65 साल पहले जब पर्दे के हीरो बने थे सलीम खान, शम्मी कपूर संग दी थी ब्लॉकबस्टर फिल्म
Salim Khan Birthday: सलीम खान को बॉलीवुड का महान स्क्रिप्ट राइटर माना जाता है, लेकिन उनका फिल्मी सफर एक्टिंग से शुरू हुआ था। बारात से डेब्यू करने वाले सलीम ने डेढ़ दर्जन फिल्मों में छोटे रोल निभाए।
- Written By: सोनाली झा
सलीम खान (फोटो- सोशल मीडिया)
Salim Khan Birthday Speicla Story: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान को आज फिल्म इंडस्ट्री के सबसे महान और प्रभावशाली लेखकों में गिना जाता है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि सलीम साहब ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत बतौर एक्टर की थी। ‘शोले’, ‘डॉन’, ‘जंजीर’, ‘दीवार’ जैसी 24 से ज्यादा आइकॉनिक फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखने वाले सलीम खान ने लगभग डेढ़ दर्जन फिल्मों में एक्टिंग की है। यह सफर 65 साल पहले शुरू हुआ था।
सलीम खान ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1960 में रिलीज हुई फिल्म ‘बारात’ से की थी। इस फिल्म में उनका रोल छोटा था, लेकिन यह उनका पहला कदम था। शुरुआती दौर में जो भी फिल्में उन्हें मिलीं, उनमें वे छोटे-मोटे किरदारों में ही नजर आए। लगातार छह साल की मेहनत और संघर्ष के बाद आखिरकार सलीम खान की किस्मत चमकी।
तीसरी मंजिल बनी टर्निंग पॉइंट
सलीम खान के करियर का सबसे बड़ा ब्रेक उन्हें 1966 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘तीसरी मंजिल’ से मिला। इस फिल्म में सलीम खान के साथ थे बॉलीवुड के रॉकस्टार शम्मी कपूर। सलीम खान ने फिल्म में शम्मी कपूर के दोस्त का किरदार निभाया था। स्क्रीन टाइम भले ही ज्यादा नहीं था, लेकिन सलीम खान की मौजूदगी दर्शकों के दिलों में उतर गई। विजय आनंद द्वारा निर्देशित यह फिल्म उस साल की सबसे बड़ी हिट साबित हुई। शम्मी कपूर और सलीम खान की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री भी लोगों को बेहद पसंद आई।
सम्बंधित ख़बरें
एक्स हसबैंड नागा चैतन्य के भाई अखिल अक्किनेनी को समांथा ने दी शुभकामनाएं, एक्टर ने ऐसे कहा शुक्रिया
Rajpal Yadav Case: राजपाल यादव को मिली राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने चेक बाउंस केस में फैसले के अमल पर लगाई रोक
‘लॉक अप 2’ में आकांक्षा चौधरी के ड्रामे पर भड़कीं किश्वर मर्चेंट, छोटी-सी खरोंच को लेकर कह दी बड़ी बात
‘सिम्युलाक्रा’ में दिखेगी यादों और तकनीक की अनोखी जंग, अक्षरा हासन-सत्यजीत दुबे की फिल्म इस दिन होगी रिलीज
ये भी पढ़ें- फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ को मिला बड़ा सपोर्ट, गजराज राव ने की जमकर सराहना
फिल्म ने बदली निजी जिंदगी
‘तीसरी मंजिल’ में हेलेन भी अहम भूमिका में थीं। कहा जाता है कि इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान सलीम खान और हेलेन के बीच नजदीकियां बढ़ीं। धीरे-धीरे दोनों प्यार में पड़ गए। उस समय सलीम खान शादीशुदा थे और उनकी पत्नी थी सलमा खान। लंबे समय तक चले रिश्ते के बाद आखिरकार सलीम खान ने हेलेन से दूसरी शादी की। आज भी खान परिवार में हेलेन को पहली पत्नी जितना ही सम्मान दिया जाता है। ‘तीसरी मंजिल’ की सफलता के बाद एक्टिंग से ज्यादा सलीम खान को स्क्रिप्ट राइटिंग में पहचान मिली। एक्टर के रूप में शुरू हुआ सफर एक लेजेंड लेखक बनने पर जाकर ठहरा।
