Golmaal 5 हुई कंफर्म, अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 में हुआ खुलासा
अजय देवगन के चाहने वालों को Rohit Shetty ने बड़ा तोहफा दिया है। सन ऑफ़ सरदार 2 में रोहित शेट्टी का कैमियो है और वो अजय देवगन के साथ Golmaal 5 का ऐलान करते हुए नजर आए हैं।
- Written By: अनिल सिंह
गोलमाल 5 का ऐलान, रोहित शेट्टी ने अजय देवगन के फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज
Rohit Shetty Confirmed Golmaal 5: अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। यह फिल्म एक्शन और कॉमेडी से भरपूर है। इस फिल्म में अजय देवगन के फैंस को एक बड़ा सरप्राइज भी देखने को मिला। इस फिल्म में डायरेक्टर रोहित शेट्टी चौंकाने वाले अंदाज में नजर आए। उनके कैमियो को देखकर दर्शक भी हैरान रह गए। रोहित शेट्टी ने गोलमाल 5 को लेकर बड़ा ऐलान किया है। अजय देवगन के फैंस के लिए यह किसी खुशखबरी से कम नहीं है।
रोहित शेट्टी ने अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 में कैमियो के जरिए गोलमाल फ्रेंचाइजी की अगली किश्त का ऐलान किया है। वो एक सीन में वह अजय देवगन के साथ बात करते हुए नजर आए हैं, उन्होंने अजय देवगन से कहा- अब तो गोलमाल 5 भी करनी है।
सम्बंधित ख़बरें
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
Moushumi Chatterjee ने की जीतेंद्र की समय पाबंदी की तारीफ, बोलीं- शूटिंग से एक घंटा पहले हो जाते थे तैयार
ये भी पढ़ें- शाहरुख खान का बच्चों की लड़ाई पर मजेदार जवाब, बोले- मैं सुहाना की साइड लूंगा
गोलमाल 5 के ऐलान के साथ ख़ुशी से झूमे फैंस
अजय देवगन की फिल्म में रोहित शेट्टी की अचानक एंट्री देखकर दर्शक हैरान भी थे, लेकिन गोलमाल 5 के ऐलान के साथ थी उनके चेहरे खुशी में बदल गए, यह कहा जा सकता है। गोलमाल 5 की तैयारी मेकर्स ने शुरू कर दी है, इस बात का इशारा मिल चुका है। गोलमाल फिल्म की अगर बात करें तो यह फिल्म साल 2006 में आई थी। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ अरशद वारसी, तुषार कपूर और शरमन जोशी के अलावा परेश रावल भी नजर आए थे। फिल्म में सभी की कॉमेडी को काफी पसंद किया गया था।
गोलमाल 5 का इन्तजार कर रहे हैं दर्शक
2006 के बाद से ही गोलमाल फ्रेंचाइज की किश्तों का सिलसिला जारी है। 2008 में गोलमाल रिटर्न आई, 2010 में गोलमाल 3 और साल 2017 में गोलमाल अगेन रिलीज हुई थी। चारों ही फिल्मों को दर्शकों का जबरदस्त समर्थन मिला और गोलमाल फ्रेंचाइज रोहित शेट्टी की सफलतम फ्रेंचाइज बन गई, यह कहा जा सकता है। ऐसे में गोलमाल 5 का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2 फिल्म की बात करें तो यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। पहले दिन अजय देवगन की फिल्म खबर लिखे जाने तक 2.41 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है।
