21 साल पुराने गाउन में जान्हवी कपूर ने चलाया हुस्न का जादू, शिखर पहाड़िया संग रोमांटिक अंदाज में आयी नजर
Janhvi Kapoor ने दोस्त की शादी से बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। 21 साल पुराने विंटेज Versace गाउन और ट्रेडिशनल लुक में उनका स्टाइल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
- Written By: अपूर्वा नायक
जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया (सौ. डिजाइन फोटो)
Janhvi Kapoor Wore 21 Year Old Versace Gown: फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अक्सर अपने ग्लैमरस लुक को लेकर सुर्खियों में रहती है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की जिसने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया।
दरअसल, हाल ही में जान्हवी कपूर अपनी करीबी दोस्त की शादी अटेंड करने गई थी, जिसके बाद उन्होंने इस शादी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इन फोटोज में जहां उनका स्टाइलिश अंदाज लोगों को काफी अट्रैक्ट कर रहा है, तो वहीं जान्हवी से ज्यादा उनके गाउन की चर्चाएं हो रही है।
21 साल पुराने गाउन ने खींचा सबका ध्यान
जान्हवी कपूर के इस लुक की सबसे खास बात रही उनका गाउन। जान्हवी ने इस शादी के लिए साल 2005 का सबसे चर्चित विटेंज वर्साचे आर्काइव कलेक्शन का एमराल्ड और टील ग्रीन शेड वाला गाउन पहना था। हॉल्टर नेक, बॉडी-हगिंग सिल्हूट और हाई-थाई स्लिट वाले इस आउटफिट में अभिनेत्री बेहद ग्लैमरस नजर आईं। उन्होंने इस लुक को स्टेटमेंट ईयररिंग्स, सॉफ्ट वेवी हेयर और मिनिमल मेकअप के साथ पूरा किया, जिससे उनका स्टाइल और भी आकर्षक दिखा।
सम्बंधित ख़बरें
इंडियाज गॉट लेटेंट 2 के नए एपिसोड ने मचा दिया तहलका, करण औजला की मौजूदगी के बीच गौरव मदान ने जीता जजों का दिल
बंटवारा 1947 के प्रमोशन के लिए सनी देओल और करण देओल पहुंचे पटना, बोले- यादगार रही साथ काम करने की यात्रा
Anupamaa Spoiler: अनुपमा की जीत की राह का रोड़ा बनेगी मोटी बा, कुकिंग कॉम्पीटिशन में होगी लीला बेन की एंट्री
आर्थिक मदद मांगना पड़ा भारी! लॉकअप 2 की कंटेस्टेंट आकांक्षा चौधरी ने सुनाई कास्टिंग काउच की दर्दनाक कहानी
शादी के लिए चुना मनीष मल्होत्रा का डिजाइनर लहंगा
शादी के लिए जान्हवी ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का कस्टम-मेड मिंट और पेस्टल ग्रीन लहंगा चुना। फिशटेल स्कर्ट, सीक्विन वर्क, स्वीटहार्ट नेकलाइन ब्लाउज और शीर ट्यूल दुपट्टे के साथ उनका लुक बेहद एलिगेंट नजर आया। डायमंड ईयररिंग्स, पोटली बैग और न्यूड मेकअप ने उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए।
शिखर पहाड़िया संग दिखी खास बॉन्डिंग
शादी समारोह के दौरान जान्हवी कपूर अपने परिवार, बहन खुशी कपूर, पिता बोनी कपूर और शिखर पहाड़िया के साथ नजर आयी। वायरल तस्वीरों में दोनों हाथों में हाथ डाले पोज देते दिखाई दे रहे हैं। एक अन्य तस्वीर में दोनों स्टेज पर साथ परफॉर्म करते भी नजर आए। फैंस इन तस्वीरों पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं और दोनों की जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें :- Anupamaa Spoiler: अनुपमा की जीत की राह का रोड़ा बनेगी मोटी बा, कुकिंग कॉम्पीटिशन में होगी लीला बेन की एंट्री
इंस्टाग्राम पोस्ट ने जीता फैंस का दिल
जान्हवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर शादी की यादगार तस्वीरें शेयर करते हुए मजेदार कैप्शन भी लिखा। उन्होंने कहा कि तस्वीरें इतनी प्यारी थीं कि खुद को उन्हें पोस्ट करने से रोक नहीं सकीं। पोस्ट सामने आते ही फैंस ने कमेंट सेक्शन में दोनों की जोड़ी, जाह्नवी के फैशन सेंस और उनकी मुस्कुराहट की जमकर तारीफ की। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और लगातार चर्चा का विषय बनी हुई हैं
