होली से पहले ही छा गईं अक्षरा सिंह, वरुण शर्मा संग ‘होली पे चले गोली’ ने मचाया धमाल, यूट्यूब पर कर रहा ट्रेंड
Bhojpuri Holi Song 2026: होली से पहले अक्षरा सिंह और वरुण शर्मा का ‘होली पे चले गोली’ रिलीज होते ही छा गया। गाना यूट्यूब पर नंबर 1 ट्रेंड कर रहा है और फैंस इसे होली एंथम बता रहे हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
अक्षरा सिंह होली सॉन्ग (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Akshara Singh Holi Song: होली के त्योहार से ठीक पहले भोजपुरी इंडस्ट्री की ग्लैमरस और टैलेंटेड स्टार अक्षरा सिंह ने अपना नया होली स्पेशल सॉन्ग ‘होली पे चले गोली’ रिलीज कर दिया है। इस गाने में उनके साथ बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता Varun Sharma नजर आ रहे हैं। रिलीज होते ही इस गाने ने सोशल मीडिया से लेकर यूट्यूब तक जबरदस्त धूम मचा दी है।
अक्षरा सिंह का रिलीज होते ही ट्रेंडिंग में शामिल
‘होली पे चले गोली’ गाना यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। महज कुछ ही घंटों में गाने को लाखों व्यूज मिल चुके हैं। इतना ही नहीं, यह सॉन्ग यूट्यूब पर नंबर 1 पर ट्रेंड भी करने लगा है। फैंस लगातार वीडियो को शेयर कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में अक्षरा सिंह और वरुण की जोड़ी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जिस रफ्तार से यह गाना आगे बढ़ रहा है, उससे साफ है कि दर्शकों को इसका फेस्टिव मूड और मस्तीभरा अंदाज खूब पसंद आ रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
‘ये हैं मेरे चौधरी साहब’… LIVE कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस ने सगाई का किया ऐलान, जानें कौन है मिस्ट्री मैन
The Odyssey Promotion: स्पाइडरमैन को भाया मुंबई का स्वाद, बन मस्का और कटिंग चाय की ली चुस्की
KSBKBT 2 Upcoming Twist: तुलसी के फैसले से हिली हवेली, नकुल-वैष्णवी के प्यार का खुल जाएगा राज
Lock Upp 2: ‘मुझे छुआ और आगे…’ Ram Kapoor ने सुनाई बचपन के शोषण की दर्दनाक कहानी, शो में छलका दर्द
वरुण शर्मा की एंट्री बनी सबसे बड़ी यूएसपी
भोजपुरी इंडस्ट्री में हर साल होली के मौके पर कई गाने रिलीज होते हैं, लेकिन इस बार अक्षरा सिंह का यह सॉन्ग बाकी सभी पर भारी पड़ता दिख रहा है। इसकी सबसे बड़ी यूएसपी है वरुण शर्मा की एंट्री। अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर वरुण ने इस गाने में जबरदस्त डांस और रोमांटिक अंदाज से दर्शकों को चौंका दिया है। उनका फनी एक्सप्रेशन, एनर्जी और स्क्रीन प्रेजेंस गाने को और भी एंटरटेनिंग बना देता है।
वहीं अक्षरा सिंह ने भी अपने ग्लैमरस लुक और सिजलिंग डांस मूव्स से एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन क्यों कहलाती हैं। रंगों से सराबोर सेटअप में उनका कॉन्फिडेंस और एक्सप्रेशन गाने को अलग ही लेवल पर ले जाता है। गाने में दोनों की केमिस्ट्री बेहद फ्रेश और आकर्षक लग रही है, जो दर्शकों को बार-बार यह सॉन्ग देखने पर मजबूर कर रही है।
ये भी पढ़ें- क्रश को इम्प्रेस करने गए थे अक्षय कुमार, पड़ोसियों ने कर दी पिटाई; व्हील ऑफ फॉर्च्यून में सुनाया मजेदार किस्सा
बनेगा इस साल का होली एंथम?
‘होली पे चले गोली’ में रंगों की बौछार, ढोल की थाप और पारंपरिक होली का माहौल दर्शकों को पूरी तरह त्योहार के रंग में रंग देता है। फैंस का मानना है कि यह गाना इस साल का होली एंथम बनने वाला है। रिलीज के साथ ही जिस तरह का रिस्पॉन्स इसे मिला है, उससे साफ है कि यह गाना लंबे समय तक प्लेलिस्ट में छाया रहने वाला है और होली पार्टियों की जान बनने वाला है।
