इंजीनियरिंग से डायरेक्टर बने एस एस राजामौली, हर फिल्म हुई हिट, फिल्म इंडस्ट्री में बनाया नाम
S. S. Rajamouli का जन्म कर्नाटक के रायचूर में हुआ। इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद भी उनका मन फिल्म और कहानी की दुनिया में था। उन्होंने ईनाडु टेलीविजन से निर्देशक के रूप में करियर की शुरुआत की।
- Written By: सोनाली झा
एस एस राजामौली (सोर्स- सोशल मीडिया)
S. S. Rajamouli Birthday Special Story: निर्देशक एस एस राजामौली का जन्म कर्नाटक के रायचूर में हुआ था। एस एस राजामौली शुक्रवार को अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। राजामौली ने बचपन से ही कहानी और फिल्म के प्रति गहरी रुचि दिखाई। उनके पिता केवी विजयेंद्र प्रसाद एक जाने-माने स्क्रिप्ट राइटर हैं, जबकि उनकी मां का नाम राजा नंदिनी है।
राजामौली ने अपनी शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद आंध्र प्रदेश में रेड्डी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। हालांकि इंजीनियरिंग पूरी करने के बाद भी उनका मन फिल्म और टेलीविजन की दुनिया में अधिक था। इसी के चलते उन्होंने ईनाडु टेलीविजन में तेलुगु टेलीविजन शो के लिए निर्देशक के रूप में करियर की शुरुआत की।
एस एस राजामौली का करियर
एस एस राजामौली की फिल्मी यात्रा ने उन्हें जल्द ही सफलता के शिखर पर पहुँचाया। ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ और ‘बाहुबली: द कन्क्लूजन’ जैसी ऐतिहासिक फिल्मों ने उन्हें देश के शीर्ष निर्देशकों में शामिल कर दिया। दोनों ही फिल्में ब्लॉकबस्टर रहीं और भारतीय सिनेमा के इतिहास में अमर हो गईं। 2022 में उनकी फिल्म RRR ने भी धूम मचा दी, जिसने 1000 करोड़ से अधिक की कमाई कर कई रिकॉर्ड तोड़े।
सम्बंधित ख़बरें
साराभाई वर्सेस साराभाई से लेकर DDLJ तक, सतीश शाह की कॉमिक टाइमिंग ने जीता करोड़ों दिलों का प्यार
जब अक्षय कुमार के खतरनाक प्रैंक से घबरा गई थीं करिश्मा कपूर, पुलिस बुलाने की कर दी थी तैयारी
सामंथा रुथ प्रभु ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर लगाई मुहर, बोलीं- मैटरनिटी लीव पर जा रही हूं, फैंस में खुशी की लहर
प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में बदलते अवसरों पर रखी बेबाक राय, बोलीं- अब नए कलाकारों के लिए टूट रही हैं…
एस एस राजामौली की हिट फिल्में
एस एस राजामौली का करियर 100 फीसदी हिट फिल्मों वाला माना जाता है। अब तक उन्होंने लगभग 12 फिल्में बनाई हैं, और सभी फिल्में व्यावसायिक और आलोचनात्मक रूप से सफल रही हैं। उनकी फिल्मों की खासियत भव्य दृश्य, कहानी की गहराई और तकनीकी उत्कृष्टता है।
एस एस राजामौली की पर्सनल लाइफ
पर्सनल लाइफ की बात करें तो राजामौली ने 2001 में रामा राजामौली से शादी की। रामा भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हैं और उन्होंने कई फिल्मों में कास्ट्यूम डिजाइनर के रूप में काम किया। इस परिवार में बच्चों की भी एक खास कहानी है। रामा की पिछली शादी से पैदा हुए बेटे कार्तिकेय को राजामौली ने गोद लिया, वहीं उन्होंने एक बेटी को भी गोद लिया। एस एस राजामौली न केवल भारतीय सिनेमा के सबसे सफल और बड़े निर्देशक हैं, बल्कि एक ऐसे इंसान भी हैं जिन्होंने कड़ी मेहनत, जुनून और परिवार के समर्थन से अपनी पहचान बनाई।
