Saeed Jaffrey Story: बॉलीवुड में चमके, हॉलीवुड में रचा इतिहास, मगर निजी जिंदगी में हार गए सईद जाफरी
Saeed Jaffrey Life सईद जाफरी ने हिंदी सिनेमा से लेकर हॉलीवुड तक अपनी अभिनय प्रतिभा का परचम लहराया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इतिहास रचने वाले इस अभिनेता का निजी जीवन रिश्तों की टूटन और पछतावे से भरा रहा।
- Written By: सोनाली झा
सईद जाफरी (सोर्स -सोशल मीडिया)
Saeed Jaffrey Birth Anniversary Sepcial Story: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता सईद जाफरी का फिल्मी करियर जितना बुलंद रहा, निजी जीवन उतना ही उलझनों और पछतावे से भरा रहा। आज जब किसी भारतीय अभिनेता का हॉलीवुड में काम करना बड़ी उपलब्धि माना जाता है, तब सईद जाफरी ने यह मुकाम 60 के दशक में ही हासिल कर लिया था।
8 जनवरी 1929 को जन्मे सईद जाफरी को बचपन से ही अभिनय में रुचि थी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्मों से नहीं, बल्कि ऑल इंडिया रेडियो में इंग्लिश अनाउंसर के रूप में की थी। उनकी आवाज और बोलने का अंदाज लोगों को बेहद प्रभावित करता था। इसके बाद उन्होंने थिएटर का रुख किया और साल 1951 में ‘यूनिटी थिएटर’ की स्थापना की, जहां से उनके अभिनय सफर को नई दिशा मिली।
सईद जाफरी की फिल्में
फिल्मी दुनिया में सईद जाफरी ने लगभग छह दशक तक काम किया और 150 से ज्यादा फिल्मों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया। हिंदी सिनेमा में ‘शतरंज के खिलाड़ी’, ‘चश्मे-बद्दूर’, ‘मासूम’, ‘दिल’, ‘हिना’ और ‘राम तेरी गंगा मैली’ जैसी फिल्मों में उनके किरदार आज भी याद किए जाते हैं। खासतौर पर राज कपूर की फिल्मों ने उन्हें घरेलू दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय बना दिया।
सम्बंधित ख़बरें
कारगिल युद्ध की चुनौतीपूर्ण हवाई जंग पर बनी ‘ऑपरेशन सफेद सागर’, नेटफ्लिक्स ने रिलीज डेट के साथ किया बड़ा ऐलान
Lock Upp 2: आकांक्षा चमोला के बाद अब माधुरी पर आया पामेला सेरेना का दिल, मजेदार फ्लर्टिंग ने बटोरी सुर्खियां
Anupama Spoiler: बेटी के गायब होने पर बेसुध हुई अनुपमा, प्रेम से झगड़े के बाद राही ने छोड़ा घर
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का ऑस्ट्रेलिया प्लान, IFFM के साथ हनीमून की अटकलें तेज
सईद जाफरी का हॉलीवुड करियर
सईद जाफरी की खास पहचान यह भी रही कि उन्होंने हॉलीवुड और ब्रिटिश सिनेमा में भी दमदार भूमिकाएं निभाईं। ‘द मैन हू वुड बी किंग’, ‘अ पैसेज टू इंडिया’, ‘स्फिंक्स’ और ‘गांधी’ जैसी अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में उनके अभिनय को काफी सराहा गया। वह ब्रिटिश और कनाडाई फिल्म अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट होने वाले पहले एशियाई अभिनेता भी बने, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि थी।
सईद जाफरी की निजी जीवन
हालांकि, पर्दे पर इतनी कामयाबी के बावजूद उनका निजी जीवन संघर्षों से भरा रहा। उनकी पहली शादी अभिनेत्री और लेखिका मधुर जाफरी से हुई थी, लेकिन आपसी मतभेदों के चलते यह रिश्ता टूट गया। इस शादी से उनकी तीन बेटियां हुईं, लेकिन तलाक के बाद वे उनसे दूर हो गए। बाद के वर्षों में सईद जाफरी ने कई बार स्वीकार किया कि करियर की दौड़ में उन्होंने अपने रिश्तों को नजरअंदाज किया, जिसका उन्हें जीवनभर अफसोस रहा।
