शिव के रंग में रंगी रूपाली गांगुली, महाकाल के किए दर्शन, शेयर की तस्वीरें

Rupali Ganguly Visits Ujjain Mahakal: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रूपाली गांगुली सावन के पावन महीने में सोमवार को पति अश्विन के. वर्मा संग महाकाल के दर्शन करने पहुंची। तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की।
शिव के रंग में रंगी रूपाली गांगुली, महाकाल के किए दर्शन, शेयर की तस्वीरें
रूपाली गांगुली (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Rupali Ganguly Visit Mahakal Temple: टीवी की मशहूर अभिनेत्री रूपाली गांगुली अक्सर किसी ना किसी वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस सावन सोमवार के शुभ अवसर पर अपने पति अश्विन के. वर्मा के साथ एक खास आध्यात्मिक यात्रा की। दोनों ने मिलकर मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और सावन के पवित्र महीने में भगवान का आशीर्वाद लिया।

दरअसल, रूपाली ने इस खास पल की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा कीं, जिनमें वह मंदिर परिसर में भक्तिभाव में लीन नजर आ रही हैं। खासतौर पर एक फोटो में रूपाली नंदी बैल के कान में कुछ कहते हुए दिख रही हैं, जो शिवभक्तों के बीच एक विशेष परंपरा मानी जाती है।

महाकाल के दर्शन करने पहुंचीं रूपाली गांगुली

आपको बता दें, ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव के सबसे प्रिय वाहन और द्वारपाल नंदी के कान में भक्त अपनी मनोकामनाएं कहते हैं, जिसे नंदी भगवान शिव तक जरूर पहुंचाते हैं। इस धार्मिक परंपरा को निभाते हुए रूपाली ने अपनी आस्था का सुंदर प्रदर्शन किया।

अभिनेत्री ने तस्वीरों के साथ एक भावनात्मक कैप्शन भी लिखा कि "सावन सोमवार और मेरे महाकाल... जय श्री महाकाल, जय मां हरसिद्धि, जय श्री कालभैरव, हर हर महादेव।" उन्होंने अपने पति अश्विन वर्मा और अन्य दोस्तों को भी पोस्ट में टैग किया है। रूपाली की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस उनके इस आध्यात्मिक अंदाज की खूब सराहना कर रहे हैं।

एक्ट्रेस का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो रूपाली गांगुली इन दिनों स्टारप्लस के सुपरहिट शो ‘अनुपमा’ में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। शो का निर्माण राजन शाही ने किया है और यह बंगाली शो ‘श्रीमयी’ का आधिकारिक हिंदी रीमेक है। शो की शुरुआत 13 जुलाई 2020 को हुई थी और यह अब तक टीआरपी चार्ट्स में टॉप पर बना हुआ है।

‘अनुपमा’ के लेटेस्ट ट्रैक में अब दूसरी पीढ़ी के किरदारों को भी जोड़ा गया है, जिनमें अद्रिजा रॉय और शिवम खजुरिया प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। इससे पहले रूपाली को ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ जैसे लोकप्रिय शो में भी देखा जा चुका है। आपको बता दें, रूपाली गांगुली न सिर्फ पर्दे पर एक मजबूत महिला की भूमिका निभा रही हैं, बल्कि वास्तविक जीवन में भी अपनी परंपरा, आस्था और पारिवारिक मूल्यों को बखूबी निभा रही हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live
navbharatlive.com