Rohit Shetty Firing Case: क्राइम ब्रांच के हाथ लगा हमलावरों का बाइक फुटेज, रोहित शेट्टी का बयान हुआ दर्ज
Rohit Shetty Firing Case Update: मुंबई के जुहू में डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग से हड़कंप। क्राइम ब्रांच को मिली बाइक फुटेज, जांच के लिए 12 टीमें गठित।
- Written By: अनिल सिंह
Rohit Shetty Firing News (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Rohit Shetty Firing News: मुंबई का हाई-प्रोफाइल इलाका जुहू उस वक्त गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल गया, जब मशहूर बॉलीवुड डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी के घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। इस घटना के बाद पूरे फिल्म जगत और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मुंबई पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और जांच का जिम्मा मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दिया है। गनीमत यह रही कि इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। रोहित शेट्टी और उनका परिवार पूरी तरह सुरक्षित है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रोहित शेट्टी के टॉवर के बाहर करीब पांच राउंड फायरिंग की गई। पुलिस को बिल्डिंग की बाहरी दीवारों पर गोलियों के निशान मिले हैं, जो हमले की गंभीरता को दर्शाते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही जुहू पुलिस और क्राइम ब्रांच के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल, रोहित शेट्टी के आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
क्राइम ब्रांच ने दर्ज किया बयान, 12 टीमें जांच में जुटीं
इस सनसनीखेज मामले की तह तक जाने के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच ने रोहित शेट्टी का आधिकारिक बयान दर्ज किया है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि क्या उन्हें पिछले कुछ दिनों में कोई धमकी भरा कॉल या मैसेज मिला था। जांच को गति देने के लिए पुलिस ने 12 से अधिक विशेष टीमें गठित की हैं, जो अलग-अलग इनपुट पर काम कर रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे हर संभावित एंगल से मामले की पड़ताल कर रहे हैं, ताकि हमलावरों के असली मकसद का पता लगाया जा सके।
सम्बंधित ख़बरें
‘टोपी खुद पहनो, किसी को पहनाओ नहीं’, Salman Khan की पोस्ट ने फैंस को दी जिंदगी जीने की खास सीख
‘टॉक्सिक’ से पहले Tara Sutaria का ग्लोबल डेब्यू, कान्स 2026 में रेड कार्पेट पर बिखेरेंगी जलवा
Dhurandhar 2 Vs Baahubali 2: ‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास, ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड तोड़ा, जानें 45वें दिन की कमाई
Akshara Singh Relationship: अक्षरा सिंह को फिर हुआ प्यार, बोलीं- नजर लग जाती है, शादी को लेकर दिया बड़ा बयान
ये भी पढ़ें- Cinema & Budget 2026: करोड़ों के सेट और भारी-भरकम फीस, इन 5 फिल्मों ने भारतीय सिनेमा की भव्यता को बदला
सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध मोटर बाइक की पहचान
जांच के दौरान पुलिस ने इलाके के सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगाला है। सूत्रों के मुताबिक, क्राइम ब्रांच को एक महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगा है। फुटेज में एक मोटर बाइक दिखाई दी है, जिस पर सवार होकर हमलावर आए थे। पुलिस को शक है कि इसी बाइक का इस्तेमाल वारदात को अंजाम देने के लिए किया गया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और बाइक के रूट को ट्रैक करने की कोशिश की जा रही है।
*मुंबई में फ़िल्म डायरैक्टर रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग मामले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली,,,,, गौरतलब है की बीती देर रात करीब 4 राउंड फायरिंग रोहित शेट्टी की बिल्डिंग पर की गई थी #Firing pic.twitter.com/f5VghkAr2V — Rajneesh Sharma (@Rajnees52305809) February 1, 2026
सुरक्षा के कड़े इंतजाम और स्थानीय लोगों से पूछताछ
जुहू जैसे संवेदनशील और फिल्मी हस्तियों वाले इलाके में हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने आसपास के रहवासियों और चश्मदीदों से भी पूछताछ शुरू कर दी है। मुंबई पुलिस का कहना है कि हमलावरों की पहचान जल्द ही कर ली जाएगी। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हमला किसी निजी रंजिश का नतीजा है या इसके पीछे किसी गैंग का हाथ है। पूरी फिल्म इंडस्ट्री इस घटना के बाद रोहित शेट्टी की सुरक्षा को लेकर चिंतित है।
