- Hindi News »
- Entertainment »
- Bollywood Veteran Jeevan Death Anniversary Special Career Story
Actor Jeevan Career: सिर्फ 26 रुपए लेकर मुंबई पहुंचे थे जीवन, फिल्मों में खलनायक बनकर जीता दर्शकों का दिल
- Written By: सोनाली झा
Jeevan Death Anniversary: दिग्गज अभिनेता जीवन ने महज 26 रुपए लेकर मुंबई में अपने सपनों की शुरुआत की थी। उन्होंने करीब 60 फिल्मों में 'नारद मुनि' का किरदार निभाया और खलनायक के रूप में अलग पहचान बनाई।

जीवन (फोटो- सोशल मीडिया)
Jeevan Death Anniversary Special Story: बॉलीवुड के खलनायक ओंकार नाथ धार यानी जीवन का जन्म 24 अक्टूबर 1915 को कश्मीर में हुआ। जीवन ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर अमिट पहचान बनाई। 10 जून 1987 को उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा था, लेकिन उनके निभाए किरदार आज भी दर्शकों की यादों में जिंदा हैं। खासतौर पर ‘नारद मुनि’ की भूमिका में उन्हें जो लोकप्रियता मिली, वह आज भी मिसाल मानी जाती है।
जीवन के जन्म के तुरंत बाद उनकी मां का निधन हो गया था। वहीं, जब वे केवल तीन साल के थे, तब उनके पिता भी इस दुनिया को छोड़ गए। कठिन परिस्थितियों में पले-बढ़े जीवन के मन में बचपन से ही अभिनेता बनने का सपना था। हालांकि उनका परिवार अभिनय के पक्ष में नहीं था। ऐसे में महज 18 वर्ष की उम्र में उन्होंने घर छोड़ने का बड़ा फैसला लिया और सपनों की नगरी मुंबई का रुख किया। उस समय उनकी जेब में केवल 26 रुपए थे।
संघर्षों के बीच मिला पहला मौका
मुंबई पहुंचने के बाद जीवन को काफी संघर्ष करना पड़ा। आर्थिक तंगी के बीच वह नौकरी की तलाश में जुटे रहे। इसी दौरान उन्हें मशहूर निर्देशक मोहन लाल सिन्हा के स्टूडियो में काम करने का अवसर मिला। जब मोहन लाल सिन्हा को पता चला कि जीवन अभिनय में रुचि रखते हैं, तो उन्होंने अपनी फिल्म ‘फैशनेबल इंडिया’ में उन्हें मौका दिया। यहीं से उनके फिल्मी सफर की शुरुआत हुई। इसके बाद धीरे-धीरे उन्हें कई फिल्मों में काम मिलने लगा।
सम्बंधित ख़बरें
Bharathiraja Death: तमिल सिनेमा के ‘इयक्कुनर इमायम’ भारतीराजा का निधन, 84 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
The Pyramid Scheme को लेकर भावुक हुए शेखर सुमन, बताया कैसे लोगों को बातों में फंसाते हैं एमएलएम नेटवर्क
मनी लॉन्ड्रिंग केस में Jacqueline Fernandez पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट, 11 जून को होगी अहम सुनवाई
Peddi Box Office Collection: छठे दिन लड़खड़ाई ‘पेद्दी’ की रफ्तार, मंगलवार को कमाई में आई बड़ी गिरावट
नारद मुनि बनकर घर-घर में हुए मशहूर
जीवन की सबसे बड़ी पहचान ‘नारद मुनि’ के किरदार से बनी। उन्होंने अलग-अलग भाषाओं की लगभग 60 फिल्मों में यह भूमिका निभाई। 1950 के दशक में बनी कई पौराणिक फिल्मों में वह नारद के रूप में नजर आए और दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हो गए। उनकी फिल्मों में अफसाना, स्टेशन मास्टर, नागिन, शबनम, हीर-रांझा, जॉनी मेरा नाम, कानून, अमर अकबर एंथनी, धर्म-वीर, लावारिस और सुरक्षा जैसी कई फिल्में शामिल हैं।
खलनायक बनकर बनाई अलग पहचान
जीवन ने बहुत जल्दी समझ लिया था कि उनका व्यक्तित्व पारंपरिक नायक की छवि में फिट नहीं बैठता। ऐसे में उन्होंने खलनायक और चरित्र भूमिकाओं पर ध्यान केंद्रित किया। यह फैसला उनके करियर के लिए बेहद सफल साबित हुआ। ओंकार नाथ धार को ‘जीवन’ नाम प्रसिद्ध फिल्मकार विजय भट्ट ने दिया था। उन्होंने अभिनय के अलावा फोटोग्राफी, नृत्य, संगीत और एक्शन जैसे क्षेत्रों में भी हाथ आजमाया, लेकिन असली पहचान उन्हें अभिनय से ही मिली।
Bollywood veteran jeevan death anniversary special career story
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अमरावती जिला अस्पताल में एक साल में 4,652 नेत्र ऑपरेशन, सीएस डॉ. विनोद पवार ने की नेत्रदान की अपील
Jun 10, 2026 | 10:55 AM‘नवजात के शव को मुंह में दबाकर घुमा रहा था कुत्ता’, मुंब्रा में खौफनाक मंजर देख दहल उठे लोग
Jun 10, 2026 | 10:51 AMAsian Games 2026: पाकिस्तान ने 15 सदस्यीय टीम का किया ऐलान, 30 साल के साहिबजादा फरहान को बनाया गया कप्तान
Jun 10, 2026 | 10:46 AMपीठ पर भाई को ले जाती महिला… अकोला GMC अस्पताल के वायरल Video ने खोली दावों की पोल! राजनीतिक राजिश के आरोप
Jun 10, 2026 | 10:45 AMठाणे सड़क हादसे में मृत एसी तकनीशियन के परिवार को मिलेगा 54.62 लाख रुपये मुआवजा, MACT ने जारी किया आदेश
Jun 10, 2026 | 10:42 AMUP के बहराइच में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की सीधी भिड़ंत में 4 की मौत; मची चीख-पुकार
Jun 10, 2026 | 10:42 AMNewspaper Food Packaging: अखबार की स्याही बना सकती है बीमार, खाने की पैकिंग को लेकर FSSAI का अलर्ट
Jun 10, 2026 | 10:36 AMवीडियो गैलरी

सिर्फ मांस ही क्यों, शराब क्यों नहीं? वाराणसी महापौर के फैसले पर भड़की सपा; BJP के दोहरे चरित्र को घेरा- VIDEO
Jun 09, 2026 | 10:58 PM
TTE ने मांगा टिकट तो लड़की ने तड़ातड़ जड़ दिए थप्पड़, लगाए गंभीर आरोप, वायरल VIDEO देख सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Jun 09, 2026 | 09:34 PM
MP के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर-नर्स गायब; सिक्योरिटी गार्ड ने लगाया इंजेक्शन, VIDEO वायरल
Jun 09, 2026 | 09:19 PM
राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के साथ हो गया बहुत बड़ा खेला, बिना चुनाव ही जीती बीजेपी, देखें- VIDEO
Jun 09, 2026 | 09:02 PM
वाराणसी में मांस-मछली बेचने वालों पर नगर निगम ने चलाया हंटर, सभी दुकानों पर लगा ताला, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:51 PM
TMC टूटेगी या बचेगी? दो-तिहाई बहुमत का वो आंकड़ा…जो तय करेगा कि तृणमूल कांग्रेस का वजूद- VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:48 PM














