फेशियल रिकग्निशन टेस्ट निकला पॉजिटिव, शरीफुल ही है सैफ अली खान मामले का असली हमलावर
Saif Ali Khan Attack Case Facial Recognition Test: सैफ अली खान अटैक मामले में शरीफुल इस्लाम असली हमलावर है या नहीं इस पर खूब चर्चा हुई। फेशियल रिकग्निशन टेस्ट पॉजिटिव आया है मतलब साफ है वही असली हमलावर है।
- Written By: अनिल सिंह
शरीफुल इस्लाम ही है सैफ अली खान पर अटैक मामले का असली हमलावर
Saif Ali Khan Attack Case: सैफ अली खान पर हमले के मामले में मुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। 15 जनवरी की रात सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद पुलिस ने जिस बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है, फेशियल रिकग्निशन टेस्ट में उसको लेकर पॉजिटिव रिपोर्ट सामने आई है। मतलब अब यह साफ हो गया है कि सीसीटीवी फुटेज में जो शख्स घर से बाहर निकलता हुआ नजर आ रहा है वह कोई और नहीं बल्कि शरीफुल इस्लाम ही है और उसने ही सैफ अली खान पर हमला किया था।
मुंबई पुलिस ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया है कि चेहरे की पहचान में पुष्टि हुई है कि शरीफुल इस्लाम ही असली आरोपी है। पुलिस इस मामले में अभी और भी जांच कर रही है। एफआरटी रिपोर्ट में यह पता चला है कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा शख्स और गिरफ्तार किए गए शख्स की तस्वीर मेल खा रही है। इससे पहले यह दावा किया जा रहा था कि गिरफ्तार किया गया शरीफुल इस्लाम सैफ अली खान पर हमले के मामले में असली आरोपी नहीं है। दरअसल खुद शरीफुल इस्लाम के पिता ने बांग्लादेश से यह दावा किया था कि सीसीटीवी फुटेज में जो शख्स दिख रहा है वह उसका बेटा नहीं है।
ये भी पढ़ें- खुशी कपूर के साथ कौन है ये मिस्ट्री मैन? इब्राहिम या वेदांग रैना, यूजर्स ने ली चुटकी
सम्बंधित ख़बरें
‘हैवान’ में खतरनाक नेगेटिव किरदार निभाएंगे अक्षय कुमार, सैफ अली खान बोले- इस बार सब कुछ अलग होगा
Haiwaan Release Date: ‘हैवान’ की रिलीज डेट से उठा पर्दा, अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी फिर करेगी धमाका
सिर्फ एक्टिंग नहीं, रियल स्टेट से भी मालामाल हैं ये स्टार्स, हर महीने लेते है लाखों का किराया
Kunal Khemu @43: चाइल्ड एक्टिंग से बॉलीवुड स्टार बनने का सफर, संघर्षों से भरी रही Kunal Khemu की जिंदगी
शरीफुल इस्लाम के पिता के दावे ने मुंबई पुलिस की परेशानी को बढ़ा दिया था। मुंबई पुलिस फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही थी, शुक्रवार को फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की रिपोर्ट मिली, जिसमें यह निष्कर्ष निकाला गया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी और सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा शख्स एक ही व्यक्ति है। पुलिस के लिए यह रिपोर्ट अहम इसलिए भी है क्योंकि इस मामले को लेकर लोगों के मन में भी संदेह पैदा हो गया है। कुछ समय पहले यह रिपोर्ट भी सामने आई थी कि सैफ अली खान के घर से मिले फिंगरप्रिंट के नमूने गिरफ्तार किए गए शरीफुल की फिंगरप्रिंट के साथ मेल नहीं खा रहे हैं।
