Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 2 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बंटवारा 1947 के प्रमोशन के लिए सनी देओल और करण देओल पहुंचे पटना, बोले- यादगार रही साथ काम करने की यात्रा

Batwara 1947 Promotion: सनी देओल और करण देओल ने अपनी फिल्म 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन की शुरुआत पटना से की। इस दौरान सनी ने कहा कि बेटे करण के साथ पहली बार काम करना यादगार अनुभव रहा।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Aug 02, 2026 | 05:00 PM

सनी देओल और करण देओल (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Sunny Deol Film Batwara 1947 Promotion: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता है। फिल्म की रिलीज से पहले सनी देओल अपने बेटे करण देओल के साथ इसके प्रमोशन में जुट गए हैं।

रविवार को सनी देओल और करण देओल पटना पहुंचे। पिता-पुत्र की इस जोड़ी ने मुस्कुराते हुए फैंस का अभिवादन किया और तस्वीरें भी खिंचवाईं। मीडिया से बातचीत के दौरान जब सनी देओल से पूछा गया कि फिल्म के प्रमोशन की शुरुआत पटना से ही क्यों की गई, तो उन्होंने कहा कि पटना उनके प्रमोशनल सिटी टूर का पहला पड़ाव है। उन्होंने बताया कि फिल्म की टीम आने वाले दिनों में देश के कई शहरों का दौरा करेगी और दर्शकों से सीधे जुड़ने की कोशिश करेगी।

पहली बार बेटे करण देओल के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे सनी

सनी देओल ने बातचीत में यह भी बताया कि ‘बंटवारा 1947’ पहली फिल्म है, जिसमें वह अपने बेटे करण देओल के साथ नजर आएंगे। उन्होंने इसे अपने करियर और निजी जीवन का बेहद खास और यादगार अनुभव बताया। वहीं करण देओल ने भी अपने पिता के साथ काम करने को गर्व और सीखने का अवसर बताया। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। ट्रेलर में 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौरान हुए दर्द, हिंसा, पलायन और बिछड़ते परिवारों की इमोशनल कहानी को दिखाने की कोशिश की गई है।

सम्बंधित ख़बरें

Anupamaa Spoiler: अनुपमा की जीत की राह का रोड़ा बनेगी मोटी बा, कुकिंग कॉम्पीटिशन में होगी लीला बेन की एंट्री

आर्थिक मदद मांगना पड़ा भारी! लॉकअप 2 की कंटेस्टेंट आकांक्षा चौधरी ने सुनाई कास्टिंग काउच की दर्दनाक कहानी

सलमान खान और अक्षय कुमार की राह चलेंगे बॉलीवुड के सिंघम, छोटे पर्दे पर होस्ट करेंगे क्राइम शो

रणबीर कपूर ने फीस के मामले में सबको छोड़ा पीछे, यश-सनी देओल समेत जानिए किस स्टार ने कितनी रकम ली

ये भी पढ़े- आर्थिक मदद मांगना पड़ा भारी! लॉकअप 2 की कंटेस्टेंट आकांक्षा चौधरी ने सुनाई कास्टिंग काउच की दर्दनाक कहानी

फिल्म के स्टार कास्ट

फिल्म में शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, अली फजल और अभिमन्यु सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। कहानी एक ऐसे परिवार के संघर्ष पर आधारित है, जिसकी जिंदगी विभाजन की त्रासदी के कारण पूरी तरह बदल जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘बंटवारा 1947’ प्रसिद्ध लेखक असगर वजाहत के चर्चित नाटक ‘जिस लाहौर नहीं वेख्या, ओ जम्याई नई’ से प्रेरित बताई जा रही है। फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है, जबकि इसे आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Batwara 1947 promotion sunny deol karan deol patna first city tour

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 02, 2026 | 05:00 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Sunny Deol

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.