साउथ में छाया Saiyaara का जादू, सुपरस्टार ने अहान-अनीत की जमकर तारीफ
Saiyaara Movie: अहान पांडे और अनीत पड्डा की सैयारा रिलीज के बाद से धमाल मचा रही है। ऐसे में अब इसका क्रेज साउथ तक पहुंच गया। जहां महेश बाबू ने फिल्म देखने के बाद न्यू स्टार्स की जमकर तारीफ की है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
Saiyaara Movie: बॉलीवुड की रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा सैयारा इस वक्त दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की है। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में अहान पांडे और अनीता पड्डा ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है।
खास बात यह है कि यह दोनों सितारे अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कर रहे हैं, लेकिन उनके प्रदर्शन को देखकर यह यकीन करना मुश्किल है। सैयारा सिर्फ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ही नहीं, बल्कि साउथ सिनेमा के दर्शकों के बीच भी काफी लोकप्रिय हो रही है।
महेश बाबू ने की सैयारा की तारीफ
दरअसल, हाल ही में साउथ सुपरस्टार महेश बाबू ने फिल्म की जमकर तारीफ की है। उन्होंने अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर फिल्म का रिव्यू शेयर करते हुए लिखा, “सैयारा टीम को सलाम। बेहतरीन कहानी, गजब का निर्देशन और शानदार अभिनय देखने को मिला। अहान पांडे और अनीता पड्डा ने अपने किरदारों को दिल से निभाया है। यह फिल्म हर उस तारीफ की हकदार है जो इसे मिल रही है।”महेश बाबू जैसे सुपरस्टार से मिली सराहना ने फिल्म की पॉपुलैरिटी को और बढ़ा दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
Disha Patani Film: बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में धमाका करेंगी दिशा पाटनी, ‘होलिगार्ड्स सागा’ से करेंगी एंट्री
Priyanka Chopra ने गोल्ड गाला 2026 में लूटी महफिल, 20 साल पुरानी साड़ी से बनी ड्रेस में दिखीं ग्लैमरस
Thalapathy Vijay के शपथ ग्रहण के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़, प्रकाश राज और पूजा हेगड़े ने लुटाया प्यार
Shekhar Suman Memories: शेखर सुमन ने याद किए करियर के खास पल, फूलन देवी और बाल ठाकरे से जुड़ी बातें की शेयर
Take a bow #Saiyaara team…👏🏻👏🏻👏🏻
What a beautifully made film with honest storytelling, standout performances and top notch execution….. Big love to #AhaanPanday & #AneetPadda for living their roles so effortlessly…
This one deserves all the love coming its way… ♥️♥️♥️… — Mahesh Babu (@urstrulyMahesh) July 20, 2025
फिल्म की कमाई की बात करें तो सैयारा ने पहले दिन ही 21 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग की है। यह किसी भी डेब्यू स्टार कास्ट वाली फिल्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी शुरुआत है। दूसरे दिन भी फिल्म ने 24 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया, जिससे भारत में कुल दो दिनों में इसका कलेक्शन 45 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
ये भी पढ़े- सैफ अली खान केस में आरोपी शरीफुल इस्लाम ने मांगी जमानत, FIR को बताया काल्पनिक
फिल्म की शानदार कहानी
फिल्म की कहानी एक युवा प्रेम कहानी के इमोशनल और म्यूजिकल सफर को दर्शाती है, जिसमें लव, स्ट्रगल, और आत्म-साक्षात्कार की परतें बखूबी उभारी गई हैं। मोहित सूरी की सिग्नेचर स्टाइल में गानों का मेलोडी और कहानी का गहरापन एक बेहतरीन सिनेमाई अनुभव देता है।
साफ है कि सैयारा सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि 2025 की सबसे बड़ी हिट्स में से एक बनने की ओर अग्रसर है। बेहतरीन एक्टिंग, उम्दा निर्देशन और शानदार म्यूजिक के साथ यह फिल्म दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों का दिल जीतने में सफल रही है।
