'रेस्टोरेंट में किंग खान संग चांदनी रात', विकास खन्ना ने बिताए पल को किया याद

Vikas Khanna: मशहूर सेलिब्रिटी शेफ विकास खन्ना ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने रेस्टोरेंट ‘बंगला’ से जुड़ी एक बेहद खास याद साझा की है, जिसमें उन्होंने शाहरुख खान के साथ बिताए एक भावुक पल याद किया।
vikash khanna
विकास खन्ना (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Vikas Khanna Latest Video: मशहूर सेलिब्रिटी शेफ विकास खन्ना अक्सर अपनी नई डिशेज को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। इसी बीच हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने रेस्टोरेंट ‘बंगला’ से जुड़ी एक बेहद खास पल शेयर किया है, जिसमें बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान के साथ बिताए एक भावुक पल का जिक्र है।

दरअसल, विकास ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए बताया कि जब शाहरुख खान उनके न्यूयॉर्क स्थित रेस्टोरेंट ‘बंगला’ में आए थे, तो वह पल उनके जीवन के सबसे जादुई पलों में से एक था। उस शाम रेस्टोरेंट की कांच की छत के ठीक ऊपर चांद चमक रहा था और ऐसा प्रतीत हो रहा था कि वह खुशी में मुस्कुरा रहा हो।

विकास खन्ना ने पोस्ट शेयर कर शाहरुख खान संग खास पलों को किया याद

शेफ विकास खन्ना ने अपने वीडियो में बताया कि शाहरुख उस वातावरण से इतने भावुक हो गए कि उन्होंने कहा कि “दुनिया में लाखों रेस्टोरेंट हैं, लेकिन ‘बंगला’ एक ही है। यह रेस्टोरेंट हमें, हमारे माता-पिता और पूर्वजों को सम्मान देता है। यहां आकर ऐसा लगता है जैसे हम अपने अतीत से जुड़ जाते हैं।”

विकास ने वीडियो में कांच की छत पर गिरते छोटे-छोटे फूलों का जिक्र भी किया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि “जब लाखों छोटे फूल कांच की छत पर गिरते हैं, तो वह दृश्य किसी सपने से कम नहीं होता। रेस्टोरेंट के पास कोई पेड़ भी नहीं है, लेकिन फिर भी यह जादू हवा, सूरज, बारिश और ईश्वर की कृपा से होता है।”

उन्होंने यह भी कहा कि शाहरुख की बातों ने उस शाम को और भी खास बना दिया। उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे ब्रह्मांड खुद कह रहा हो कि यह जगह सिर्फ एक रेस्टोरेंट नहीं, बल्कि आस्था और भावनाओं से जुड़ा एक जादुई अनुभव है।

न्यूयॉर्क में है विकास खन्ना रेस्टोरेंट

बता दें कि विकास खन्ना का न्यूयॉर्क स्थित यह रेस्टोरेंट ‘बंगला’ दुनिया भर के फूड लवर्स के बीच बेहद लोकप्रिय हो चुका है। इससे पहले भी वह कई सेलेब्रिटीज की मेहमाननवाजी कर चुके हैं।

गौरतलब है कि 7 जुलाई को भी उन्होंने एक पोस्ट में बताया था कि प्रियंका चोपड़ा उनके रेस्टोरेंट में आई थीं और उन्होंने भी इस खास जगह की तारीफ की थी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live
navbharatlive.com