोनों के बीच आवाजें ऊंची होती दिखती हैं और बहस और भी ज्यादा तीखी हो जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
Nehal kyun bhadki Rajat par? 👀 Dekhiye #The50 ka naya episode, har roz raat 9 baje @JioHotstar par aur 10:30 baje #ColorsTv par pic.twitter.com/GI62mii3P4 — JioHotstar Reality (@HotstarReality) February 8, 2026
रजत दलाल का एग्रेसिव नेचर
इस प्रोमो को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को जबरदस्त ड्रामा और एंटरटेनमेंट मिलने वाला है। रजत दलाल के एग्रेसिव नेचर और नेहल की बेबाक प्रतिक्रिया ने शो में नया ट्विस्ट ला दिया है। सोशल मीडिया पर भी इस प्रोमो को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं और फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर दोनों के बीच मामला कहां तक पहुंचेगा।
ये भी पढ़ें- मर्दानी 3 ने पकड़ी रफ्तार, वध 2 की कमाई में आया उछाल, जानें भाबी जी घर पर हैं का हाल
जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होता हैं द 50
अगर शो के कॉन्सेप्ट की बात करें तो ‘द 50’ एक अनोखा गेम रियलिटी शो है, जिसमें 50 प्रतियोगी एक-दूसरे के खिलाफ चुनौतियों और रणनीतियों के जरिए आगे बढ़ते हैं। इस शो में युविका चौधरी, प्रिंस नरूला, सपना चौधरी, दिव्या अग्रवाल और करण पटेल जैसे चर्चित चेहरे भी नजर आ रहे हैं। शो को दर्शक जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम कर सकते हैं और यह कलर्स चैनल पर भी टेलीकास्ट होता है।
