‘लॉक अप 2’ में आकांक्षा चौधरी के ड्रामे पर भड़कीं किश्वर मर्चेंट, छोटी-सी खरोंच को लेकर कह दी बड़ी बात
Kishwer Merchant On Akanksha Choudhary Fight: लॉक अप 2 में टास्क के दौरान लगी खरोंच को लेकर आकांक्षा चौधरी के हंगामे पर टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट भड़क गईं। उन्होंने आकांक्षा को जमकर खरी-खोटी सुनाई।
- Written By: सोनाली झा
आकांक्षा चौधरी और किश्वर मर्चेंट (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Kishwer Merchant Slams Akanksha Choudhary: ओटीटी रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में हर दिन नए विवाद देखने को मिल रहे हैं। हालिया एपिसोड में एक टास्क के दौरान हुई छोटी-सी घटना ने पूरे घर का माहौल गर्मा दिया। दरअसल, टास्क के दौरान श्रेया कालरा का हाथ गलती से आकांक्षा चौधरी के चेहरे पर लग गया, जिससे उन्हें हल्की खरोंच आ गई। मामूली चोट के बावजूद आकांक्षा ने इसे गंभीर मुद्दा बनाते हुए घर में जमकर हंगामा किया।
आकांक्षा ने श्रेया पर जानबूझकर हमला करने का आरोप लगाया, जिसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस और गाली-गलौज देखने को मिली। इस पूरे घटनाक्रम पर टीवी अभिनेत्री किश्वर मर्चेंट ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए आकांक्षा चौधरी के व्यवहार को लेकर जमकर खरी-खोटी सुनाई।
किश्वर मर्चेंट ने लगाई फटकार
किश्वर ने कहा कि हे भगवान, कोई इसका मुंह बंद करवाओ। इतनी छोटी-सी खरोंच पर इतना ड्रामा करने की क्या जरूरत थी? उन्होंने आगे कहा कि आकांक्षा हर बात पर चिल्लाती हैं और उनका व्यवहार दर्शकों को परेशान करने वाला है। किश्वर ने यहां तक कह दिया कि शो में उनकी मौजूदगी की कोई जरूरत नहीं है और वह सिर्फ बेवजह का शोर मचाती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘सिम्युलाक्रा’ में दिखेगी यादों और तकनीक की अनोखी जंग, अक्षरा हासन-सत्यजीत दुबे की फिल्म इस दिन होगी रिलीज
Alpha Collection: धमाल 4 की एंट्री से लड़खड़ाई अल्फा, 8वें दिन भी 50 करोड़ क्लब से दूर रही आलिया भट्ट की फिल्म
राघव जुयाल के बर्थडे पर मेकर्स का खास तोहफा, ‘द पैराडाइज’ से जारी हुआ ‘विक्रम मालिक’ का नया पोस्टर
‘काला हिरण’ विवाद के बीच मेकर्स का बड़ा ऐलान, दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई जारी, इस दिन रिलीज होगा टीजर
फराह खान और रितेश देशमुख पर भी साधा निशाना
किश्वर मर्चेंट ने केवल आकांक्षा पर ही नहीं, बल्कि शो के होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि दोनों होस्ट बार-बार कंटेस्टेंट्स को याद दिलाते हैं कि यह कोई दूसरा रियलिटी शो नहीं है, जबकि हकीकत में लगभग सभी रियलिटी शोज का माहौल एक जैसा ही होता है। किश्वर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि यह सुनकर उन्हें काफी हंसी आती है। साथ ही उन्होंने कहा कि चोट पूरी तरह से गलती से लगी थी और इसमें किसी तरह की साजिश नहीं थी।
जजमेंट डे में होगा मामले का फैसला
शो में बढ़ते विवाद के बीच फराह खान ने भी हस्तक्षेप किया और कहा कि इस पूरे मामले पर आने वाले ‘जजमेंट डे’ एपिसोड में विस्तार से चर्चा की जाएगी। अब दर्शकों की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या आकांक्षा चौधरी के आरोप सही साबित होंगे या फिर श्रेया कालरा को क्लीन चिट मिलेगी। फिलहाल सोशल मीडिया पर इस विवाद को लेकर बहस तेज हो गई है।
