Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 2 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Anupamaa Spoiler: अनुपमा की जीत की राह का रोड़ा बनेगी मोटी बा, कुकिंग कॉम्पीटिशन में होगी लीला बेन की एंट्री

Anupamaa Upcoming Twist: अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में कुकिंग कॉम्पटिशन नया मोड़ लेने वाला है। माही के टीम छोड़ने के बाद बंकू की एंट्री होगी, जबकि लीला बेन और मोटी बा वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनेंगे।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Aug 02, 2026 | 04:43 PM

अनुपमा टीवी स्पॉइलर (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Follow Us:

Anupamaa Spoiler Wild Card Entry Twist: स्टार प्लस के सबसे ड्रामेबाज शो अनुपमा की कहानी में जल्द ही एक अनोखा ट्विस्ट आने वाला है। इस सीरियल के आने वाले एपिसोड्स में कुकिंग कॉम्पीटिशन का माहौल और भी ज्यादा गर्माने वाला है।

इस शो से जुड़े प्रोमो में ये दिखाया गया है कि अनुपमा की टीममेट माही के टीम छोड़ने के फैसले के बाद कॉम्पीटिशन का रुख बदल जाता है। अनुपमा और उसकी टीम माही को रोकने की पूरी कोशिश करती है, लेकिन वो अपने फैसले पर अटल रहती है।

बंकू बनेगा टीम का नया मेंबर

अनुपमा सीरियल में माही के जाने के बाद ‘लव यू जिंदगी कैफे’ की टीम के सामने नया मेंबर चुनने की चुनौती खड़ी होगी। आखिरकार टीम बंकू को अपने साथ शामिल करने का फैसला करेगी। बंकू की एंट्री से टीम को नई उम्मीद जरूर मिलेगी, लेकिन उसके शामिल होते ही घर के भीतर एक बार फिर विवाद शुरू हो जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

आर्थिक मदद मांगना पड़ा भारी! लॉकअप 2 की कंटेस्टेंट आकांक्षा चौधरी ने सुनाई कास्टिंग काउच की दर्दनाक कहानी

सलमान खान और अक्षय कुमार की राह चलेंगे बॉलीवुड के सिंघम, छोटे पर्दे पर होस्ट करेंगे क्राइम शो

रणबीर कपूर ने फीस के मामले में सबको छोड़ा पीछे, यश-सनी देओल समेत जानिए किस स्टार ने कितनी रकम ली

Kangana Ranaut Friendship Day: फ्रेंडशिप डे पर बदले कंगना रनौत के सुर, GenZ के नाम लिखा दोस्ती का पैगाम

पाखी और तोषू करेंगे तंज

बंकू के टीम में आने के बाद पाखी और तोषू उसका मजाक उड़ाते नजर आएंगे। दोनों का कहना होगा कि बंकू के आने से टीम की किस्मत नहीं बदलेगी और आखिर में हार ही मिलेगी। उनकी बातों पर अनुपमा नाराज हो जाएगी और अपने बच्चों को लालच और स्वार्थ का आईना दिखाएगी। वह उन्हें समझाएगी कि जो अपनी मां का साथ नहीं दे सके, वे किसी और के भी सच्चे नहीं हो सकते।

लीला बेन और मोटी बा की होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री

शो का सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आएगा, जब मेकर्स कुकिंग कॉम्पटिशन में दो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की घोषणा करेंगे। नए प्रोमो के मुताबिक, अनुपमा की टीम में लीला बेन वाइल्ड कार्ड के तौर पर शामिल होंगी। वहीं दूसरी ओर प्रेम कोठारी की टीम में मोटी बा (वसुंधरा कोठारी) की एंट्री होगी। दोनों अनुभवी महिलाओं के मैदान में उतरने से मुकाबला पहले से कहीं ज्यादा चुनौतीपूर्ण और दिलचस्प हो जाएगा।

ये भी पढ़ें:- आर्थिक मदद मांगना पड़ा भारी! लॉकअप 2 की कंटेस्टेंट आकांक्षा चौधरी ने सुनाई कास्टिंग काउच की दर्दनाक कहानी

कॉम्पटिशन में बढ़ेगा परिवारों का टकराव

लगातार हो रहे इन बदलावों के बाद कुकिंग कॉम्पटिशन अब केवल स्वाद का मुकाबला नहीं रह गया है, बल्कि यह परिवारों की प्रतिष्ठा की लड़ाई बनता नजर आ रहा है। एक तरफ लीला बेन पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेंगी, तो दूसरी तरफ मोटी बा हर कदम फूंक-फूंककर रखने की रणनीति अपनाएंगी। ऐसे में आने वाले एपिसोड में दर्शकों को जबरदस्त ड्रामा, इमोशंस और कई बड़े ट्विस्ट देखने को मिल सकते हैं।

Anupamaa spoiler wild card entry leela ben moti baa twist

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 02, 2026 | 04:43 PM

Topics:  

  • Entertainment News
  • TV Gossip
  • TV Spoiler

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.