Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 2 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Salman Khan Alliance Promo: रितेश देशमुख की नौकरी खतरे में है, अलायंस में सलमान खान का बयान सुनकर चौंके फैंस

Salman Khan Alliance: 'अलायंस' के फैमिली वीक एपिसोड में सलमान खान अपने भाई सोहेल खान को सपोर्ट करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, 'रितेश देशमुख की नौकरी खतरे में लग रही है।'

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Aug 02, 2026 | 06:38 PM

सलमान खान, सोहेल खान और रितेश देशमुख (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Salman Khan Riteish Deshmukh: रियलिटी शो ‘अलायंस’ इन दिनों दर्शकों के बीच लगातार चर्चा में बना हुआ है। शो का फैमिली वीक एपिसोड खासा सुर्खियां बटोर रहा है, क्योंकि इस दौरान कंटेस्टेंट्स के परिवार के सदस्य उनसे मिलने पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान भी अपने भाई सोहेल खान का हौसला बढ़ाने शो में पहुंचे। उनकी एंट्री का प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

प्रोमो वीडियो में सलमान खान की एंट्री होते ही सभी कंटेस्टेंट्स उत्साहित नजर आते हैं। वह सबसे पहले अपने भाई सोहेल खान से मिलते हैं और उनका हालचाल पूछते हैं। हाल ही में सीमा सचदेह के शो से बाहर होने के बाद सोहेल भावुक और परेशान दिखाई दिए थे। ऐसे में सलमान का शो में पहुंचना उनके लिए बड़ा सपोर्ट माना जा रहा है।

रितेश देशमुख पर ली हल्की-फुल्की चुटकी

कंटेस्टेंट्स से बातचीत के दौरान सलमान खान मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि कोई स्ट्रेस तो नहीं दे रहे हो न? इसके बाद हंसते हुए वह कहते हैं कि मुझे लगता है कि रितेश देशमुख की नौकरी खतरे में लग रही है। सलमान का यह बयान सुनते ही सेट पर मौजूद सभी लोग मुस्कुरा देते हैं। हालांकि, प्रोमो में यह साफ नहीं किया गया कि सलमान ने यह बात किस संदर्भ में कही। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर फैंस अलग-अलग तरह के कयास लगा रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

21 साल पुराने गाउन में जान्हवी कपूर ने चलाया हुस्न का जादू, शिखर पहाड़िया संग रोमांटिक अंदाज में आयी नजर

इंडियाज गॉट लेटेंट 2 के नए एपिसोड ने मचा दिया तहलका, करण औजला की मौजूदगी के बीच गौरव मदान ने जीता जजों का दिल

बंटवारा 1947 के प्रमोशन के लिए सनी देओल और करण देओल पहुंचे पटना, बोले- यादगार रही साथ काम करने की यात्रा

Anupamaa Spoiler: अनुपमा की जीत की राह का रोड़ा बनेगी मोटी बा, कुकिंग कॉम्पीटिशन में होगी लीला बेन की एंट्री

सोशल मीडिया पर शुरू हुई चर्चा

दिलचस्प बात यह है कि रितेश देशमुख इन दिनों ओटीटी रियलिटी शो ‘लॉकअप’ को होस्ट कर रहे हैं, जबकि ‘अलायंस’ के होस्ट कुणाल खेमू हैं। ऐसे में सलमान के बयान ने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। कई यूजर्स का मानना है कि यह केवल मजाक था, जबकि कुछ लोग पूरे एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं ताकि बयान का असली संदर्भ सामने आ सके।

ये भी पढ़े- इंडियाज गॉट लेटेंट 2 के नए एपिसोड ने मचा दिया तहलका, करण औजला की मौजूदगी के बीच गौरव मदान ने जीता जजों का दिल

‘बिग बॉस 20’ को लेकर भी बढ़ी उत्सुकता

इसी बीच सलमान खान के चर्चित शो ‘बिग बॉस’ के 20वें सीजन को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। हाल ही में मेकर्स ने नए सीजन की घोषणा की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कॉमेडियन सुनील पाल, अभिनेत्री निया शर्मा और जन्नत जुबैर जैसे कई नाम संभावित कंटेस्टेंट्स की सूची में बताए जा रहे हैं। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी आधिकारिक तौर पर प्रतिभागियों की सूची जारी नहीं की गई है।

Salman khan alliance show ritesh deshmukh job sohail khan promo

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 02, 2026 | 06:38 PM

Topics:  

  • Entertainment News
  • Reality Shows
  • Riteish Deshmukh
  • Salman Khan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.