इंडियाज गॉट लेटेंट 2 के नए एपिसोड ने मचा दिया तहलका, करण औजला की मौजूदगी के बीच गौरव मदान ने जीता जजों का दिल
India's Got Latent 2 Twist: 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के चौथे एपिसोड में करण औजला, राहुल दुआ और गुरलीन पन्नू जज बने। गौरव मदान ने अपनी परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीतते हुए परफेक्ट 10 स्कोर हासिल किया।
- Written By: सोनाली झा
इंडियाज गॉट लेटेंट 2 का नया एपिसोड (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
India’s Got Latent 2 Episode 4: कॉमेडियन समय रैना का रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। शो के दूसरे सीजन का चौथा एपिसोड दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। इस बार जज पैनल में पंजाबी सिंगर करण औजला, कॉमेडियन तनमय भट्ट, गुरलीन पन्नू और राहुल दुआ नजर आए। चारों ने अपने मजेदार अंदाज और बेबाक टिप्पणियों से एपिसोड में मनोरंजन का तड़का लगाया।
हालांकि शो में कई प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन किया, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां कॉमेडियन गौरव मदान ने बटोरीं। गौरव ने स्टेज पर एक ओरिजिनल कॉमिक म्यूजिकल परफॉर्मेंस पेश की। उन्होंने बताया कि यह गाना उन्होंने करीब छह महीने पहले लिखा था और लंबे समय से इसे सही मंच पर पेश करने का इंतजार कर रहे थे। उनकी प्रस्तुति इतनी पसंद की गई कि जज पैनल के सभी सदस्यों ने उन्हें 10 में 10 अंक दिए।
कैश प्राइज के साथ मिला बड़ा इनाम
परफेक्ट स्कोर मिलने के बाद गौरव मदान को शो की ओर से 1 लाख रुपये का कैश प्राइज दिया गया। इसके बाद समय रैना ने मंच पर घोषणा करते हुए बताया कि स्पॉन्सर ब्रांड की ओर से गौरव को 5 लाख रुपये मूल्य के प्रोटीन सप्लीमेंट्स भी दिए जाएंगे। इस तरह उन्हें कुल मिलाकर करीब 6 लाख रुपये का इनाम मिला, जिसमें नकद राशि और प्रोडक्ट्स दोनों शामिल हैं। गौरव मदान पिछले 5-6 वर्षों से स्टैंडअप कॉमेडी की दुनिया में सक्रिय हैं। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है।
सम्बंधित ख़बरें
बंटवारा 1947 के प्रमोशन के लिए सनी देओल और करण देओल पहुंचे पटना, बोले- यादगार रही साथ काम करने की यात्रा
Anupamaa Spoiler: अनुपमा की जीत की राह का रोड़ा बनेगी मोटी बा, कुकिंग कॉम्पीटिशन में होगी लीला बेन की एंट्री
आर्थिक मदद मांगना पड़ा भारी! लॉकअप 2 की कंटेस्टेंट आकांक्षा चौधरी ने सुनाई कास्टिंग काउच की दर्दनाक कहानी
सलमान खान और अक्षय कुमार की राह चलेंगे बॉलीवुड के सिंघम, छोटे पर्दे पर होस्ट करेंगे क्राइम शो
Karan Aujla becoming the next BeerBiceps on India’s Got Latent show pic.twitter.com/6Lca1EcR4b — Sunil Goriya (@Sunil_Goriya) August 2, 2026
विवादों के कारण भी चर्चा में रहा है शो
गौरतलब है कि पिछले साल ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ अपने कंटेंट को लेकर बड़े विवाद में आ गया था। शो के एक एपिसोड में एक गेस्ट की आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली थी। इसके बाद समय रैना और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ शिकायतें दर्ज हुईं। विवाद बढ़ने पर शो के पुराने एपिसोड हटाए गए और समय रैना ने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी थी। अब नए सीजन के साथ शो एक बार फिर दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहा है, जहां प्रतिभाओं के साथ-साथ मनोरंजन भी चर्चा का केंद्र बना हुआ है।
