- Hindi News »
- Entertainment »
- Rupali Ganguly Met Aamir Khan And Team Of Sitare Zameen Par Share Photos
रूपाली गांगुली ने की ‘सितारे जमीन पर’ की टीम से मुलाकात, शेयर की PHOTOS
रूपाली गांगुली ने आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ के सेट पर उनकी टीम से मुलाकात की। जिसकी तस्वीरें उन्होंने अब अपने इंस्टागाम पर शेयर की। साथ ही उन्होंने अपने भाई विजय गांगुली की भी तारीफ की।
- Written By: स्नेहा मौर्या

रूपाली गांगुली, आमिर खान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म सितारे जमीन पर को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचा रही है। इसी बीच टीवी अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस फिल्म के सेट से कुछ खास तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं।
जिसमें वो आमिर खान और फिल्म की टीम के साथ नजर आ रही हैं। इस मुलाकात के साथ-साथ उन्होंने इस फिल्म से जुड़ी अपनी भावनाएं भी साझा कीं। दरअसल, रूपाली ने इंस्टाग्राम पर बताया कि उनके भाई विजय गांगुली ने सितारे जमीन पर में बतौर कोरियोग्राफर काम किया है।
उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए लिखा कि यह फिल्म उनके दिल के बेहद करीब है। विजय ने फिल्म में दिव्यांग बच्चों के लिए डांस सीक्वेंस को कोरियोग्राफ किया है, और यह काम उन्हें सोलो क्रेडिट के तौर पर मिला है।
सम्बंधित ख़बरें
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कमाई 50% गिरी? ‘thetopindia’ के सर्वे ने उड़ाए होश, जानिए इस दावे का पूरा सच!
एक दौर ऐसा भी: जब सड़कों पर दौड़-दौड़ कर पोस्टर चिपकाते थे आमिर खान, कयामत से कयामत तक का पुराना वीडियो वायरल
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
रूपाली गांगुली ने ‘सितारे जमीन पर’ के सेट से शेयर की तस्वीरें
एक वीडियो में रूपाली ने फिल्म के एंड क्रेडिट की झलक भी दिखाई, जिसमें विजय का नाम कोरियोग्राफर के रूप में दिखता है। उन्होंने लिखा, “जब मैं स्क्रीन पर अपने भाई का नाम देखती हूं तो गर्व से दिल भर आता है। ये उसी की मेहनत है जो अब रंग लाई है।”
रूपाली ने फिल्म के निर्देशक आरएस प्रसन्ना की भी जमकर तारीफ की और उन्हें जीनियस बताया। उन्होंने लिखा कि केवल प्रसन्ना सर ही ऐसी संवेदनशील कहानी को इतने खूबसूरत ढंग से पर्दे पर ला सकते हैं।
ये भी पढ़ें- दोबारा शादी रचाएंगी सामंथा! इस डायरेक्टर संग रिश्ते को लेकर उड़ी अफवाहें
अपने पोस्ट में रूपाली ने ऋषि शाहानी का भी जिक्र किया, जो उनके पुराने दोस्त और डांसिंग पार्टनर हैं। उन्होंने लिखा, “ऋषि को इस फिल्म से डेब्यू करते देखना बेहद खास है। उनकी प्रतिभा और भावनाओं को फिल्म में बहुत अच्छे से दिखाया गया है।”
फिल्म के स्टारकास्ट
रूपाली ने फिल्म के लेखक दिव्य निधि शर्मा का भी आभार जताया और कहा कि फिल्म के डायलॉग्स बहुत ही दमदार हैं और दिल को छूते हैं।बता दें, सितारे जमीन पर में आमिर खान एक बास्केटबॉल कोच की भूमिका निभा रहे हैं, जो 10 दिव्यांग बच्चों को जीवन की कठिनाइयों से लड़ना सिखाते हैं। फिल्म में जेनेलिया डिसूजा, अरौश दत्ता, वेदांत शर्मा, गोपी कृष्ण वर्मा और कई नए चेहरे नजर आते हैं।
Rupali ganguly met aamir khan and team of sitare zameen par share photos
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कोलकाता पुलिस भी जिसके नाम से खाती थी खौफ, ED ने 10 घंटे की छापेमारी में ढहाया डॉन सोना पप्पू का साम्राज्य?
May 18, 2026 | 10:39 PMजिसके चक्कर में हुआ था बेटी का तलाक, उसी पूर्व सास को दामाद ने उतारा मौत के घाट, वजह जानकर कांप उठेगी रूह
May 18, 2026 | 10:37 PMBJP विधायक की नाराजगी पर कांग्रेस ने खेली सियासी बिसात! जीतू पटवारी ने महेंद्र हार्डिया को क्यों कहा ‘धन्यवाद’
May 18, 2026 | 10:28 PMसंभाजीनगर मनपा की स्थायी समिति बैठक में जल संकट पर महासंग्राम, 15-20 दिन में एक बार पानी, तो कर वसूली क्यों?
May 18, 2026 | 10:17 PMजल्द खत्म होगी महंगी तेल की टेंशन…ईरान और अमेरिका के बीच हुआ वो समझौता, भारत को मिलेगा सीधा फायदा
May 18, 2026 | 10:12 PMMP SI भर्ती परिक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, 1639 अभ्यर्थी अगले दौर के लिए शॉर्टलिस्ट; 473 महिलाओं ने मारी बाजी
May 18, 2026 | 10:10 PMSRA सीधे आपके द्वार! धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट में तेजी लाने के लिए डॉ. महेंद्र कल्याणकर की नई पहल
May 18, 2026 | 10:00 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














