-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Rubina Dilaik Sister Father Met Road Accident All Members Narrowly Escaped
रुबीना दिलैक की बहन और पिता का हुआ सड़क हादसा, बाल-बाल बचे सभी सदस्य
- Written By: सोनाली झा
Rubina Dilaik news: रुबीना दिलैक की बहन ज्योतिका और उनके पिता चंडीगढ़ से शिमला जाते समय सड़क हादसे का शिकार हो गए। पीछे से तेज रफ्तार गाड़ी ने उनकी कार को टक्कर मार दी, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई।

रुबीना दिलैक की बहन और पिता का हुआ सड़क हादसा
Rubina Dilaik Sister-Father Road Accident: टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक की बहन ज्योतिका दिलैक और उनके पिता हाल ही में एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। यह हादसा उस वक्त हुआ जब वे चंडीगढ़ से शिमला की ओर जा रहे थे। ज्योतिका ने अपने यूट्यूब व्लॉग में इस घटना की जानकारी साझा करते हुए बताया कि पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उनकी कार को टक्कर मार दी।
हादसा पहाड़ी इलाके में हुआ, जहां सड़क पर निर्माण कार्य चल रहा था और कीचड़ भी काफी था। सौभाग्य से इस एक्सीडेंट में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि, गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा है कि डिक्की पूरी तरह से दब गई और खुल नहीं रही है। हादसे के बाद ज्योतिका, उनके पति रजत और पिता सुरक्षित अपने घर पहुंच गए।
एक यूट्यूबर हैं ज्योतिका दिलैक
ज्योतिका दिलैक एक यूट्यूबर हैं और सोशल मीडिया पर काफ़ी एक्टिव रहती हैं। वह हाल ही में थाईलैंड ट्रिप से लौटी थीं और उसी यात्रा से घर वापस लौटते समय यह दुर्घटना हुई। वहीं उनके पिता शिमला में सेब की खेती से जुड़े कार्य के बाद मंडी से लौट रहे थे। सभी लोग एक ही कार में सफर कर रहे थे। इस वाकये ने पूरे परिवार को झकझोर दिया, लेकिन खुशकिस्मती रही कि सभी सुरक्षित हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
मुंबई की बारिश ने इस एक्टर को किया मजबूर, कार छोड़ मेट्रो के सफर पर निकला ये सुपरस्टार
रुबीना दिलैक की फिल्म
ज्योतिका दिलैक ने अपने वीडियो में इस घटना के बाद सावधानी बरतने की भी सलाह दी और बताया कि किस तरह पहाड़ी क्षेत्रों में ड्राइव करते वक्त सतर्क रहना जरूरी है। रुबीना दिलैक एक मशहूर टीवी एक्ट्रेस हैं, इस खबर से बेहद चिंतित हो गई थीं। उन्होंने टीवी शो ‘छोटी बहू’ से अपने करियर की शुरुआत की थी और बाद में ‘शक्ति: अस्तित्व के एहसास की’, ‘बिग बॉस 14’ जैसे शोज में नजर आईं। फिलहाल वे ‘पति, पत्नी और पंगा’ शो में अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ अभिनय कर रही हैं।
ये भी पढ़ें- सिद्धांत चतुर्वेदी-तृप्ति डिमरी की केमिस्ट्री ने जीता दिल, जानें धड़क 2 की कमाई
रुबीना दिलैक की करियर
रुबीना दिलैक का जन्म 26 अगस्त 1987 को शिमला, हिमाचल प्रदेश में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में ‘छोटी बहू’ से की थी, जिसमें उन्होंने राधिका शास्त्री का किरदार निभाया था। इसके बाद, उन्होंने ‘शक्ति: अस्तित्व के एहसास की’ में सौम्या सिंह का किरदार निभाया, जिसके लिए उन्हें काफी सराहना मिली। 2021 में, उन्होंने ‘बिग बॉस 14’ जीता और 2022 में ‘अर्ध’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया।
Rubina dilaik sister father met road accident all members narrowly escaped
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
NHM के 15,010 से अधिक संविदा कर्मचारियों को नियमित करेगी सरकार, महंगाई और यात्रा भत्ता देने का भी निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:22 AMDigital FIR Process: 1 जनवरी 2027 से डिजिटल FIR प्रोसेस लागू, थानों के चक्कर से मिलेगी बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 10:14 AMग्रीस में बेकाबू आग से हाहाकार, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; कई इलाकों खाली कराने का आदेश जारी
Jul 02, 2026 | 10:13 AMग्वालियर के आंतरी गांव में रहस्यमयी आग से दहशत, एक ही परिवार के पांच घरों में बार-बार जल रहा सामान
Jul 02, 2026 | 10:12 AMWeight Loss Tips: वजन घटाना है तो स्वाद से समझौता किए बिना ट्राई करें ये 8 हेल्दी इंडियन डिशेज
Jul 02, 2026 | 10:12 AMLock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Jul 02, 2026 | 10:11 AMराज ठाकरे का बड़ा हमला: ‘देह बेचोगे तो ग्राहक मिलेंगे ही’, UBT बागियों और बीजेपी दोनों पर साधा निशाना
Jul 02, 2026 | 09:59 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













