सलमान खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

'बिग बॉस 20' को लेकर बड़ा अपडेट, Salman Khan फिर बनेंगे होस्ट, सितंबर में शुरू हो सकती है शो की शूटिंग

Bigg Boss 20 Reality Show Start Date: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान एक बार फिर शो को होस्ट करेंगे और सितंबर में शूटिंग शुरू कर सकते हैं।

सोनाली झा

Bigg Boss 20 Contestants: भारतीय टेलीविजन की लोकप्रिय रियलिटी शोज में से एक 'बिग बॉस' अपने 20वें सीजन के साथ एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। हर साल की तरह इस बार भी शो को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, मेकर्स ने 'बिग बॉस 20' की तैयारियां तेज कर दी हैं और शो जल्द ही अपने पुराने शेड्यूल के अनुसार टीवी पर वापसी कर सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर शो के होस्ट के रूप में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि वह 21 सितंबर से नए सीजन की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी तक चैनल या प्रोडक्शन हाउस की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन रिपोर्ट्स ने फैंस की उत्सुकता जरूर बढ़ा दी है।

कंटेस्टेंट्स की तलाश में जुटे मेकर्स

सूत्रों के अनुसार, शो के लिए कंटेस्टेंट्स के चयन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। मेकर्स टीवी इंडस्ट्री के कई चर्चित चेहरों, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और अन्य रियलिटी शोज़ के लोकप्रिय प्रतिभागियों से बातचीत कर रहे हैं। हर सीजन की तरह इस बार भी दर्शकों को मनोरंजन, विवाद, दोस्ती और रणनीति का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिल सकता है।

क्या पुराने कंटेस्टेंट्स की होगी वापसी

रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि 'बिग बॉस 20' में कुछ पुराने और लोकप्रिय कंटेस्टेंट्स की वापसी कराई जा सकती है। यदि ऐसा होता है तो शो में पुराने और नए खिलाड़ियों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है। हालांकि, फॉर्मेट और प्रतिभागियों की अंतिम सूची को लेकर अभी सस्पेंस बरकरार है। बिग बॉस का पिछला सीजन भी काफी सफल रहा था। उस सीजन की ट्रॉफी गौरव खन्ना ने अपने नाम की थी।

खतरों के खिलाड़ी 15 के बाद आएगा बिग बॉस

'बिग बॉस 20' के प्रसारण से पहले दर्शकों को खतरों के खिलाड़ी का 15वां सीजन देखने को मिलेगा, जिसे रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं। शो की शूटिंग इस बार केप टाउन में की जा रही है। इसमें गौरव खन्ना, रुबीना दिलैक, ओरी, हर्ष गुजराल, करण वाही, अविनाश मिश्रा, विशाल आदित्य सिंह, फरहाना भट्ट, जैस्मिन भसीन, शगुन शर्मा, ऋत्विक धनजानी और अविका गोर जैसे कई चर्चित चेहरे नजर आने वाले हैं।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत