‘डॉन 3’ विवाद के बाद Farhan Akhta और Salman Khan की बढ़ीं मुलाकातें, पीरियड एक्शन फिल्म पर चल रही चर्चा
Salman Khan And Farhan Akhtar Film: रिपोर्ट्स के मुताबिक फरहान अख्तर और सलमान खान एक बड़े पीरियड एक्शन ड्रामा प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा कर रहे हैं। फिलहाल दोनों के बीच बातचीत शुरुआती चरण में है।
- Written By: सोनाली झा
फरहान अख्तर और सलमान खान (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Salman Khan And Farhan Akhtar Project: फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार चर्चाएं हो रही हैं। पहले फिल्म में रणवीर सिंह की एंट्री ने सुर्खियां बटोरीं, फिर उनके प्रोजेक्ट से अलग होने की खबरों ने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी। इसी बीच अब एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसके अनुसार निर्देशक और निर्माता फरहान अख्तर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ एक बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने की तैयारी कर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरहान अख्तर और सलमान खान के बीच पिछले एक महीने से अधिक समय से एक पीरियड ड्रामा फिल्म को लेकर चर्चा चल रही है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म भारतीय इतिहास के किसी प्रसिद्ध किरदार या ऐतिहासिक घटना पर आधारित हो सकती है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि फिल्म को बड़े स्तर पर बनाने की योजना है और इसमें जबरदस्त एक्शन देखने को मिल सकता है।
अभी शुरुआती दौर में है प्रोजेक्ट
सूत्रों के अनुसार, सलमान खान और फरहान अख्तर लगातार मुलाकात कर रहे हैं और संभावित सहयोग को लेकर विचार-विमर्श कर रहे हैं। हालांकि, फिलहाल यह बातचीत शुरुआती चरण में है और अभी तक किसी तरह का आधिकारिक अनुबंध या पेपरवर्क नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष इस संभावित फिल्म को लेकर उत्साहित हैं और यदि सब कुछ योजना के अनुसार चलता है, तो आने वाले महीनों में इस प्रोजेक्ट की औपचारिक घोषणा भी की जा सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
नहीं रहे महाभारत के अश्वत्थामा, कैंसर से लंबी जंग हार 74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए प्रदीप रावत
JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों के समर्थन में उतरीं सोनाक्षी सिन्हा, पूछा- ये सब कब बंद होगा?
18 महीनों से अलग रह रहे हैं अमृता खानविलकर और हिमांशु मल्होत्रा, टूटने की कगार पर शादी? जानें क्या है सच्चाई
गटर जनरेशन के बाद अब पाकिस्तानी दूल्हे पर घिरीं कंगना रनौत, वीडियो सामने आते ही मचा हड़कंप, जानें पूरा मामला
दो पार्ट में बन सकती है फिल्म
रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि इस पीरियड ड्रामा को सिर्फ एक फिल्म तक सीमित नहीं रखा जाएगा। मेकर्स इसे दो भागों में बनाने की योजना पर विचार कर रहे हैं। अगर ऐसा होता है, तो यह सलमान खान के करियर की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक साबित हो सकती है। हालांकि, अभी तक फिल्म के विषय, किरदार या निर्देशक से जुड़ी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इसलिए फैंस को मेकर्स की घोषणा का इंतजार करना होगा।
सलमान खान की अगली फिल्म पर भी नजरें
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान इस समय निर्देशक वमशी पैदिपल्ली की आगामी एक्शन-ड्रामा फिल्म पर काम कर रहे हैं। यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होने की तैयारी में है। वहीं फरहान अख्तर भी अपने कई बड़े प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या सलमान खान और फरहान अख्तर की यह संभावित साझेदारी वास्तव में बड़े पर्दे पर आकार लेती है या नहीं।
